Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
- डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार
- 2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
- 734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी
- चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक
- त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- केंद्रीय कारा में अचानक पहुंची न्यायिक टीम, बैरक से महिला वार्ड तक जांच; 4 साल के बच्चे ने सुनाई कविता
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : मानगो से गुजरने वाले एनएच-33 पर एक बार फिर धूल, गड्ढों और बदहाल सड़क ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों के बुलावे पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय बुधवार को पारडीह स्थित होटल सिटी इन से बालीगुमा तक सड़क का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क पर सैकड़ों छोटे-छोटे गड्ढे और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण उड़ती धूल की समस्या सामने आई। घरों में पहुंच रही धूल, लोग परेशान सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने बताया कि वाहनों के गुजरने के साथ धूल का गुबार उठता है और घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही…
वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
रांची : योग का प्रशिक्षण देने वियतनाम गए झारखंड के दो युवकों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची निवासी राजा कुमार (24 वर्ष) और जमशेदपुर के शास्त्रीनगर निवासी विनय कुमार राय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वियतनाम के दा लात शहर स्थित ‘आदि योग अकादमी’ में योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन पार्थिव शरीर के जल्द भारत पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कार और दोपहिया वाहन की टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 25 सितंबर को हुई।…
आदित्यपुर : जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रही महिला आरोपी नाजिया परवीन को सरायकेला-खरसावां जिले के जीवनपुर (कोलाबिरा) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए नाजिया लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। इस दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। डेढ़ साल तक बदलती रही ठिकाना, दूसरी शादी भी की पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज आदित्यपुर थाना कांड संख्या 97/25 में पुलिस ने कई…
झारखंड : झारखंड और बिहार के बंद हो चुके पांच सरकारी निगमों के 2,274 कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रभावित कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबित ईपीएफ राशि और अन्य बकाये पर ब्याज देने का आदेश भी दिया गया है। अदालत ने पूरी प्रक्रिया समाप्त करने के लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की है। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे थे कर्मचारी यह मामला बिहार राज्य अर्ध सरकारी अराजपत्रित कर्मचारी…
रांची : 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह से झारखंड और बंगाल से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इनमें जमशेदपुर के तीन और कोलकाता का एक ठिकाना शामिल है। कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार कारोबारियों शिव कुमार देवड़ा व अन्य से जुड़े मामलों में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के इस्तेमाल की जांच के तहत की जा रही है। जमशेदपुर में तीन ठिकानों पर कार्रवाई ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर में ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल के अकाउंटेंट संजय पारेख तथा अन्य…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की महिला उद्यमियों को स्थानीय स्तर से आगे बढ़ाकर राज्य और राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी उद्देश्य से जिला समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत उद्यमी दीदियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार समेत संबंधित अधिकारी एवं महिला उद्यमी शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय अवसरों की जानकारी दी गई। स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने पर…
कोडरमा : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से कोडरमा के रास्ते कोलकाता और आलमनगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बिहार के कई जिलों के यात्रियों को त्योहारों में घर आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं से परिचालन रेलवे की योजना के अनुसार ट्रेन संख्या 03107 कोलकाता–आलमनगर पूजा स्पेशल का परिचालन 15 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा।…
मेदिनीनगर, पलामू : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विजिटर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की संयुक्त टीम ने बुधवार को केंद्रीय कारा, मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। टीम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी दानवीर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, व्यवहार न्यायालय के निबंधक कमल प्रकाश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद्र सिंह, डिप्टी चीफ…
नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी और शूटिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन को शिकस्त दी, जबकि नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाया। महिला तीरंदाजों ने चीन को हराकर रचा इतिहास महिला कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बनाए रखी। चिकित्सा, प्रीतिका और ज्योति की तिकड़ी ने दबाव…
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के उच्च अधिकारियों के वेतन और भत्तों (Remuneration Statement) का ब्योरा सार्वजनिक किया है। जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी में 250 से अधिक अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिल रहा है। इस सूची में टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन सबसे ऊपर हैं। टीवी नरेंद्रन को सालाना ₹17.66 करोड़ का पैकेज कंपनी के जारी आंकड़ों के मुताबिक एमडी एवं सीईओ टीवी नरेंद्रन को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹17,66,06,915 का वार्षिक पैकेज मिला। यानी उनका सालाना पारिश्रमिक करीब ₹17.66…










