Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पर्यावरण की शर्तों पर टाटा स्टील से सवाल, एनजीटी पहुँचा जमशेदपुर संयंत्र का मामला
- 80 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन फंसा, विश्वविद्यालयों में अपार आइडी का संकट
- दिन की धूप दे रही राहत, सुबह-रात बढ़ी सिहरन, कोल्हान में और चढ़ेगा सर्दी का रंग
- झारखंड में 14 से 21 होंगी लोकसभा सीटें, विधानसभा की 81 से 122
- अब एमजीएम में ही होगा हार्ट का इलाज, छठे तल्ले पर खुलेगी कैथ लैब
- पहले कार, फिर बस… कोडरमा में 10 किलोमीटर तक बेकाबू ट्रेलर का कहर, बाल-बाल बचे लोग
- तूफान से बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा? कुणाल षाड़ंगी ने मंत्रियों से उठाए किसानों और पोस्टमार्टम हाउस के मुद्दे
- अब गांव के बच्चे भी VR से समझेंगे विज्ञान, पढ़ाई के लिए पहुंची AR/VR मोबाइल वैन
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला : दिन में हल्की गर्माहट और शाम होते ही ठंड का एहसास चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मौसम का यह बदला मिजाज अब साफ महसूस होने लगा है। पिछले दो दिनों से सुबह और शाम की ठंड ने ग्रामीणों को अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। गांवों के चौक-चौराहों पर आग के आसपास बैठकर हाथ सेंकते लोग सर्दी की दस्तक की तस्वीर पेश कर रहे हैं। धान की कटाई और फसल उठाव का काम लगभग पूरा होने के बीच क्षेत्र में मौसम का बदलाव भी नजर आने लगा है। दिन के समय जहां हल्की गर्मी महसूस होती…
जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों के बीच टाटा स्टील की राष्ट्रीय स्तर की बिजनेस प्रतियोगिता में XLRI जमशेदपुर की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। टाटा स्टील की फ्लैगशिप वार्षिक प्रतियोगिता Steel-a-thon के 13वें सीजन में XLRI की टीम ‘Team in the North’ ने मार्केटिंग एंड सेल्स ट्रैक में सेकेंड रनरअप का स्थान हासिल किया। देशभर के प्रमुख बी-स्कूलों से इस प्रतियोगिता में 12,700 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच XLRI की यह उपलब्धि संस्थान के लिए महत्वपूर्ण रही। कोलकाता में 21 नवंबर को आयोजित ग्रैंड फिनाले में सीजन-13 के विजेताओं…
रांची : झारखंड विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और MMDR Amendment Act, 2026 को लेकर केंद्र और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने एक तरफ मतदाता सूची के शुद्धीकरण के नाम पर किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किए जाने की बात कही, तो दूसरी तरफ खनिज संपदा पर राज्यों के वित्तीय अधिकार सीमित होने से झारखंड को होने वाली संभावित राजस्व हानि का सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने सदन में अपने आकलन के आधार पर बताया कि अगले दस वर्षों…
58 वर्षीय उदय मिस्त्री गिरफ्तार, दो अर्धनिर्मित बैरल और 70 लोहे के टुकड़े मिले; एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी विश्रामपुर : पलामू में अवैध हथियारों के निर्माण का एक ऐसा ठिकाना सामने आया है, जहां घर के भीतर ही देशी कट्टे तैयार किए जा रहे थे। पांडु थाना क्षेत्र के महुआ धाम में पुलिस ने छापेमारी कर कथित मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से तैयार देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियारों के हिस्से और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 58 वर्षीय उदय मिस्त्री को गिरफ्तार किया…
एचएलडी स्टेशन पर अतिरिक्त लोडिंग लाइन बिछाने के लिए होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, दो दिनों तक प्रभावित रहेगा ट्रेन परिचालन जमशेदपुर : टाटा-बादामपहाड़ रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर इस मार्ग की ट्रेन सेवाएं दो दिनों तक प्रभावित रहेंगी। एचएलडी स्टेशन पर अतिरिक्त लोडिंग लाइन के निर्माण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर रेलवे ने 27 और 28 नवंबर को चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का प्रस्ताव तैयार किया है। चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक की…
जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह शव लेने पहुंचे एक परिवार ने आंखों में असामान्य लालिमा दिखने का दावा करते हुए विरोध शुरू कर दिया। परिजनों ने मॉर्चरी में शव के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। सूचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाते हुए कहा कि शव के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। हालांकि, परिवार के सदस्य इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुए। शव लेने पहुंचे तो आंखों की स्थिति पर जताई आपत्ति मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र की बलाइडीह बस्ती निवासी…
गुमला : बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने और दूरस्थ विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने की कोशिशों ने गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे को एक खास पहचान दिलाई है। उनके काम और विद्यालय में आए बदलावों पर दूरदर्शन ने लगभग 50 मिनट का विशेष वृत्तचित्र तैयार किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसके प्रसारण का समय 26 नवंबर को दोपहर दो बजे डीडी झारखंड पर निर्धारित था। यह डॉक्यूमेंट्री एक शिक्षक के प्रयासों से विद्यालय में हुए बदलाव और बच्चों के शैक्षणिक विकास की कहानी सामने लाती है। इसमें पढ़ाई के साथ खेलकूद, विद्यालय परिसर की व्यवस्था और शिक्षण…
युवा वैज्ञानिकों से बड़े सपने देखने और नए आविष्कारों के जरिए देश को आगे ले जाने का राज्यपाल ने किया आह्वान जमशेदपुर: भारत को दुनिया की अग्रणी आर्थिक और औद्योगिक ताकत बनाने के लिए अब अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और स्वदेशी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर देना होगा। आने वाले समय में वही देश वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति बना सकेगा, जिसके पास अपनी तकनीक, वैज्ञानिक क्षमता और आधुनिक उद्योग होंगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) के 77वें स्थापना दिवस समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक प्रतिभा…
बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदपुर शाखा से जुड़े बकाया ऋण की वसूली के लिए डीआरटी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस, 26 फरवरी 2027 को रांची में व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश जमशेदपुर : बैंक से लिया गया 22.50 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाना एक कारोबारी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी), रांची ने मानगो निवासी कारोबारी अमित कुमार सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पहल की है। बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदपुर शाखा से जुड़े बकाया ऋण की वसूली के लिए न्यायाधिकरण ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित प्रक्रिया के…
छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर रजमनडीह मोड़ के पास हादसा, तीन की हालत गंभीर पलामू : पलामू जिले में बुधवार की रात शादी समारोह से लौट रहे लोगों की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब छतरपुर-नौडीहा बाजार मार्ग पर सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रजमनडीह मोड़ के पास हुए इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में करीब छह बच्चे भी शामिल हैं। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल बिहार के गया जिले के डुमरिया के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी समारोह से…










