
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप भी लगाया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता केके सिन्हा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सीनियर सिटीजन एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बुजुर्गों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ, उनके अधिकार और कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी परेशानियों से डालसा सचिव को अवगत कराया। सचिव ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
इसके बाद डालसा सचिव ने ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों के रहन-सहन, खान-पान और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिया कि यहां रहने वाले किसी भी वरिष्ठ नागरिक को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
नि:शुल्क जांच के साथ बुजुर्गों को दी गई दवाएं
हेल्थ कैंप में डॉक्टरों की टीम ने सभी बुजुर्गों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और उपचार किया गया। विशेष रूप से बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा के पीएलवी प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, सुनील पांडेय, सदानंद महतो, अंजन कुमार, नंदा रजक, सुनीता झा, प्रशिश मरांडी सहित ओल्ड एज होम परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- सर्कस देखकर लौटते वक्त उजड़ गईं तीन जिंदगियां, सड़क हादसे से जुगिलांग में मातम
- दुर्गापूजा पर ड्रोन की नजर, घाटों पर गोताखोर, जमशेदपुर में सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज
- कदीम खान के ठिकानों पर पुलिस का शिकंजा! मकान-जमीन की जांच, किरायेदारों को कराया खाली
- टाटानगर स्टेशन में अब दिखेगा बड़ा बदलाव, नई बिल्डिंग से वंदे भारत डिपो तक तैयार हो रहा पूरा प्लान
- दुर्गापूजा में CCTV की नजर, फेक वीडियो से सावधान रहने की अपील
- पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग
- सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य
- पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे












