Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क
- जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
- आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
- आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
- समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां
Author: ARVIND SINGH
धर्मेंद्र कुमार, दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के तथाकथित अमृतकाल में देश का युवा अपने भविष्य व अधिकार को लेकर सड़क पर आंदोलनरत है। सरकार की लगातार बेरुखी एवं सड़े हुए सिस्टम का दंश झेल रहे युवाओं के सब्र का बांध तब टूट गया, जब अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे युवाओं को कॉकरोच जैसे शब्दों से नवाजा गया। देश की युवा पीढ़ी ने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हम उसी सड़े गले सिस्टम और सरकार की गलत नीतियों की उपज हैं। देश के युवाओं का मनोबल आज जिस गहराई तक टूट चुका है,…
जमशेदपुर: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने केपीएमजी इंडिया के सहयोग से 5 जून 2026 को जमशेदपुर में “नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 और उससे आगे” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, टैक्स विशेषज्ञों, वित्तीय सलाहकारों और व्यवसायिक अधिकारियों ने भाग लेकर बदलते कर और कारोबारी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। सत्र का उद्देश्य नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के प्रभावों को समझना तथा निवेश प्रोत्साहन, आईपीओ की तैयारी, व्यवसाय पुनर्गठन और घरेलू एवं वैश्विक विस्तार की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था। सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं…
जमशेदपुर: जमशेदपुर: वर्ष 1920 में स्थापित इंजीनियरों की अग्रणी पेशेवर संस्था इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) – जमशेदपुर लोकल सेंटर द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “जलवायु कार्रवाई के लिए वैश्विक आह्वान” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंजीनियरों, उद्योग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इसके बाद आईईआई जमशेदपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष एवं टाटा स्टील के चीफ ऑफ मैन्युफैक्चरिंग (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) इंजीनियर विनीत कुमार…
जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण और टाटा समूह के नेट ज़ीरो 2045 लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 1,000 पौधे लगाए गए तथा 800 से अधिक पौधे सामाजिक संस्थाओं और टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों को वितरित किए गए।मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सीआरएम बड़ा डंप में आयोजित किया गया। यह स्थान पहले कचरा डंपिंग स्थल था, जिसे अब सफलतापूर्वक एक हरित क्षेत्र में बदल दिया गया है। लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में फैले और…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी बनकर आए शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड की है। एम रोड स्थित क्वार्टर में रहने वाली प्रकाश कौर शनिवार दोपहर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोककर…
नई दिल्ली : गुजरात के मोरबी जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि इंसानियत, दोस्ती और त्याग की ऐसी कहानी है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। एक घायल युवक की जान बचाने के लिए रात के अंधेरे में अस्पताल की ओर दौड़े पांच युवकों को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। तेज रफ्तार डंपर से हुई भीषण टक्कर में पांच युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य जिंदगी…
लखनऊ : देश की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपये तक वसूलता था। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि कार्ड स्वीकृत कराने के लिए कई स्तरों पर पैसों का लेन-देन किया जाता था। फर्जी तरीके से बनाए जा रहे थे आयुष्मान कार्ड जांच के दौरान पता चला कि गिरोह…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम उत्पादक किसानों एवं विक्रेताओं के स्टॉल का भ्रमण कर आम की गुणवत्ता और उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बातचीत में उपायुक्त राजीव रंजन…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की टीम को कार्रवाई के लिए…
जमशेदपुर: शहर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें अपना…










