Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चेन्नई में ग्लोबल ऑटो यूनियनों का महामंथन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने उठाए जमशेदपुर के श्रमिकों के मुद्दे
- टाटा वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! वेतन समझौते में ₹7060 तक की मासिक बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से मिलेगा एरियर
- 15 लाख की सुपारी, दुमका जेल में साजिश और UP का शूटर… निखार हत्याकांड का पूरा खेल आया सामने
- निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 15 लाख की सुपारी और जमीन विवाद का कनेक्शन; छह गिरफ्तार
- राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO! रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका
- झारखंड में पुलिस का बड़ा आंदोलन! विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर 80 हजार पुलिसकर्मी होंगे आंदोलन में शामिल
- वंदे भारत के लिए बड़ा बदलाव! टाटानगर में बनेगा स्पेयर पार्ट्स का ठिकाना, 269 करोड़ की कोचिंग यार्ड योजना भी तैयार
- जिस Voltas AC से आज हर घर ठंडा होता है, उसकी कहानी 72 साल पुरानी; Tata और Swiss कंपनी की साझेदारी से ऐसे बना बड़ा ब्रांड
Author: ARVIND SINGH
नवादा : बिहार के नवादा जिले में सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में एक मकान के कमरे से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों की जान ली और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के पीछे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले…
पटना: पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गंगा घाट पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा में नहाने गए सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव की कोशिश शुरू की और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता बच्चियों की पहचान राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आपस में…
उज्जैन: सावन के दौरान महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास दर्शन की कतार में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के पास करंट फैलने की बात सामने आई। अफवाह फैलते ही कतार में खड़े लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश…
विजय गोप/सरायकेला : 25 करोड़ की लागत से गांगुडीह में बनकर तैयार चांडिल अनुमंडल अस्पताल का नया भवन आज भी जनता के लिए बंद है, ऐसे में मरीजों को आज भी पुराने और जर्जर भवन में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। वर्तमान में संचालित अनुमंडल अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है। 50 बेड की जगह सिर्फ लेबर रूम में ही बेड उपलब्ध हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार पर बोर्ड तक नहीं है, जिससे राहगीरों को पता ही नहीं चलता कि यहां अस्पताल है। पूरे परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और लैब…
– रोज 2-3 KM का जाम, ईचागढ़ की जनता पूछ रही – आखिर कब मिलेगी राहत? विजय गोप/ सरायकेला टाटा-रांची मुख्य मार्ग NH-33 से चांडिल-पुरुलिया-धनबाद न्यू बायपास एन एच 18 सड़क का निर्माण 2019 से करोड़ों की लागत से चल रहा है। चांडिल-पुरुलिया रोड स्थित पितकी फाटक (JC-56) पर बन रहे स्टील गार्डर ROB के दोनों ओर लॉन्चिंग का काम पूरा हो चुका है। NHAI और Dinesh Chandra R. Agarwal Infracon Pvt Ltd द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण में हो रही लापरवाही से स्थानीय लोग परेशान हैं। दावा किया जा रहा है कि जून के अंत तक एक साइड…
कटिहार: सावन की सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कमला नदी पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब नहाने के दौरान सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि चार बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना जिले के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में हुआ। जानकारी के अनुसार, सावन की सोमवारी को जल भरने के लिए बच्चे नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। मां तारा मंदिर के पास स्थित चार मंजिला निजी होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा तारापीठ मंदिर के समीप स्थित बिदिशिनी होटल में सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि आग होटल के…
रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही तीन मोटरसाइकिलों को भी पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के…
हाथियों के झुंड ने महिला को कुचला, मौत से गांव में मचा हड़कंप; 15 हाथियों का झुंड बड़कीपोना में घुसा
रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत में सोमवार की अहले सुबह हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। डाड़ीटुंगरी गांव निवासी 50 वर्षीय भानो देवी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सामने आए हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 हाथियों का झुंड, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं, सुबह बघलता की ओर से गांव में दाखिल हुआ था। हाथियों के अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला और…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फंड से जुड़े लेन-देन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ED की जांच के अनुसार, TMC की ओर से करीब 160 करोड़ रुपये कोलकाता की केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी इकाइयों को दिए गए। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस रकम का इस्तेमाल जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया और बाद में इन्हें TMC को किराए पर दिए जाने की व्यवस्था सामने आई। 160 करोड़ की रकम कहां गई? जांच एजेंसी के अनुसार, TMC के…
