Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे में
- बच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनी
- उम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- खनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ
- पैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल
- 2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावा
- नारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथा
- अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीक
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची के सत्यापन ने बड़ा रूप ले लिया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार अब तक 31,63,930 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें कई चर्चित राजनीतिक, प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े नाम भी शामिल हैं। आडवाणी, बांसुरी स्वराज और कई बड़े नाम नोटिस सूची में SIR के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई प्रमुख नामों को नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी समेत अन्य प्रमुख…
नई दिल्ली : छोटे बच्चों को कफ सिरप के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए केंद्र सरकार दवा की पैकेजिंग और लेबलिंग में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप की बोतलों पर लाल रंग में स्पष्ट चेतावनी दर्ज की जाएगी। बोतल के 65% हिस्से में होगी चेतावनी प्रस्ताव के अनुसार कफ सिरप की हर बोतल के लेबल के 65 प्रतिशत हिस्से में लाल रंग से स्पष्ट चेतावनी लिखी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि संबंधित दवा का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों के…
पूर्वी सिंहभूम : 20 सितंबर। शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती इस संदेश को पूर्वी सिंहभूम जिले के हजारों नवसाक्षरों ने रविवार को अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी से साबित किया। उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब 12,500 नवसाक्षरों ने हिस्सा लेकर अपने बुनियादी ज्ञान और साक्षरता कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए परीक्षा केंद्र परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही केंद्रों पर नवसाक्षरों का पहुंचना शुरू…
चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून-2026 का समर्थन किया है। चाईबासा दौरे के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि नया कानून झारखंड के हित में है और इससे खनिज राजस्व के रूप में राज्य को लगभग 30 प्रतिशत अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिल सकता है। कानून का विरोध करने वालों पर उठाए सवाल रघुवर दास ने कहा कि संशोधित कानून का विरोध करने से पहले उसके प्रावधानों को विस्तार से समझना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इसलिए इसका विरोध…
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड एपिसोड में पैपराजी संस्कृति और महिलाओं की निजता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी अभिनेत्री की अनुमति के बिना असहज करने वाले एंगल से तस्वीरें लेना गलत है। सलमान ने सोशल मीडिया पर कलाकारों के पहनावे और निजी पलों को लेकर की जाने वाली ट्रोलिंग पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। तस्वीरें लेने के तरीके पर जताई आपत्ति कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने कहा कि कई बार फोटोग्राफर किसी अभिनेत्री के वाहन से उतरते या सीढ़ियां चढ़ते समय अनुचित एंगल से तस्वीर…
मोतिहारी : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने मुस्लिम समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उनका दावा है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद देश के मुसलमानों को सही अर्थों में आगे बढ़ने और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने पिछली सरकारों पर अल्पसंख्यक समुदाय को विकास से दूर रखने का भी आरोप लगाया। मोहिबुल हक शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के बाद मोतिहारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और मुस्लिम…
नई दिल्ली : देवर्षि नारद को भगवान विष्णु का परम भक्त माना जाता है। वे तीनों लोकों में घूमकर धर्म और भक्ति का संदेश देते थे। धार्मिक ग्रंथों में उनके जीवन से जुड़ी कई शिक्षाप्रद कथाएं मिलती हैं। ऐसी ही एक कथा नारद मुनि के वानर मुख, भगवान विष्णु की माया और श्रीराम अवतार से संबंधित मानी जाती है। तपस्या के बाद मन में आया अभिमान पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार नारद मुनि हिमालय की एक गुफा में कठिन तपस्या कर रहे थे। देवराज इंद्र को आशंका हुई कि कहीं नारद मुनि उनकी सत्ता के लिए चुनौती न बन…
नई दिल्ली: अमेरिका की ड्रोन निर्माता कंपनी PowerUS ने पाकिस्तान के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने पाकिस्तानी सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने की कोशिशें जारी हैं। रावलपिंडी में असीम मुनीर से मुलाकात अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी तस्वीर के अनुसार, अमेरिका स्थित रक्षा कंपनी PowerUS के प्रतिनिधियों ने 16 सितंबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की।…
नई दिल्ली: अगर आप सोमवार 21 सितंबर 2026 को बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 21 सितंबर को देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल कुछ खास बैंकिंग केंद्रों में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। असम और केरल में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं रिजर्व बैंक के सितंबर 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को गुवाहाटी और कोच्चि में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और कोच्चि में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंकिंग अवकाश रहेगा। इसका मतलब यह…
नई दिल्ली : आर्फिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती क्षमता ने दुनियाभर में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर AI को शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और वैज्ञानिक खोजों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञ इसके अनियंत्रित विकास को लेकर चिंता जता रहे हैं। इस बीच Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग ने AI के कारण दुनिया समाप्त होने की आशंका को खारिज किया है। AI से दुनिया खत्म होने की संभावना ‘शून्य’ एक साक्षात्कार के दौरान जेन्सेन हुआंग ने कहा कि वर्ष 2030 तक AI के कारण दुनिया खत्म होने की कोई…










