रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल फोन और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा और आसिफ खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस जैसे ही राजा शिव दत्त मलिक के घर पहुंची, वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आसिफ खान के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के तहत तलाशी लेने पर उसके पास से करीब तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसने यह ब्राउन शुगर राजा शिव दत्त मलिक से खरीदी थी। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने राजा शिव दत्त मलिक के घर की तलाशी ली, जहां से 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपित बरामद नकदी और अन्य सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने बरामद सभी सामान जब्त कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- तूफान से बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा? कुणाल षाड़ंगी ने मंत्रियों से उठाए किसानों और पोस्टमार्टम हाउस के मुद्दे
- अब गांव के बच्चे भी VR से समझेंगे विज्ञान, पढ़ाई के लिए पहुंची AR/VR मोबाइल वैन
- बंद था रेलवे फाटक, फिर भी भिड़ा बालू लदा हाइवा; तिरूलडीह में बड़ा हादसा टला
- रामगढ़ को करीब 111 करोड़ की योजनाएं, हेमन्त सोरेन बोले—लड़कर लिया राज्य, लड़कर लेंगे अधिकार
- सात शहर, चार भाषाएं और 16 फिल्में… आज से जमशेदपुर में सिनेमा का अनूठा संगम
- पानी में धान, मुश्किल में जान, चांडिल डैम के प्रभावित गांवों में फसल बचाने की जद्दोजहद
- मुसाबनी में बनेगा 100 बेड का छात्रावास, आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत; कल्याण मंत्री ने दिया भरोसा
- जमशेदपुर में 28 नवंबर को बजेगा सायरन, मॉक ड्रिल के साथ होगा ब्लैक आउट का अभ्यास











