Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात
- झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
- ₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव
- दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?
- हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी
- पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना
- आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
Author: ARVIND SINGH
रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में हुए मुकाबले के बाद अब क्रिकेट का रोमांच इंदौर पहुंचने वाला है। पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और 11 अक्टूबर को होने वाली अगली भिड़ंत पर प्रशंसकों की निगाहें टिकी हैं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची से इंदौर के लिए रवाना हुए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। खिलाड़ियों की झलक पाने को जुटी भीड़ मैदान पर चौकों और छक्कों का आनंद लेने वाले प्रशंसकों का उत्साह एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया।…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चांडिल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड के समीप स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना रात करीब एक बजे से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। थाना…
किसानों की आय में 33% की बढ़ोतरी, 207 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन को मिली सिंचाई सुविधा जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन को जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए सीआइआइ नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट 2026 से सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगनगर में संचालित इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट चेंज अडॉप्टेशन प्रोजेक्ट के लिए ‘बियॉन्ड द फेंस’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। इस परियोजना ने जल संरक्षण के साथ खेती और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 12 गांवों में जल संरक्षण की…
बस स्टैंड के पास पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर वारदात, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बस स्टैंड के पास बीती देर रात 7 से 8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर में घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और घर में रखे नकद रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।…
सुबह दातून, पानी और भोजन परोसकर दिवंगत मां को किया याद, स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई गई परंपरा नेमरा (रामगढ़) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप यह संस्कार किया। मां की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्म मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन…
43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ दबिश जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो-दो लाख रुपये का नकद…
11 महीने से मानदेय नहीं मिलने का संघ का दावा, भुगतान की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल; 99 केंद्रों में जारी रहा काम, सोनारी से मानगो तक दिखा असर जमशेदपुर : मानदेय और पोषाहार की राशि लंबित रहने के विरोध में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की हड़ताल का असर शुक्रवार को जमशेदपुर में दिखा। शहर के 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। इसके कारण करीब 2500 बच्चों को पोषाहार नहीं मिल सका। वहीं, 99 केंद्रों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। इससे हड़ताल का असर शहर में मिला-जुला रहा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़े आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने…
के. वनजा बोलीं-कोई तकनीक लेखक का अस्तित्व खत्म नहीं कर सकती; बैजनाथ मिश्रा ने कहा-एआई वही लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संताली फिल्म ‘आँगेन’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग। जमशेदपुर : क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में लेखकों की जगह ले लेगा? क्या डिजिटल दुनिया किताबों की खुशबू और पन्नों को पलटने का सुख छीन सकती है? इन सवालों पर जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक महाकुंभ ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों और विशेषज्ञों ने खुलकर अपनी राय रखी। वक्ताओं का स्पष्ट संदेश था कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मानवीय संवेदना, जीवन के अनुभव और रचनात्मकता…
बागुनहातु में जोमैटो डिलीवरी कर्मी की मौत, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर उठाए सवाल; आजादनगर में धनबाद का युवक फंदे से लटका मिला जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की आत्महत्या के मामले सामने आए। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में 28 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी कर्मी आकाश साहू की मौत हो गई। वहीं, आजादनगर थाना क्षेत्र की चाणक्यपुरी कॉलोनी में धनबाद जिले के जामाडोबा निवासी रोहित महतो ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग बताई जा रही हैं। आकाश…
खासमहल अंचल कार्यालय में मशीन का ट्रायल सफल, दुर्गापूजा के बाद उद्घाटन की तैयारी; जिले के किसी भी क्षेत्र के पात्र राशन कार्डधारक उठा सकेंगे अनाज जमशेदपुर : राशन के लिए घंटों कतार में खड़े रहने और जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर निर्भर रहने की परेशानी जल्द खत्म हो सकती है। जमशेदपुर के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड का पहला ग्रेन एटीएम यानी अन्न पूर्ति एटीएम स्थापित किया गया है। मशीन का ट्रायल सफल रहा है। अब इसके विधिवत उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और…










