Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में तेजी से फैल रहे ब्रेन मलेरिया (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण अभियान को नई दिशा देने का निर्णय लिया है। अब केवल मरीजों का इलाज ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन, व्यापक स्क्रीनिंग और घर-घर निगरानी के जरिए संक्रमण की जड़ तक पहुंचने की रणनीति अपनाई जाएगी। इसके लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज को शोध और विश्लेषण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ब्रेन मलेरिया को केवल मौसमी बीमारी मानकर नहीं रोका जा सकता। इसलिए संक्रमण के हॉटस्पॉट, प्रभावित आबादी, जोखिम वाले समूह…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में शादी समारोह के बाद हुई मारपीट के बाद युवक की मौत मामले में परसुडीह पुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि  8-9 जुलाई  की रात मृतक रोहित मुंडा अपने दोस्तों सुजल लोहार, हरिपदो महतो, समीर मुंडा, रवि यादव और करण पात्रो के साथ सोपोडेरा स्थित मिलाप भवन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर आगामी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की। इस दौरान परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 12 जुलाई 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, स्टैटिक…

Read More

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिसके परिणामस्वरूप कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री की जीएम किरण नरेंद्रन, ईआर हेड सौमिक रॉय सहित कई अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके नियमित रक्तदाताओं को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने कपाली ओपी क्षेत्र में शेख नूर मोहम्मद उर्फ बाबू भाई उर्फ काना पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। गोली उनके पैर को छूते हुए निकल…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर विशेषज्ञों के साथ व्यापक मंथन हुआ। देश-विदेश के उद्योग जगत, आईटी कंपनियों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों ने इसमें भाग लेकर झारखंड के विजन-2050 को लेकर अपने सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा वाला राज्य नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता से भी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान…

Read More

चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम चरण की कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस ने रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचीं। जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने कोल्हान की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कई घंटों तक चली बैठक में पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीजीपी के आगमन पर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने उनका स्वागत…

Read More

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल फोन और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा और आसिफ खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी…

Read More

धनबाद: वर्ष 2011 के बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में शुक्रवार को धनबाद की एडीजे-16 अदालत ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में 30 दोषियों को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का नाम भी शामिल है। यह मामला 27 अप्रैल 2011 का है, जब मटकुरिया क्षेत्र में बीसीसीएल के क्वार्टरों को अतिक्रमण मुक्त कराने गई पुलिस टीम और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। उस समय धनबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रविकांत धान थे। झड़प के दौरान हुई फायरिंग और हिंसा में चार लोगों की…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, नियमित कचरा उठाव नहीं होने और नालों की सफाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर बीडीओ सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में समय पर कचरा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना…

Read More