Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पर्यावरण की शर्तों पर टाटा स्टील से सवाल, एनजीटी पहुँचा जमशेदपुर संयंत्र का मामला
- 80 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन फंसा, विश्वविद्यालयों में अपार आइडी का संकट
- दिन की धूप दे रही राहत, सुबह-रात बढ़ी सिहरन, कोल्हान में और चढ़ेगा सर्दी का रंग
- झारखंड में 14 से 21 होंगी लोकसभा सीटें, विधानसभा की 81 से 122
- अब एमजीएम में ही होगा हार्ट का इलाज, छठे तल्ले पर खुलेगी कैथ लैब
- पहले कार, फिर बस… कोडरमा में 10 किलोमीटर तक बेकाबू ट्रेलर का कहर, बाल-बाल बचे लोग
- तूफान से बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा? कुणाल षाड़ंगी ने मंत्रियों से उठाए किसानों और पोस्टमार्टम हाउस के मुद्दे
- अब गांव के बच्चे भी VR से समझेंगे विज्ञान, पढ़ाई के लिए पहुंची AR/VR मोबाइल वैन
Author: ARVIND SINGH
टुरुकपुर की महिला उद्यमी ने IITF-2026 में पेश किए 20 तरह के प्राकृतिक साबुन, हल्दी-नीम और तुलसी से तैयार उत्पादों को मिल रही सराहना नई दिल्ली : हुनर अगर मेहनत और हौसले के साथ जुड़ जाए तो उसकी पहचान किसी सीमा में बंधकर नहीं रहती। इसकी मिसाल जमशेदपुर के टुरुकपुर, बिष्णुपुर की महिला उद्यमी मीनू रक्षित पेश कर रही हैं। दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में मीनू के हाथों से तैयार हर्बल साबुन और प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झारखंड पवेलियन स्थित पलाश मार्ट में उनके उत्पादों को देखने और खरीदने के…
रांची : झारखंड में MMDR कानून और SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों से पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी और अधिसूचना के बाद लागू हो चुके कानून में राज्य की विधानसभा हस्तक्षेप नहीं कर सकती। विधानसभा एक मंदिर है और उसे ओछी राजनीति का अड्डा नहीं बनना चाहिए। रघुवर दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार जानती है कि लागू हो चुके केंद्रीय कानून…
रांची : झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में विभिन्न नियोक्ता एवं औद्योगिक संस्थानों द्वारा चयनित 3,044 युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने के लिए प्रेझा फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन और टीवीएस फाउंडेशन के बीच भी समझौता हुआ। इस अवसर पर…
चक्रधरपुर रेल मंडल में सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई निरीक्षण प्रक्रिया, विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की भी हुई समीक्षा चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के JRLI-RKSN रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने, ट्रेनों के परिचालन में दक्षता बढ़ाने और चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक, आधारभूत संरचना और स्टेशनों पर उपलब्ध परिचालन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सुबह 7:30 बजे JRLI से शुरू हुआ निरीक्षण महाप्रबंधक अनिल…
जादूगोड़ा के नरवा पुल पर सोमवार सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, पत्नी सदमे में; नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पुल पर सोमवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। पत्नी के सामने ही पति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पति को नदी में डूबता देख पत्नी भी उसे बचाने के लिए पीछे से नदी में कूद पड़ी। हालांकि, मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। इधर,…
जमशेदपुर में शोक की लहर, घोड़ाबांधा आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली अंतिम यात्रा; राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने पहुंचकर जताया दुख जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार को गमगीन माहौल में घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकली। मां को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और माहौल में शोक की खामोशी पसरी हुई थी। अर्जुन मुंडा ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की अंतिम यात्रा में कंधा दिया। अंतिम यात्रा में राजनीतिक,…
एनएच-75 पर पोटका तालाब के पास आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, पहले दो ट्रकों में हुई थी भिड़ंत; सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पार करने के दौरान गई जान चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनएच-75 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र जयपाल पूर्ति (18) की मौत हो गई। पोटका तालाब के पास पहले दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दूसरे हादसे की वजह बन गया। इसी ट्रक को पार करने के लिए मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रहा जयपाल तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में…
नए सत्र से UG और PG में लागू होगी व्यवस्था, APAAR ID के बिना पूरी नहीं होगी नामांकन प्रक्रिया; विद्यार्थियों को पहले से बनवानी होगी डिजिटल पहचान रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब विश्वविद्यालय में नए सत्र के नामांकन के दौरान 12 अंकों की APAAR ID देना अनिवार्य होगा। बिना इस डिजिटल पहचान संख्या के नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के नामांकन में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की गई है। ऐसे…
28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी वीरता पदक पाने वालों में शामिल छह आईपीएस अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान, उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस के लिए 43 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित रांची : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के पुलिस महकमे के 43 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, जबकि 30 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हैं।…
कार चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा, ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया जमशेदपुर/राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बागरायसाई के खतरनाक मोड़ पर जीसीबी मशीन लदे ट्रेलर और आरटिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद झाड़ियों में…










