Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
गुवा/चाईबासा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई के बैनर तले मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और महाप्रबंधक (एचआर) अमित विश्वास को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों की जमा राशि को बिना सहमति NPS में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि SESBF (SAIL Employees’ Superannuation Benefit Fund) और NPS दो अलग योजनाएं हैं। SESBF एक ट्रस्ट आधारित फंड है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 2% की…
अक्षर संवाद जमशेदपुर/1अप्रैल सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 1अप्रैल 2026 से लागू होने वाले आयकर प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों का स्वागत किया है। बदलाव व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम–मानव केडिया चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बदलाव कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में आयकरदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी तथा सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 24 फरवरी को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को कमलजीत सिंह पर मिलन नामक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए पहले रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे जमशेदपुर…
शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए जमशेदपुर में बुधवार को “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और जमशेदपुर पूर्वी की पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बता दें कि पूर्व में यह लाइब्रेरी “डीएम लाइब्रेरी” के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब जीर्णोद्धार कर आधुनिक स्वरूप दिया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास…
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चण्डीनगर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हिंसक घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवक सन्नी पुष्टी पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक नंदु लोहार को गोली लग गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना स्थल से पुलिस…
जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तलसा गांव में आज नि:शुल्क दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मेराकी संस्था और अनपूर्णा डेंटल क्लिनिक के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें गांव के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने दांतों की जांच कराई। जांच के दौरान कई लोगों में दांत से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने आईं, जिनके लिए डॉक्टरों ने उचित उपचार की सलाह दी। दंत चिकित्सक डॉ. सोनी शर्मा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के दांतों में समस्या पाई गई,…
जमशेदपुर: पारंपरिक आदिवासी कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सोहराय और सोहरा पेंटिंग के माध्यम से गाँव की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। अबीरा संस्था के संस्थापक और मुखिया पानो मुर्मू की पहल पर पिछले कई महीनों से गाँव की युवतियों और महिलाओं को सोहराय, सोहरा समेत अन्य आदिवासी पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ना है। इसी क्रम में पूर्वी हलुदबनी पंचायत के बागान टोला स्थित जाहेर…
जमशेदपुर के टूइलाडोंगरी स्थित रोड नंबर 26, ए ब्लॉक में पिछले तीन दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई भी कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की आपूर्ति बंद रहने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की कमी के कारण कई परिवारों को दूर-दराज से…
मारवाड़ी महिला मंच की प्रभा पड़िया ने प्रदेश अध्यक्ष व सीमा अग्रवाल ने जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ
रिपोर्ट : नागेंद्र कुमार,जमशेदपुर मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की महिलाओं द्धारा…
