Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आरएसएस में बड़े बदलाव की तैयारी, 924 से बढ़कर 1600 तक हो सकते हैं जिले
- जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 10 पुरस्कारों की घोषणा, हर विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
- जमशेदपुर में आधी रात कार सवार युवकों का तांडव, राहगीरों से मारपीट और चापड़ से हमला! 5 गिरफ्तार
- दो महीने में दूसरी बार टेंपो में प्रसव, एमजीएम पहुंचकर भी 20 मिनट तड़पती रही प्रसूता
- तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, पूरे इलाके में हड़कंप
- आधी रात धनबाद जेल में 150 पुलिसकर्मियों का धावा, तीन घंटे तक चली छापेमारी; खैनी-ब्लेड समेत संदिग्ध सामान बरामद
- जमशेदपुर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शिद्दत राज और पीएल तेजा का जलवा, दो-दो खिताब पर जमाया कब्जा
- झारखंड में पुलिस तीरंदाजी का महाकुंभ संपन्न, अंकिता भकत को CM हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित
Author: ARVIND SINGH
प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने की योजना, नगर से लेकर बस्तियों तक बढ़ेंगी संगठन की इकाइयां इंदौर की बैठक में प्रस्तावों पर बनेगी सहमति, दायित्वधारी स्वयंसेवकों की संख्या भी दोगुनी से अधिक करने की तैयारी रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके तहत प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने के साथ ही विभाग, जिला, मंडल, नगर और बस्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना है। संगठनात्मक जिलों की संख्या वर्तमान में करीब 924 से बढ़ाकर 1500 से 1600 के बीच करने का प्रस्ताव है। सभी प्रांतों में…
विरासत और पर्यटन होगी इस बार की केंद्रीय थीम, साहित्य, संगीत, चित्रकला, पत्रकारिता और शिक्षा समेत 10 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान 18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर के होटल रमाडा में होगा आयोजन, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल जमशेदपुर : जमशेदपुर में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक होटल रमाडा, बिष्टुपुर में जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) 2.0 का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल में साहित्य, संगीत, चित्रकला, नृत्य, पत्रकारिता, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट…
साकची में 20 मिनट तक मचा हंगामा, भागने के दौरान कई वाहनों को मारी टक्कर जमशेदपुर : शहर के व्यस्त साकची इलाके में सोमवार की देर रात कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत पांच युवकों पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और चापड़ लहराकर लोगों को डराने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों युवकों को पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर मचाया उत्पात जानकारी के अनुसार, साकची बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार…
डोबो पुल के पास तेज हुई प्रसव पीड़ा, अस्पताल पहुंचने पर मदद के लिए भटकते रहे परिजन; नर्सों के पहुंचने पर संभली स्थिति जमशेदपुर : सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामने आई घटना ने आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद भी एक गर्भवती महिला को करीब 20 मिनट तक टेंपो में ही दर्द से तड़पना पड़ा। इस दौरान उसके परिजन स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। दो महीने के भीतर अस्पताल परिसर में…
बीमारी का बहाना बनाकर जेलकर्मियों पर किया हमला, एक जवान गंभीर रूप से घायल चार कैदी दोबारा गिरफ्तार, बाकी 13 की तलाश में 17 विशेष टीमें गठित चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल से सोमवार देर रात 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने पहले एक साथी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। उसकी मदद के लिए जब जेलकर्मी पहुंचे, तो आरोपितों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और जेल से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा…
धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार की आधी रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में करीब 150 अधिकारियों और जवानों की टीम जेल पहुंची। एक दर्जन थानों की पुलिस, डीएसपी और अंचल अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक जेल के अलग-अलग वार्डों की तलाशी ली गई। इस दौरान खैनी, ब्लेड समेत कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। जेल में औचक जांच के दौरान कैदियों के वार्ड, मेडिकल वार्ड और वहां की व्यवस्थाओं को खंगाला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में…
जमशेदपुर : शहर में आयोजित जमशेदपुर ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिद्दत राज और पीएल तेजा ने दो-दो वर्गों में पहला स्थान हासिल कर खास पहचान बनाई। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग ने ईस्ट सिंहभूम टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19, 20 वर्ष से अधिक और एडवांस कैटेगरी में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। शिद्दत राज ने अंडर-15 और अंडर-19 में जीता खिताब…
महिला वर्ग में CISF और पुरुष वर्ग में ITBP बनी चैंपियन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली अंकिता भकत की उपलब्धि को सराहा, खिलाड़ियों को देश का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को समापन हो गया। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते…
न्यूनतम मजदूरी, वेतन वृद्धि और ओवरटाइम का दोगुना भुगतान करने की मांग JLKM नेता प्रेम मार्डी ने दिया समर्थन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों का आक्रोश देखने को मिला। रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड की यूनिट-9 में नौ सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों ने काम बंद कर दिया और कंपनी के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह से ही सैकड़ों मजदूर मांग पत्र लेकर गेट पर जुट गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। न्यूनतम मजदूरी से लेकर वेतन वृद्धि तक की मांग…
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, इस बार की थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ नुक्कड़ नाटक से दिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश, विभिन्न रेलवे इकाइयों में भी चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम पुरुलिया : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली। रेलवे प्रशासन ने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया। ईमानदारी से समृद्धि का संदेश इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की…










