Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटाया
- पंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीका
- वीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपील
- तड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
- झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था
- सोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीज
- बिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoU
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा स्थित पटेल नगर, टीचर्स कॉलोनी समेत आसपास की बस्तियों के 100 से अधिक घरों में बारिश और नालियों का गंदा पानी घुस गया। अचानक हुए जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई। नालियों…
जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित डिमना डैम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सोनारी कागलनगर के युवक पीयूष कुमार (23) की डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई आयुष के साथ डिमना लेक घूमने गया था। दोनों ने डैम में नहाने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही देर में यह सैर मातम में बदल गई। नहाने के दौरान पीयूष अचानक गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। छोटे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बोड़ाम पुलिस को सूचना…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोला की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र उरांव फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र उरांव और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप…
जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर गुरुवार को पूरा जमशेदपुर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकली रथ यात्राओं में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन शहर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देती रही। शहर की सबसे प्रमुख रथ यात्रा बिष्टुपुर स्थित इस्कॉन की ओर से निकाली गई। यह यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी।…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी डी. पी. नांबियार का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से डीपी नांबियार, एच आर हेड प्रणव कुमार , ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण महामंत्री आरके सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नये सी एच आर ओ आर्मी और आईटी सेक्टर…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस को 15 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि स्वासपुर गांव के पास पुराना राखामाइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन कर रहा है। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस…
जमशेदपुर: मानगो और उलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने 12 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि चोरों ने मानगो और उलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। बदमाशों ने जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल…
सरायकेला: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान के पास स्थित एक सेफ्टी टैंक से महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में फेंकने की बात स्वीकार की है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि मंगलवार को खजूर बागान के समीप एक निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी…
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार सुबह एनएच-75 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की जान चली गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर बुकबुका निवासी टिंकू भुइयां (34) और लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी गांव निवासी मिथुन भुइयां (14) के रूप…
जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार को जमशेदपुर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक संस्थाओं और पूजा समितियों की ओर से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। बिष्टुपुर स्थित इस्कॉन की रथ यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर परिसर से शुरू होकर गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची बड़ा…










