Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
- क्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावना
- बिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिप
- यूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे
- तुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचें
- बच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जा
- एशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदें
- RAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राज
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली: अगर आप सोमवार 21 सितंबर 2026 को बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 21 सितंबर को देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल कुछ खास बैंकिंग केंद्रों में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। असम और केरल में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं रिजर्व बैंक के सितंबर 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को गुवाहाटी और कोच्चि में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और कोच्चि में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंकिंग अवकाश रहेगा। इसका मतलब यह…
नई दिल्ली : आर्फिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती क्षमता ने दुनियाभर में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर AI को शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और वैज्ञानिक खोजों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञ इसके अनियंत्रित विकास को लेकर चिंता जता रहे हैं। इस बीच Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग ने AI के कारण दुनिया समाप्त होने की आशंका को खारिज किया है। AI से दुनिया खत्म होने की संभावना ‘शून्य’ एक साक्षात्कार के दौरान जेन्सेन हुआंग ने कहा कि वर्ष 2030 तक AI के कारण दुनिया खत्म होने की कोई…
पटना : बिहार में महिलाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मुख्यमंत्री के अनुसार जीविका सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन समेत कई क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा…
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार की भोर यूपी एटीएस और झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 30 लाख रुपये के इनामी बृजेश गंझू को गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोकने की कोशिश पर पुलिस पर फायरिंग का आरोप पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के…
नई दिल्ली: तुला राशि के जातकों के लिए 21 से 27 सितंबर 2026 का सप्ताह संतुलन, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है। वहीं, सप्ताह के अंतिम दिनों में रुके हुए काम आगे बढ़ने और आपसी संवाद बेहतर होने की संभावना है। घर और जिम्मेदारियों पर रहेगा ध्यान सप्ताह के शुरुआती दिनों में तुला राशि के लोगों का अधिकांश समय घर-परिवार और जरूरी कामों को व्यवस्थित करने में बीत सकता है। जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ने से…
जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पहुंची एक महिला की जान बचाने में सफलता हासिल की। नोवामुंडी निवासी जायत्री देवी के गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी थी और उसकी बच्चेदानी भी फट गई थी। बच्चेदानी फटने के कारण पेट के अंदर तेजी से रक्तस्राव हो रहा था, जिससे महिला की स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। चाईबासा से गंभीर हालत में एमजीएम रेफर परिजन महिला को पहले चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। महिला रात…
नई दिल्ली : एशियन गेम्स-2026 के शुरुआती दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में उत्साहजनक प्रदर्शन किया। महिला हॉकी और महिला टेबल टेनिस टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि निशानेबाजी में भी भारत के लिए पदक की उम्मीद मजबूत हुई। हालांकि ताइक्वांडो में किम्सी डिसूजा को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, हॉकी, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और वुशु में भारतीय खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की। महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को हराया भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए उज्बेकिस्तान को 1-0 से पराजित…
जमशेदपुर/रांची: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में इंटरनल ऑडिट से जुड़े रिश्वत के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आरएएफ के लेखा अधिकारी सोनू कुमार को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामला आरएएफ की 106वीं बटालियन, जमशेदपुर से जुड़ा है। हवलदार की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी सीबीआई के अनुसार, आरएएफ जमशेदपुर के हवलदार राकेश कुमार सिंह ने शिकायत की थी कि इंटरनल ऑडिट के दौरान उनसे संबंधित भुगतान की प्रक्रिया को लेकर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत…
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर केस मैनेज कराने का झांसा देकर रुपये और सामान ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बंटी गुहा (38), गोलक ग्रीन, कोलकाता और इम्तियाज खान (32), रवानी कॉलोनी, मानगो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पीड़ित से लूटी गई बाइक और मोबाइल समेत कई सामान बरामद किए हैं। केस रफा-दफा कराने के नाम पर बुलाया पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समझौते के बाद फिर भड़का विवाद स्थानीय महिला सीमा के अनुसार, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बाद में मामला सुलझा लिया गया था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 5:45 बजे सुशील नामक…










