Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईटीआई तमाड़ में होगी रोबोटिक वेल्डिंग की ट्रेनिंग, सुविधाएं बढ़ाने के लिए मिलेंगे ₹71.21 लाख
- तीन साल बाद फिर चैंपियन बना ओडिशा नवल टाटा, रोमांचक फाइनल में लखनऊ को 4–3 से हराया
- पूर्वी सिंहभूम में 105 लंबित आवासों की होगी जांच, श्रमिकों को मांग के मुताबिक काम देने के निर्देश
- जमशेदपुर में छठ की तैयारी तेज, चार घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश
- 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, 60 से 63 फीसदी हो सकता है राज्यकर्मियों का डीए
- पलामू के कुदागा में शीशम के पेड़ से टकराया हाईवा, 28 वर्षीय चालक की मौत
- एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच रास्ते में रुकी, करीब दो घंटे फंसे रहे मरीज के पिता
- सीएनटी कानून पर हेमंत सरकार को अर्जुन मुंडा ने घेरा, डोबो में निर्माण पर उठाए सवाल
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : रांची जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तमाड़ में विद्यार्थियों को रोबोटिक वेल्डिंग सीखने का मौका मिलेगा। संस्थान की वेल्डिंग लैब में आधुनिक मशीन लगाई जाएगी। कक्षाओं में डिजिटल पैनल और कंप्यूटर लैब में अतिरिक्त सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इन सुविधाओं के लिए सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) और टाटा स्टील फाउंडेशन ने समझौता किया है। कोयला मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का उपक्रम सीएमपीडीआईएल अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत परियोजना के लिए 71.21 लाख रुपये देगा। मशीन चलाने से लेकर प्रोग्रामिंग तक सीखेंगे विद्यार्थी परियोजना के तहत वेल्डिंग लैब में आधुनिक रोबोटिक…
जमशेदपुर : नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) की बालक टीम ने 54वें नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में टीम ने एनसीसी लखनऊ को 4–3 से हराया। ओडिशा की टीम ने इससे पहले 2023 में यह ट्रॉफी जीती थी। इस बार खिताबी जीत के साथ टीम को एक और उपलब्धि मिली। उसके खिलाड़ी मनेश नाइक को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एक गोल के अंतर से तय हुआ खिताब ग्रुप चरण और सेमीफाइनल में दो-दो गोल के अंतर से जीतने वाली ओडिशा की टीम…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में वित्तीय वर्ष 2023–24 के 105 लंबित आवासों की लाभुकवार जांच होगी। उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सभी प्रखंडों से इन मामलों की रिपोर्ट मांगी। बैठक में ग्रामीण रोजगार की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पंचायतों में जितने श्रमिक काम मांग रहे हैं, उसके मुताबिक पर्याप्त योजनाएं मंजूर की जाएं और काम शुरू करने में देरी न हो। पहली किस्त के बाद क्यों रुका निर्माण, रिपोर्ट में बताना होगा बैठक में विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति प्रखंडवार देखी गई। उपायुक्त ने…
जमशेदपुर : छठ महापर्व से पहले जमशेदपुर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की तैयारियों का जिला प्रशासन ने जायजा लिया। उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने डिमना लेक, दोमुहानी घाट, स्वर्णरेखा घाट और बागबेड़ा घाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्घ्य देने आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी काम पर्व शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएं। घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी रहेगी रोशनी उपायुक्त ने कहा कि घाटों के साथ वहां तक जाने वाले…
रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर 18 नवंबर को फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में डीए की दर 60 से बढ़ाकर 63 फीसदी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। मंजूरी मिलने पर सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले राज्यकर्मियों को इसका फायदा होगा। पेंशनभोगियों के लिए भी महंगाई राहत बढ़ने की उम्मीद है। बैठक में सड़क निर्माण और अन्य विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी फैसला हो सकता है। तीन प्रतिशत अंक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य में सातवें वेतनमान के…
पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा में बुधवार देर रात गिट्टी लदा हाईवा सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में 28 वर्षीय पंकज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज हाईवा के चालक थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन खलासी चला रहा था और पंकज केबिन में बैठे थे। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हाईवा किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। करसो से हाउसिंग कॉलोनी जा रहा था हाईवा मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा में छरी यानी गिट्टी लदी थी। वाहन करसो…
जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह लिफ्ट नंबर 5 अचानक रुक गई। उस वक्त एक मरीज के पिता लिफ्ट से नीचे जा रहे थे। लिफ्ट का दरवाजा बंद होने के कारण वे अंदर ही फंस गए और करीब दो घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद लिफ्ट का इस्तेमाल रोक दिया गया। अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इस बार एक व्यक्ति के इतने लंबे समय तक अंदर फंसे रहने से रखरखाव के साथ-साथ समय पर मदद पहुंचाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। नीचे…
जमशेदपुर : डोबो में नदी किनारे बन रही बहुमंजिली इमारतों का मुद्दा उठाते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासियों के भूमि अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। गुरुवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन का वर्गीकरण बदलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत की निष्पक्ष जांच और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डोबो में किस आधार पर बदला जमीन का…
रामगढ़ : रांची और हजारीबाग के बीच बसे रामगढ़ में शहर की सुविधाएं सुधारने और महिलाओं की कमाई बढ़ाने की कोशिशें साथ-साथ चल रही हैं। एक ओर रिंग रोड, स्मार्ट पार्किंग और नदी किनारे के विकास की योजनाएं हैं। दूसरी ओर सखी मंडलों से जुड़ी महिलाएं मशरूम, अचार, मड़ुआ के लड्डू और बांस के उत्पादों से अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। शहर के सामने बरसात में जलजमाव और पुराने कचरे के निपटारे जैसी चुनौतियां भी हैं। जिला बनने के बाद बढ़ा शहर, मास्टर प्लान में नई सुविधाएं साल 2000 में झारखंड गठन के समय रामगढ़, हजारीबाग का अनुमंडल था। रामगढ़…
रांची : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच रांची और आसपास के सूर्य मंदिरों में चहल-पहल बढ़ गई है। लेक रोड पर बड़ा तालाब के किनारे करीब सौ साल पुराना श्री सूर्य नारायण मंदिर है। वहीं, रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर बुंडू का सूर्य मंदिर अपने सात घोड़ों वाले रथ के लिए पहचाना जाता है। धुर्वा बस स्टैंड के सूर्य मंदिर में बुधवार से हवन-पूजन शुरू हो गया है। छठ के मौके पर इन तीनों मंदिरों की अपनी खास पहचान है। बड़ा तालाब के किनारे करीब सौ साल पुराना सूर्य मंदिर लेक रोड स्थित प्राचीन श्री सूर्य नारायण मंदिर…










