Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राशन डीलरों का बड़ा ऐलान: 30 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे झारखंड में आंदोलन
- बारिश का कहर! कहीं जर्जर पुल बना हादसे का खतरा, तो कहीं गरीब का आशियाना हुआ ध्वस्त
- UGC कानून के खिलाफ धनबाद में उबाल, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग लेकर सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज
- JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 23,610 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
- ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, बीरभूम के घर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
- 2100 तक खत्म हो सकते हैं हिमालय के 75% ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी
- जिस फिल्म को फ्लॉप समझ बैठे थे लोग, उसी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास
- चीन के कोर्ट पर भारतीय शटलरों की अग्निपरीक्षा, लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा पर टिकी उम्मीदें
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर/पोटका: पोटका प्रखंड के पिछली गांव में कथित जमीन घोटाले को लेकर बिरसा सेना ने जमीन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी शिकास भगत ने फर्जी वंशावली और ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर करीब 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन की अवैध बिक्री कर दी है। इस मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई…
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाट, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटी में हाई अलर्ट के बीच सेना चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में आज एक बार फिर सतर्कता का माहौल दिखा है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में जो खौफनाक मंजर देखा गया था, उसकी आज पहली बरसी है। उस हमले ने न केवल कश्मीर बल्कि पूरे…
जमशेदपुर में 20 अप्रैल 2026 को इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) एवं विभिन्न स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में ‘साझा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक कला, नाटक, गीत-संगीत और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस महोत्सव में कलाधाम, झारखंड सांस्कृतिक मंच, इप्टा जमशेदपुर, कला क्रिएशन, उदय मूवीज़ और गोमहेद अखाड़ा जैसे संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत उदय मूवीज़ द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, गोमहेद अखाड़ा के कलाकारों रामचंद्र मार्डी, उर्मिला हांसदा, आकाश और…
जमशेदपुर: दलमा क्षेत्र में सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मानगो स्थित वन चेतना भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 85 गांवों के इको विकास समिति के सदस्यों के साथ शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) रवि रंजन, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश और आरसीसीएफ स्मिता पंकज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सेंदरा पर्व के दौरान किसी भी…
झारखंड में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के कुटीमाकुली गांव में राज्य का पहला एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। बोड़ाम प्रखंड के कुटीमाकुली गांव में बने इस एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर का उद्देश्य घायल और जिद्दी हाथियों का इलाज और पुनर्वास करना है। अक्सर जंगली हाथी घायल हो जाते हैं या आबादी वाले क्षेत्रों में भटक जाते हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति बनती है। अब ऐसे हाथियों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर इस सेंटर…
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र निवासी रियान की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत 26 मार्च को हुई इस घटना में चिकित्सकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में आज मृतक रियान के परिजनों ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि रियान की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर बदर और डॉक्टर अजय प्रसाद के…
जमशेदपुर में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया। 19 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए संगीत शिल्पियों ने अपने प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी…
अक्षर संवाद चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग 100 ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन क्षेत्र, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट के मुख्य मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी पूरी तरह रोक दिया गया। इसका उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर तैनात…
अक्षर संवाद जमशेदपुर 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित, 9वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव, 2026 के दूसरे और आखिरी दिन लगातार 3 नाटकों का मंचन किया गया जिसमें पहला नाटक ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य व्यंग्य नाटक ‘शनि के साढ़ेसाती’ का जोरदार मंचन हुआ। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर जबरदस्त प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ बताने की आड़ में पेशेवर तांत्रिक और वास्तु विशेषज्ञ यजमान को मूर्ख बनाकर और डराकर ठगने का काम करते हैं। वहीं दूसरी प्रस्तुति थी, जमशेदपुर की ‘मंच’ संस्था…
