Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी
- रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक
- थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया
- टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव
- चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश
- हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार
- गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी
- जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार
Author: ARVIND SINGH
अमृतसर : त्योहारों से पहले पंजाब में अवैध हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में इस खेप के पाकिस्तान से आने और आरोपी के विदेश में बैठे संदिग्ध संपर्कों से जुड़े होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर देहाती पुलिस को अवैध हथियारों की…
रांची : राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की कार्रवाई से होटल परिसर में हड़कंप मच गया। कचहरी चौक के पास स्थित होटल कोरिंथिया में पुलिस की विशेष टीम ने अचानक छापेमारी की। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों की जांच और तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों और आठ युवकों समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को होटल में कथित देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल विशेष टीम का गठन कर देर…
रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक सफलता ने झारखंड को गर्व का खास अवसर दिया है। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने 44 साल का इंतजार समाप्त किया। इस उपलब्धि में झारखंड की चार खिलाड़ियों- कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग-की भागीदारी रही। देश के लिए मिली इस सफलता के बाद खिलाड़ियों की घर वापसी भी यादगार बन गई। फूल-मालाओं से स्वागत, चेहरों पर जीत की खुशी रविवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही चारों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फूलों की मालाओं और शुभकामनाओं के बीच…
सरायकेला/जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के अस्पताल रेफरल को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल रेफरल से संबंधित पूरी रिपोर्ट और प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई है। 12 सितंबर से सदर अस्पताल में भर्ती था अशोक राघव अशोक राघव 12 सितंबर से सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती था। उसकी स्थिति को देखते हुए वहां के मेडिकल बोर्ड ने…
जमशेदपुर : जितिया पर्व पर शनिवार शाम साकची गांधी घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मां के साथ स्नान करने पहुंचीं मानगो समता नगर की दो सगी बहनें स्वर्णरेखा नदी के गहरे पानी में डूब गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बहन पूनम को बचा लिया, लेकिन 14 वर्षीय आयुषी उर्फ ज्योति तेज बहाव में बह गई। रातभर चले तलाश अभियान के बाद रविवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गईं दोनों बहनें मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां…
जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 निवासी विनय कुमार राय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वियतनाम में सड़क हादसे में विनय की मौत के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर पहुंचा। जिस बेटे की सलामती के लिए मां लगन देवी जितिया का व्रत कर रही थीं, उन्हें पारण के बाद बेटे की मौत की खबर दी गई। खबर मिलते ही मां बदहवास हो गईं और घर में चीख-पुकार मच गई। व्रत पूरा होने तक मां से छिपाई गई बेटे की मौत विनय की मां ने बेटे की लंबी उम्र और सलामती के लिए जितिया का…
जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2026 बैच के नए एमबीबीएस छात्रों के साथ कथित रैगिंग और दुर्व्यवहार के मामले में जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को कॉलेज में पूरे दिन बैठकों और पूछताछ का दौर चलता रहा। शाम को एसडीएम अर्णव मिश्रा ने करीब तीन घंटे तक मामले की जांच की। उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा नए और सीनियर छात्रों से अलग-अलग जानकारी ली। एंटी रैगिंग कमेटी ने नए छात्रों से की पूछताछ शनिवार सुबह प्राचार्य कक्ष में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें 2026 बैच के…
पटना/रांची : रांची के सेवानिवृत्त CCL महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आलोक कुमार (67) की पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव उनकी ही कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। गोली उनके कान के पीछे लगी थी। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार के पास पिस्टल और कारतूस मिले पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार के पास से एक पिस्टल, खोखा, दो कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे…
सरायकेला : संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम से देर रात तक भगवान जिऊतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से बाजारों में दिखी पर्व की रौनक जिउतिया को लेकर सुबह से ही जिले के विभिन्न गांवों और बाजारों में चहल-पहल रही। मिलन चौक, तिरूलडीह, टीकर, ईचागढ़ समेत आसपास के बाजारों में इंख डाली और पूजा सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु इंख डाली…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने तकनीकी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है, उन्हें 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए। ऐसा नहीं होने पर योजनाओं को नियमानुसार रद्द करने की कार्रवाई की जाए। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ),…










