Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली में गूंजी झारखंड की संस्कृति, बिरसा जयंती पर जनजातीय कलाकारों ने बांधा समां
- डिमना घाटी में बाइक सवार की मौत, तलाश में लौटे रिश्तेदारों को झाड़ियों में मिला युवक
- बिरसा जयंती पर गोईलकेरा को मिली शिक्षा की सौगात, पीएम मोदी ने किया एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन
- बिरसा मुंडा को नमन कर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड स्थापना दिवस पर किया याद
- पश्चिमी सिंहभूम में लापता बच्ची का शव जंगल में मिला, हत्या के आरोप में ताऊ गिरफ्तार
- ओमान से सकुशल लौटीं लोहरदगा की सुषमा टोप्पो, दूतावास के दस्तावेज से खुली घर वापसी की राह
- टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, धुतरा के पास 25 मिनट रुकी ट्रेन
- मनपीटा में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का विरोध, गोटपूजा मैदान बचाने के लिए 20 नवंबर को ग्रामसभा
Author: ARVIND SINGH
झारखंड भवन में 26वें स्थापना दिवस पर धरती आबा को दी गई श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री की ओर से वाहन चालकों को किया गया सम्मानित। नई दिल्ली : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित झारखंड भवन में सांस्कृतिक उत्सव और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक पेश की। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में झारखंड की परंपरा, विरासत और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैजनाथ…
जमशेदपुर : भादुडीह पहुंचने पर जब बासुदेव टुडू दिखाई नहीं दिए, तो उनके साथ लौट रहे दो रिश्तेदार उन्हें ढूंढने के लिए वापस डिमना घाटी की ओर गए। वहां सड़क किनारे एक कुसुम के पेड़ के पास बासुदेव झाड़ियों में लहूलुहान पड़े मिले। बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक रोड पर शनिवार देर रात उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बासुदेव 24 साल के थे और कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह टोला हाड़ियाडीह के रहने वाले थे। पुरानी बाइक…
सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया लोकार्पण, कहा- जनजातीय बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा गोईलकेरा: झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गोईलकेरा प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। प्रखंड के डुमरिया गांव में नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया। इस मौके पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। विद्यालय की शुरुआत को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद जोबा माझी…
रांची में बिरसा चौक पहुंचकर धरती आबा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को बिरसा चौक पहुंचकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। स्थापना दिवस पर धरती आबा को किया नमन इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकुरसाई गांव से गुरुवार को लापता हुई 11 वर्षीय बच्ची का शव रविवार को गांव के पास एक जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्ची के ताऊ सन्नी गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जंगल में तलाश की गई। वहां शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। गुरुवार को घर से निकली थी बच्ची परिजनों के मुताबिक, गुरुवार…
रांची : रोजगार के लिए ओमान गईं लोहरदगा की सुषमा टोप्पो 14 नवंबर को सुरक्षित झारखंड लौट आईं। मूल पासपोर्ट उपलब्ध नहीं होने से उनकी वापसी अटकी हुई थी। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने उनके लिए आपातकालीन यात्रा दस्तावेज जारी किया, जिसे ‘व्हाइट पासपोर्ट’ भी कहा जाता है। झारखंड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने दूतावास और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी वापसी के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराईं। बड़ी बहन ने सितंबर में मांगी थी मदद सुषमा की बड़ी बहन सुलोचना टोप्पो ने 1 सितंबर को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से सहायता मांगी थी। उस समय परिवार को…
चक्रधरपुर : टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस के ए-2 एसी कोच में रविवार सुबह आग लग गई। घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के धुतरा रेलवे स्टेशन के पास हुई। कोच में धुआं भरने और लपटें दिखाई देने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी सीटें छोड़कर ट्रेन से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाई और उसे दूसरे डिब्बों तक फैलने से रोक लिया। सुबह करीब 11 बजे कोच से उठा धुआं मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18189 रविवार सुबह करीब 11 बजे धुतरा स्टेशन के पास से गुजर…
जमशेदपुर : हुरलुंग पंचायत के मनपीटा गांव में प्रस्तावित भारी वाहन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (IDTR) को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के लिए चिह्नित जमीन पर उनका पारंपरिक गोटपूजा मैदान और जाहेरथान है। इन दोनों स्थलों के संरक्षण पर चर्चा के लिए गांव में 20 नवंबर को सुबह 11 बजे विशेष ग्रामसभा बुलाई गई है। बैठक उसी गोटपूजा मैदान में होगी, जिसे सुरक्षित रखने की मांग ग्रामीण उठा रहे हैं। गोटपूजा मैदान और जाहेरथान से जुड़ी है गांव की आस्था रविवार को ग्राम प्रधान गौतम कर्मकार…
झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, धरती आबा के संघर्ष और बलिदान को किया याद। रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। धरती आबा के बलिदान को किया नमन इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज…
छह साल बाद चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति, फिर भी नियमित सुनवाई शुरू नहीं; गिरिडीह सिविल सोसाइटी के अभ्यावेदन पर सुप्रीम कोर्ट के पीआइएल अनुभाग में हुई प्रशासनिक कार्रवाई। गिरिडीह : झारखंड राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता और वर्षों से लंबित आरटीआइ की द्वितीय अपीलों व शिकायतों का मामला अब सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। राज्य में सूचना का अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और आम नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह सिविल सोसाइटी ने सर्वोच्च न्यायालय का ध्यान आकृष्ट कराया है। संगठन के महासचिव शंकर पांडेय की ओर से 15 सितंबर 2026 को…










