Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कैंसर से मधुमेह तक शोध की नई पहल, एमजीएम में 12 प्रस्तावों पर मंथन, सात को आगे बढ़ाने की सिफारिश
- बेटे की मौत के मामले में 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद घटी, हाई कोर्ट ने अचानक हुए विवाद को माना अहम
- टाटानगर स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत; दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल
- जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ₹22 लाख की गड़बड़ी का आरोप! तांबे की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर से तेल गायब
- जिससे प्यार किया, उसी से की शादी; कुछ महीने बाद पिंकी की संदिग्ध मौत, आदित्यपुर में चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में घर-जमीन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज
- बीमार पिता का इलाज कराकर लौट रहे थे घर, रास्ते में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
- 235 करोड़ की योजना, फिर भी पानी का इंतजार, झारखंड में भुगतान और पोर्टल की अड़चन से अटकी जलापूर्ति
Author: ARVIND SINGH
नाली जाम, जर्जर तार और खराब सड़कों पर मेयर सुधा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर किया गया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने बाजार की कई बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे बड़ी समस्या नाली जाम की सामने आई, जहां कई जगहों पर नालियां पूरी तरह से अवरुद्ध पाई गईं।…
जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से बादाम पहाड़ मार्ग की ओर जा रही खाली कोच वाली ट्रेन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बुधवार दिन में सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेल कर्मियों की मदद से मवेशियों के शव को ट्रैक से हटवाया गया। कुछ देर के लिए टाटानगर-हल्दीपोखर रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि शव हटाए…
सीजफायर होते ही सेंसेक्स में 2879 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स आज 8 अप्रैल की सुबह 77290 के स्तर पर खुला, जो 2674 अंकों की बड़ी उछाल को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 23855 के स्तर पर खुला, जिसमें 731 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर खुले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का मूड सकारात्मक है। ग्लोबल मार्केट की बात…
इजरायल (Israel) ने बुधवार (8 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ दो हफ्तों के लिए हमले रोकने यानी सीजफायर का ऐलान किया है। यह फैसला इस शर्त पर आधारित है कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे और क्षेत्र में सभी हमले बंद कर दे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हालांकि साफ किया कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। इस बयान के…
चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा स्थित सुरक्षा बल के कैंप में पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कांस्टेबल राकेश कुमार कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने…
जमशेदपुर में मंगलवार को माँ मंगला की वार्षिक पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। भक्तों ने विधि-विधान के साथ माँ मंगला की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी और विभिन्न तालाबों में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान…
मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले ‘खार्ग आइलैंड’ (Kharg Island) को निशाना बनाया है। यह हमला इतना भीषण था कि इसकी गूंज पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुनी गई और इसने वैश्विक ऊर्जा बाजार में कोहराम मचा दिया है। खार्क आइलैंड पर हुआ यह हमला ईरान के लिए एक बड़ा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज खटिया पर बैठने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना गोड़ाडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार, गोड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान उनका पड़ोसी बुधराय हो, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंचा और बिना अनुमति खटिया पर बैठ गया। इस पर परमेश्वर सिंह ने आपत्ति जताई और उसे हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू…
जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार 6 अप्रैल 2026 को उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ऑटो (निबंधन संख्या JH 05 BP 9923) की तलाशी ली गई, जिसमें से 264 प्लास्टिक बोतलों में भरी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस अवैध कारोबार से जुड़े…
जमशेदपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां तीन किलो से अधिक गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारिडीह इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बारिडीह गोलचक्कर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने…










