
- रांची में बिरसा चौक पहुंचकर धरती आबा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को बिरसा चौक पहुंचकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
स्थापना दिवस पर धरती आबा को किया नमन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राज्य के लिए उनके संघर्ष, बलिदान और योगदान को नमन किया।
झारखंड की पहचान हैं भगवान बिरसा मुंडा
भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की थी। उनका संघर्ष आज भी झारखंड की पहचान और प्रेरणा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
झारखंड स्थापना दिवस और उनकी जयंती का एक साथ पड़ना राज्य के इतिहास, संस्कृति और गौरव को याद करने का विशेष अवसर है।












