Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंप
- बसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी
- JPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलत
- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्म
- रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माण
- विश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहास
- बिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदी
- जमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल इस वर्ष भी जमशेदपुर में पूरे उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए और शहर सरहुल के रंग में रंग गया। इससे पूर्व सुबह सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुषों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान फल, फूल, दूध और धूप-धूवन अर्पित कर परिवार और समाज के कल्याण का आशीर्वाद मांगा गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा…
झारखंड में प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भी पारंपरिक पूजा में शामिल हुए। राजधानी रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर आयोजित सरहुल पूजा में हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। सरहुल पर्व आदिवासी समाज की आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस दौरान सरना स्थल पर बड़ी…
जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास इन दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारा शक्तिपीठ में मां तारा के दरबार में पूजा-अर्चना की। पश्चिम बंगाल स्थित तारा शक्तिपीठ पहुंचकर रघुवर दास ने विधि-विधान के साथ मां तारा की पूजा की और देश-प्रदेश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आदी शक्ति मां भवानी से सभी भक्तों के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की। तारा शक्तिपीठ हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर मां तारा का आशीर्वाद लेते हैं। रघुवर…
जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां बच्चों के बीच स्कूल बैग और स्लीपर का वितरण किया गया। सोनारी में श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट एवं हिन्दू एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग और स्लीपर बांटे गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर संजय सिंह मुंडा, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अभय कुमार, विजय, आलोक कुमार समेत बस्ती के कई…
जमशेदपुर में प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल इस वर्ष भी पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज की गहरी आस्था, प्रकृति के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता का यह पर्व शहर में खास संदेश दे रहा है। सरहुल के मौके पर सुबह से ही आदिवासी समाज के पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे पूजा स्थलों पर पहुंचे, जहां वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। इस दौरान एक खास और प्रेरणादायक तस्वीर भी सामने आई, जहां शहर के…
आज 21 मार्च को पूरे देश में चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप, मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस खास अवसर पर भक्तजन व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा कर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा का स्वरूप स्वर्णिम आभा से युक्त होता है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है। उनके दस हाथों में त्रिशूल, गदा, धनुष-बाण, तलवार, कमल, घंटा, रुद्राक्ष माला और…
जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। 30 दिनों के पवित्र रमजान के रोजों के समापन के बाद शुक्रवार को चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह जमशेदपुर के साथ-साथ हल्दीपोखर, साकची, मानगो और टेल्को समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” की बधाई दी और अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर…
दैनिक राशिफल के जरिए आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 21 मार्च शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है।आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव और शनिवार के संयोग से आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज का भाग्यांक 8065 है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सितारों की चाल आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी।मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी मोर्चों पर विजय…
देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने के पवित्र रमजान के बाद आई इस ईद ने हर ओर खुशियों का माहौल बना दिया है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तय समय के अनुसार ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला,…










