Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला तेलहन मिशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें सरसों और मूंगफली की खेती को विस्तार देने वाली कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को स्वीकृति प्रदान की गई। राष्ट्रीय मिशन के तहत चलेगा अभियान बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य स्तर से स्वीकृत योजना के अनुरूप जिले में किसानों के…

Read More

पटना : पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जदयू के भीतर खींचतान खुलकर सामने आने के बाद मामला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तक पहुंच गया है। मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह के पक्ष में खड़े होने की बात कही है। विवाद पर जदयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह स्थिति नहीं बननी चाहिए थी और मामले की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है। अपनी ही पार्टी…

Read More

कोलकाता : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एजेंसी की टीम तड़के पिलिशग्राम पहुंची और मस्जिद के इमाम पियार मोहम्मद शेख को हिरासत में लेकर मंगलकोट थाने ले गई। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से कथित संपर्क समेत कई बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। तड़के मस्जिद पहुंची NIA की टीम मंगलवार को NIA की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट क्षेत्र स्थित पिलिशग्राम पहुंची। कार्रवाई के दौरान मस्जिद के…

Read More

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैसों के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कसाई शफी ने कथित तौर पर महिला कल्याणी की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें नहर में फेंक दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कसाई शफी और उसके सहयोगी गुरुवुलु को हिरासत में लिया है। टैटू से हुई महिला की पहचान पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद उसकी पहचान सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होने से हुई। परिजनों ने महिला के हाथ…

Read More

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट का नाम फिल्मों के साथ-साथ कई विवादों से भी जुड़ा रहा है। अब उनके भाई राहुल भट्ट ने 1990 के दशक में हुए एक चर्चित फोटोशूट विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उस समय बहन के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन से वह बेहद नाराज हो गए थे और प्रदर्शनकारियों का सामना करने पहुंच गए थे। फोटोशूट के बाद हुआ था विरोध दरअसल, पूजा भट्ट ने 1990 के दशक में अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर के मशहूर ‘वैनिटी फेयर’ कवर से प्रेरित होकर बॉडी पेंट फोटोशूट कराया था। तस्वीर सामने आने…

Read More

चक्रधरपुर : सर्दियों में संभावित घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अभी से विंटर शेड्यूल की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन में समयबद्धता बनाए रखने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें टाटानगर से अमृतसर और सांतरागाछी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती हैं। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 के बीच संभावित फोगी वेदर को देखते हुए ट्रेनों…

Read More

पुणे : शहर के व्यस्त शगुन चौक इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर बने कार्यालय में लगी थी। कुछ ही समय में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय को खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुबह 10:11 बजे मिली सूचना पुणे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10:11 बजे आग लगने की जानकारी मिली। सूचना के तुरंत बाद सेंट्रल, कसबा, एरंडवणे, नायडू और कोंढवा फायर स्टेशनों से सात दमकल…

Read More

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। गांव के तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब तक पहुंच गए। तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की जान जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोपहर में एक साथ खेल रहे थे बच्चे ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे गांव में एक साथ खेल रहे थे। खेलते हुए वे कब घरों से दूर निकल गए,…

Read More

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर झारखंड में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा पंडालों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग के पास उपलब्ध 58 मिनी वाटर टेंडर को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। जिलों से आने वाली जरूरत के अनुसार इनकी तैनाती की जाएगी। प्रशासन का फोकस पूजा पंडालों में भीड़, बिजली व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों पर है। बड़े शहरों में संभावित भीड़ को देखते हुए अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाए जाने की…

Read More

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने बेटियों की शिक्षा को समाज और देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा केवल उसके परिवार का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा देती है। उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने बदलते भारत का सकारात्मक संकेत बताया। ग्रामीण और जनजातीय बेटियों को मिले बेहतर अवसर राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान उन्होंने कई जगहों पर छात्राओं की संख्या और उन्हें मिलने…

Read More