Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रसुनिया गांव के युवा फुटबॉल खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। शुभोजीत की कप्तानी में Xavier School, Gamharia की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने पहली बार Inter Jesuit Under-14 Competition का खिताब अपने नाम किया है। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के साथ शुभोजीत ने व्यक्तिगत स्तर पर भी दो महत्वपूर्ण पुरस्कार हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल तक पहुंची टीम पूरे टूर्नामेंट में Xavier School, Gamharia की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुभोजीत की कप्तानी में…
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने मोहम्मद जफर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि जफर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में था और कथित तौर पर उनके लिए आर्थिक सहायता जुटाने में सहयोग करता था। पूछताछ में उसके पाकिस्तान जाने की कथित योजना और बिहार से पासपोर्ट बनवाने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी आरोप फिलहाल जांच के दायरे में हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों…
जलस्तर 179.50 मीटर, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह विजय गोप सरायकेला चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की बहुउद्देशीय चांडिल डैम परियोजना के जलाशय में जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार 18 अगस्त 2026, सुबह 8:00 बजे बांध के 13 रेडियल गेट खोले गए। डैम से कितना पानी छोड़ा गया डैम प्रबंधन के अनुसार सुबह 8 बजे जलस्तर 179.50 मीटर* दर्ज किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। *वर्तमान डिस्चार्ज का ब्यौरा:* – *रेडियल गेट डिस्चार्ज*: 641.47 क्यूमेक्स _(13 गेट अलग-अलग ऊंचाई पर खोले गए: 0.448m से 1.020m तक)_ – *नदी स्लुइस डिस्चार्ज*: 4.37…
1 घंटे बाद सामान्य हुई ट्रेनों की आवाजाही, चांडिल फायर ब्रिगेड ने पाया काबू विजय गोप, चांडिल दक्षिण पूर्वी रेलवे के मालवाहन कोयला लॉर्ड ट्रेन सरडीहा से आसनसोल जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में सोमवार रात करीब 8:30 बजे कांड्रा के पास अचानक आग लग गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन चालक ने ट्रेन को चांडिल जंक्शन के ट्रैक नंबर-1 पर रोक दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तुरंत चांडिल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब *1 घंटे*…
नई दिल्ली : अमेरिका की मतदान व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली को एक प्रभावी उदाहरण के रूप में पेश किया है। उन्होंने अमेरिका में मतदान के लिए वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की पैरवी की। ट्रंप के मुताबिक, जब भारत करोड़ों मतदाताओं के बीच पहचान की जांच के साथ चुनाव करा सकता है, तो अमेरिका में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जा सकती है। उनके इस बयान ने मतदाता पहचान और चुनावी सुरक्षा से जुड़ी पुरानी बहस को फिर से चर्चा में ला दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त…
गुमला: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में एक एरिया कमांडर और संगठन का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से कई अत्याधुनिक हथियार, मैगजीन और संचार उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में पुलिस ने बैंक लूट की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में बीती रात बैंक लूट की योजना बना रहे संदिग्ध अपराधियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अपराधियों को पकड़ने के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। गुप्त…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मामला और गरमा गया है। परीक्षा में सफल होकर नियुक्ति पाने वाले और अपने पदों पर योगदान देकर काम कर चुके अभ्यर्थी अब अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के पास जुटे और सरकार के फैसले के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा में किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।…
धनबाद: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। सोमवार देर रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध अपराधियों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, उनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायलों की पहचान वासेपुर निवासी इरफान अंसारी उर्फ टुना और पुटकी निवासी नजीर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में…
मुंबई: देश की प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनियों में शामिल टाटा पावर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने स्वच्छ ऊर्जा और अगली पीढ़ी की पावर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। दोनों संस्थानों ने लंबे समय तक सहयोग के लिए मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट (MRA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य प्रयोगशाला स्तर पर विकसित अत्याधुनिक तकनीकों को बड़े स्तर पर उपयोग और व्यावसायीकरण के योग्य बनाना है। इसके माध्यम से भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक तकनीकी समाधान…
