Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एवरेस्ट से भी कठिन बना नेपाल का महाबचाव अभियान, संकरी घाटियों से 4,000 से अधिक लोगों का एयरलिफ्ट
- मैथन-पंचेत डैम से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट
- आरजी कर कांड पर पीड़िता की मां का बड़ा सवाल—‘डॉक्टर आरोपी है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?’
- जंगल में चल रहा था अवैध शराब का खेल! उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 3,000 किलो जावा महुआ नष्ट
- काशी में गंगा का रौद्र रूप, मणिकर्णिका घाट डूबा, अंतिम संस्कार के लिए गलियों में चल रहीं नावें
- निखार के बाद अगला नंबर किसका? हत्या की सुपारी का इंतजार कर रहे थे 2 शूटर, पुलिस ने दबोचा
- रेत से सोना निकालते हैं, लेकिन घर में नहीं जलता चूल्हा! ईचागढ़ की ये कहानी झकझोर देगी
- टाटा स्टील ने खोला बोनस का पिटारा! 11,021 कर्मचारियों में बंटेंगे 163.85 करोड़
Author: ARVIND SINGH
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथी नगर पंचायत क्षेत्र में भी प्रवेश कर तोड़फोड़ कर रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के दिघी आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन और पानी के लिए विगत रात जंगली हाथियों ने हमला बोल दिया। प्यासे हाथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगी पानी की टंकी, टंकी के चबूतरे,पाइप और नल को तोड़ दिया। हाथियों द्वारा ऐसा करने से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तारामनी सोरेन ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना सुपरवाइजर लीदी बास्के को…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड में मारे गए करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार शाम बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया। पूरे दिन आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर गम और आक्रोश का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा व भविष्य को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुबह से ही जिला…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जोड़ा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) नोवामुंडी और जोड़ा के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष (रॉ मैटेरियल्स) संदीप कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महासचिव अफताब आलम ने किया। इस अवसर पर सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सक, महिला खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अपने…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों का रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार प्रवेश होने से पूरे इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात करीब 11 बजे एक जंगली हाथी किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पार कर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया। हाथी को अचानक खदान क्षेत्र में देखकर वहां कार्यरत कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर भाग…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई चर्चित हत्या और जानलेवा हमले के बाद झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एहतेशाम बकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया है। डॉ. एहतेशाम बकारिब इससे पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उन्हें तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के नए…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस बीच पुलिस ने मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। देर रात करीब 3 बजे पुलिस हिमांशु के शव को टीएमएच…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने तथा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही बरतने के कारण…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित पोटका प्रखंड में अब हालात चिंताजनक बन चुके हैं। कंदर गांव में 6 दिनों के भीतर दो सगी बहनों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है और प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पोटका प्रखंड की हरिणा पंचायत अंतर्गत कंदर गांव निवासी महावीर सरदार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी आठ वर्षीय बेटी सुबोला सरदार की कुछ…
जमशेदपुर: आदित्यपुर निवासी करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुई हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने हिमांशु पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे। हत्याकांड के विरोध में करनी सेना के कार्यकर्ताओं और हिमांशु के समर्थकों ने सोमवार की देर रात तक बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों…










