Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटानगर स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत; दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल
- जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ₹22 लाख की गड़बड़ी का आरोप! तांबे की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर से तेल गायब
- जिससे प्यार किया, उसी से की शादी; कुछ महीने बाद पिंकी की संदिग्ध मौत, आदित्यपुर में चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में घर-जमीन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज
- बीमार पिता का इलाज कराकर लौट रहे थे घर, रास्ते में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
- 235 करोड़ की योजना, फिर भी पानी का इंतजार, झारखंड में भुगतान और पोर्टल की अड़चन से अटकी जलापूर्ति
- निखार हत्याकांड में शूटर सागर से 72 घंटे पूछताछ, पुलिस को मिले अहम सुराग
- गोलमुरी पुलिस पर वसूली का आरोप, मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सोपोडेरा निवासी मोंटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। त्योहार की छुट्टी में घर आए युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। बड़े वाहन की चपेट में आए दोनों दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, मोंटी अपने दोस्त राहुल के साथ टाटानगर स्टेशन के पास मौजूद था। इसी दौरान दोनों एक बड़े वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी…
पेयजल योजना के उपकरणों की खरीद और गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद संयुक्त जांच टीम पहुंची प्लांट; निष्पक्ष जांच नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में यांत्रिक उपकरणों की आपूर्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 22 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए उपकरणों में अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत के बाद बुधवार को संयुक्त जांच टीम ने प्लांट पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जांच में अब क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।…
छह जून को रजरप्पा मंदिर में हुआ था प्रेम विवाह, मृतका के पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप; पति समेत चार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए। आदित्यपुर : जिससे प्यार किया, उसी के साथ शादी रचाई, लेकिन कुछ महीने बाद ही पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जमीन या फ्लैट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को अब रजिस्ट्री के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। झारखंड सरकार ने राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों और अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन-मकान की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क और रजिस्ट्री फीस की कुल राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का फैसला लिया है। इससे संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले खरीदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। खासकर उन इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, जहां सरकारी सर्किल रेट बाजार में प्रचलित कीमत से अधिक बताया जा रहा है।…
जामताड़ा : बीमार पिता का इलाज कराकर बेटा घर लौट रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद पिता की तबीयत में सुधार होगा, लेकिन रास्ते में हुए एक दर्दनाक हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। झारखंड के जामताड़ा जिले में नाला विधानसभा क्षेत्र के सियारकटिया गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संगाजोड़ी गांव निवासी सागर डोम (48) और उनके बेटे छोटन डोम (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।…
रांची : झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना भुगतान और तकनीकी अड़चनों में उलझ गई है। करीब 235 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत कई जगह काम आगे बढ़ने के बावजूद लोगों को जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भुगतान नहीं मिलने से काम करने वाली एजेंसियों की गतिविधियां प्रभावित हैं और घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य अधूरा है।प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र की ओर से करीब 65 करोड़ रुपये की राशि रोके जाने के कारण 40 से अधिक एजेंसियों का भुगतान प्रभावित हुआ है। दूसरी…
रेकी से लेकर गोलीबारी तक की कड़ी खंगाल रही पुलिस, पूछताछ के बाद आरोपित को सरायकेला जेल भेजा गया जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से पुलिस ने 72 घंटे तक पूछताछ की। चांडिल थाना पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे हत्या से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे वापस सरायकेला जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सागर ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच…
व्यवसायी शेख नुमान ने एसएसपी से की शिकायत, रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप जमशेदपुर : गोलमुरी थाना प्रभारी और सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित टाइगर जवान शम्स तबरेज पर अवैध रूप से रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। गोलमुरी वर्कर्स फ्लैट, क्वार्टर नंबर एफ9-2 निवासी व्यवसायी शेख नुमान ने इस संबंध में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से लिखित शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और…
धनबाद : झारखंड में सरकारी नियुक्तियों से जुड़े विवाद पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जांच की प्रक्रिया और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों का भरोसा लौटाने के लिए निष्पक्ष जांच और स्पष्ट कार्रवाई जरूरी है। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि जांच की धीमी गति से सवाल बढ़ रहे हैं, जबकि नौकरी की उम्मीद लगाए युवा अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार…
70 साल की उम्र पूरी होने पर हटेंगे टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन पद से भी, टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे जमशेदपुर : टाटा समूह में 12 नवंबर को बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 70 वर्ष की उम्र पूरी करते ही समूह की छह प्रमुख कंपनियों के निदेशक मंडल से हट जाएंगे। इनमें जमशेदपुर की औद्योगिक पहचान टाटा स्टील भी शामिल है। हालांकि, इस बदलाव का मतलब टाटा समूह से उनकी पूरी विदाई नहीं है। नोएल टाटा टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशक बने रहेंगे।…










