Author: ARVIND SINGH

2035 तक स्टील ट्यूब और कलर कोटेड उत्पादों की क्षमता बढ़ाकर 1.55 करोड़ टन करने का लक्ष्य, 28 हजार करोड़ में ट्यूब और कोटेड कारोबार का होगा हस्तांतरण जमशेदपुर/मुंबई  :  टाटा स्टील ने भारतीय स्टील उद्योग में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए अब तक के बड़े रणनीतिक दांव में से एक खेल दिया है। कंपनी ने APL Apollo Tubes और उसके प्रमोटरों के साथ व्यापक समझौता किया है। इसके तहत टाटा स्टील अपने स्टील ट्यूब और कलर कोटेड उत्पादों का कारोबार APL Apollo को हस्तांतरित करेगी। वहीं, APL Apollo में प्रमोटरों की 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदेगी। इसके…

Read More

500 मीटर से 5 किलोमीटर तक हुई ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता, 34 महिला तैराकों ने भी दिखाया दमखम जमशेदपुर : डिमना लेक रविवार को रोमांच, जुनून और फिटनेस का गवाह बना। यहां टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) की ओर से आयोजित दूसरी ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता ‘TSAF Swimathon 2.0’ में सात राज्यों के 121 तैराकों ने हिस्सा लेकर अपनी तैराकी क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक उम्र के पांच प्रतिभागियों ने भी पानी में उतरकर युवाओं को फिटनेस और हौसले का संदेश दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर को TSAF…

Read More

टाटा मोटर्स अस्पताल में मां शायरा मुंडा ने ली अंतिम सांस, लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से थीं जूझ रहीं।  दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोन कर जाना था स्वास्थ्य का हाल, अर्जुन मुंडा ने तस्वीर साझा कर बयां किया अपना दर्द। जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा के निधन से परिवार में शोक की लहर है। सोमवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद अर्जुन मुंडा का दर्द सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश के…

Read More

पलामू के जमुआ गांव में गृह प्रवेश समारोह के भोजन के बाद मचा हड़कंप, उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द से लोग परेशान; छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में करीब 40 मरीज पहुंचे पलामू : झारखंड के पलामू जिले में गृह प्रवेश समारोह की खुशियां उस वक्त परेशानी में बदल गईं, जब दावत का खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में 400 से अधिक लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते गांव में…

Read More

नई दिल्ली : झारखंड में अब मछली पालन के साथ मोती की खेती भी ग्रामीणों की कमाई का नया जरिया बनने जा रही है। राज्य में आधुनिक तकनीकों के जरिए मोती उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि नई मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक से एक सीप में एक साथ सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन में मोती की खेती की यह तकनीक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झारखंड सरकार पारंपरिक मत्स्य पालन के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…

Read More

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों ने पांच दिनों तक शोधार्थियों को रिसर्च और शोध-पत्र लेखन की बारीकियां सिखाईं। आरएफ सर्किट, एंटीना एवं मेटासर्फेस जैसे आधुनिक तकनीकी विषयों पर आयोजित पांच दिवसीय बूटकैंप RTRAM 2026 का रविवार को समापन हो गया। इसमें कुल 28 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। 18 से 22 नवंबर तक आयोजित इस बूटकैंप में IIT खड़गपुर, IIT पटना, IIT (ISM) धनबाद, जादवपुर विश्वविद्यालय, IIEST शिबपुर, NIT जमशेदपुर, NIT मेघालय, SAMEER कोलकाता और UEM कोलकाता सहित विभिन्न…

Read More

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य बनाने का रखा लक्ष्य; कहा- राज्य की योजनाएं देश के दूसरे राज्यों के लिए बन रही हैं नजीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए विकास का लाभ। रांची : वर्ष 2050 में झारखंड की तस्वीर कैसी होगी? आने वाली पीढ़ियों को कैसा राज्य मिलेगा? विकास के किन नए आयामों को झारखंड हासिल करेगा? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में इन्हीं सवालों के साथ राज्य के भविष्य का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की…

Read More

 झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के निष्क्रिय रहने से पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई पर संकट; हाईकोर्ट ने सितंबर में सरकार को तीन महीने के भीतर आयोग सक्रिय करने का दिया था निर्देश, जमशेदपुर में मानवाधिकार सहायता शिविर में एक दिन में पहुंचीं दो दर्जन शिकायतें। जमशेदपुर : राज्य में मानवाधिकारों के संरक्षण और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गठित झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग पिछले चार वर्षों से निष्क्रिय है। ऐसे में मानवाधिकार उल्लंघन, प्रशासनिक उपेक्षा और अन्याय की शिकायत लेकर पीड़ित आखिर कहां जाएं? आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने से शिकायतों की सुनवाई का रास्ता…

Read More

जमशेदपुर : साकची जेल परिसर में 12 मार्च 2002 को हुए जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में 24 साल बाद एक बार फिर नया कानूनी मोड़ सामने आया है। इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर अखिलेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में नई दलील पेश की है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से दाखिल अपील में उसने दावा किया है कि जिस दिन जेलर की हत्या हुई थी, उस दिन वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पॉकेटमारी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। ऐसे में हत्या के समय साकची जेल परिसर में उसकी मौजूदगी कैसे संभव…

Read More

21 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रहा XLRI का 27वां वार्षिक महोत्सव ‘Ensemble Valhalla’; देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, सोमवार को सलीम-सुलेमान की प्रस्तुति के साथ होगा समापन जमशेदपुर :‌ XLRI जमशेदपुर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘Ensemble Valhalla’ में देशभर के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला जारी है। 21 से 23 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव के 27वें संस्करण में प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, उद्यमिता, तकनीक, संस्कृति और खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रविवार को महोत्सव के दूसरे दिन छह प्रमुख…

Read More