Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अब खदानों के अंदर घूम सकेंगे पर्यटक! झारखंड ने शुरू की देश की पहली माइनिंग टूरिज्म पहल
- छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत, भुगतान में तेजी लाने का आदेश
- शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मिलेगी मुक्ति? CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा संकेत, पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
- झारखंड विधानसभा में निरल पूर्ति का बढ़ा सम्मान, चौथी बार विधायक बनने पर मिला बड़ा पुरस्कार; 22 नवंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
- रिम्स जमीन घोटाले में सात गिरफ्तारियां, अब जमशेदपुर में ACB की दबिश; अधिकारियों में मचा हड़कंप
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी की मां का पौड़ी में निधन, पैतृक घर से जुड़ी हैं परिवार की यादें
- मोबाइल-माइक लेकर रील बनाने वाले पत्रकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान
- जमशेदपुर के एनआईटी ने बढ़ाया देश का मान, शोधार्थी राजकुमार मंडल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली/रांची : झारखंड की पहचान अब सिर्फ खनिज संपदा और औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहने वाली है। राज्य की कोयला खदानें अब पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में भी विकसित होने की दिशा में हैं। झारखंड सरकार ने देश में पहली बार माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखने और समझने का अवसर दिया जा रहा है। पर्यटक आधुनिक मशीनों के संचालन से लेकर कोयला उत्पादन की प्रक्रिया तक का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला…
कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा, सभी जिलों को दिए आवश्यक निर्देश; SNA Sparsh की तकनीकी समस्याओं का समाधान कर दोबारा शुरू हुई भुगतान प्रक्रिया। रांची : झारखंड में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। शुक्रवार को राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ…
रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के 10 बाल पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण और सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने की बात भी कही। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में हुई इस मुलाकात में बच्चों…
रांची : झारखंड विधानसभा में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना गया है। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक के बाद उनके नाम का चयन किया। झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे निरल पूर्ति अब तक चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंच चुके हैं। विधानसभा की कार्यवाही में नियमित उपस्थिति और सदन में उनके सादगीपूर्ण…
जमशेदपुर: रिम्स जमीन घोटाले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह ACB की टीम ने बेरमो के गिरफ्तार SDO मनोज कुमार के मानगो स्थित सनसिटी आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर के मुख्य गेट का ताला खुलवाकर टीम अंदर दाखिल हुई और घंटों तलाशी अभियान चलाया। अलमारी का लॉक नहीं खुलने पर मिस्त्री को बुलाया गया। इसके बाद अलमारी का ताला कटवाकर उसमें रखे दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के…
देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर स्थित अपने पैतृक आवास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने की है। पंचूर के पैतृक घर में ली अंतिम सांस सावित्री देवी का निधन उसी पैतृक गांव में हुआ, जहां योगी आदित्यनाथ का बचपन बीता और जहां से उनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का पंचूर गांव…
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पत्रकारों जैसी सुरक्षा देने के पक्ष में नहीं पुलिस, कहा- पेशेवर पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स में अंतर जरूरी; प्रेस कार्ड नहीं होने पर भी पत्रकारिता से नहीं रोक सकते नई दिल्ली : डिजिटल दौर में कैमरा और माइक लेकर खबर बनाने वाले हर व्यक्ति को क्या पत्रकार माना जा सकता है? क्या सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को भी प्रदर्शन कवर करने वाले पेशेवर पत्रकारों जैसी सुरक्षा मिलनी चाहिए? इन सवालों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। पुलिस ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन की…
नवी मुंबई में आयोजित URSI RCRS-2026 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान, कृषि क्षेत्रों में सैटेलाइट पोजिशनिंग की सटीकता पर किया शोध जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के शोधार्थी राजकुमार मंडल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान और देश का मान बढ़ाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के शोधार्थी एवं HEFA CSR परियोजना में प्रोजेक्ट असिस्टेंट राजकुमार मंडल को प्रतिष्ठित 7वें URSI Regional Conference on Radio Science (URSI RCRS-2026) में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 20 नवंबर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज्म (IIG), नवी मुंबई में आयोजित सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के…
19 से 21 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा, भुवनेश्वर, पुरी और विशाखापत्तनम रूट की ट्रेनों पर असर; कुछ ट्रेनें 11 घंटे तक री-शिड्यूल जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ दर्जनों ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। टाटानगर और ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद्द कर दिया…
मेदिनीनगर के नावाटोली में सनसनीखेज वारदात, प्रेम प्रसंग के विवाद की आशंका; परिजनों ने युवक पर लगाए धमकी देने के आरोप, पुलिस हिरासत में संदिग्ध पलामू : पलामू के मेदिनीनगर में एक महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। नावाटोली इलाके में 43 वर्षीय साधना सिंह का शव उनके ही घर में बेड पर मिला। महिला के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह तब सामने आई, जब काफी देर तक फोन करने के बावजूद महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। किराएदारों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो…










