Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली के भारत मंडपम में जमशेदपुर के कलाकारों का जलवा, मानवभूम छऊ और संथाली नृत्य ने मोहा मन
- झारखंड के खनिज से चलता है देश, फिर भी आदिवासी समाज पिछड़ा; हेमंत सोरेन ने उठाया हिस्सेदारी का सवाल
- झारखंड के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, लॉन बॉल्स में 2-1 से सीरीज जीतकर बढ़ाया देश का मान; सीएम ने किया सम्मानित
- जमीन के लिए रिश्तों पर आरोप: बुजुर्ग को सात दिन भूखा-प्यासा रखकर हत्या की शिकायत, छह पर केस
- रांची से दिल्ली का टिकट ₹31 हजार! महंगे हवाई सफर पर इरफान अंसारी ने पीएम को लिखा पत्र
- खनिजों का खजाना, अधिकारों पर तकरार! झारखंड विधानसभा में दो दिन चलेगा सियासी संग्राम
- एक हादसे ने बुझाए दो घरों के चिराग, ब्रजेश-कृष्णा की मौत से सोनारी में मातम; तीसरे की हालत गंभीर
- मौत बनकर दौड़े ट्रक से भिड़ी चांदनी बस, सात यात्री घायल; दो की हालत गंभीर, धनबाद रेफर
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आइआइटीएफ)-2026 में झारखंड दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड की लोक संस्कृति की शानदार छटा देखने को मिली। इस दौरान जमशेदपुर के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मानवभूम छऊ की महिषासुर मर्दिनी प्रस्तुति से लेकर संथाली नृत्य तक ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति ने खींचा ध्यान सांस्कृतिक संध्या में प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में नटराज कला केंद्र, ईचागढ़ की टीम ने मानवभूम छऊ नृत्य शैली में ‘महिषासुर मर्दिनी’ का…
लुगू बुरू महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा- खनिज संपदा पर सभी की हो हिस्सेदारी, शिक्षा से ही समाज में आएगी मजबूती जमशेदपुर : झारखंड की खनिज संपदा से देश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती है, लेकिन जिस आदिवासी समाज की जमीन से ये खनिज निकाले जा रहे हैं, वह आज भी शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा है। यह सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो के ललपनिया स्थित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आयोजित राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर सभी की…
रांची : अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की लॉन बॉल्स श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में हुई इस मुलाकात के दौरान झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा…
सिवान : बिहार के सिवान जिले में जमीन विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में 60 वर्षीय महिला को कथित तौर पर एक सप्ताह तक बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखने, हत्या करने और शव गायब करने का आरोप लगा है। महिला की बहू की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। महिला की पहचान भगवान प्रसाद की पत्नी बचिया देवी के रूप में बताई गई है। शिकायत में उनकी जमीन हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम देने…
रांची : रांची से दिल्ली जाने के लिए करीब 31 हजार रुपये का हवाई किराया देखकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतों पर हस्तक्षेप की मांग की है। मंत्री ने सवाल उठाया कि अचानक जरूरी यात्रा करने वाले सामान्य परिवार इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कैसे करेंगे। सरकारी दौरे के दौरान सामने आया महंगे टिकट का मामला अंसारी के मुताबिक, झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें राजधानी आना पड़ा। यात्रा…
रांची : झारखंड की खनिज संपदा पर अधिकार और उससे मिलने वाली कमाई का सवाल अब विधानसभा में सियासी तापमान बढ़ाने वाला है। बुधवार, 25 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलने वाले विशेष सत्र में खान एवं खनिज कानून में संशोधन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर चर्चा होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तैयारियों को देखते हुए सदन में तीखी बहस के आसार हैं। विशेष सत्र की तारीखों की पुष्टि विधानसभा की ओर से जारी जानकारी में भी की गई है। सत्ता पक्ष उठाएगा आर्थिक नुकसान का सवाल झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम…
जमशेदपुर : शहर के सर्किट हाउस स्थित नॉर्दर्न टाउन टॉप के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक दुर्घटना में सोनारी की न्यू ग्वाला बस्ती निवासी ब्रजेश सिंह और कृष्णा पांडे की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल तीसरे युवक की स्थिति भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दो परिवारों के बुझ गए चिराग हादसे में जान गंवाने वाले ब्रजेश सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह के छोटे पुत्र…
गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर मोहनपुर के पास हुआ भीषण हादसा, टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; तीन साल की बच्ची समेत सात लोग जख्मी, अस्पताल पहुंचे बीडीओ-सीओ ने जाना हाल। जामताड़ा : गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर सोमवार की दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास धनबाद से दुमका जा रही चांदनी बस की सामने से आ रहे मालवाहक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। यात्री जान बचाने के लिए बदहवास होकर बस…
जमशेदपुर : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को लौहनगरी पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई। गुरु पर्व के अवसर पर निकाले गये भव्य नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सोनारी से साकची तक सड़कों पर संगत की लंबी कतारें दिखीं। कहीं गुरबाणी के मधुर शबद गूंज रहे थे, तो कहीं ‘नानक आया, नानक आया, कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में नगर कीर्तन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सेंट्रल गुरुद्वारा…
रांची : झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब नियुक्ति पत्र लेने के लिए अभ्यर्थियों को रांची नहीं आना होगा। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन और हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के बदले जिला स्तर पर ही नव अनुशंसित सहायक आचार्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में जिला स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया है। दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद…










