Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- JPSC चेयरमैन के घर तक पहुंची रिश्वत! CID जांच में सामने आया ₹2.5 लाख का कनेक्शन
- टाटा स्टील का बड़ा दांव, सिंगापुर में ₹3,260 करोड़ का निवेश; यूरोप कारोबार पर फोकस
- देर रात चाईबासा की सड़कों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशाखोरी-जमावड़े पर कसा शिकंजा
- खून से लथपथ था भारतीय कैप्टन, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा; 174 यात्रियों की ऐसे बची जान
- अक्टूबर से बदल गए 9 बड़े नियम, LPG से FD और NPS तक बदला सिस्टम; जानिए क्या हुआ महंगा-क्या बदला
- 8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह
- रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
Author: ARVIND SINGH
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही CID को जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के अनुसार, JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खिवयांते के रांची स्थित आवास तक दलालों के पहुंचने और उनकी पत्नी को ₹2.5 लाख नकद दिए जाने का आरोप सामने आया है। यह रकम 25 दिसंबर 2025 को पहुंचाए जाने की बात जांच में सामने आई है। पत्नी को नकद देने का आरोप CID की जांच के मुताबिक, आरोपी दलालों की तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. खिवयांते से संपर्क की कड़ी सामने आई है। जांच में दावा किया…
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वैश्विक कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (TSHPL) में करीब ₹3,260.32 करोड़ (34 करोड़ डॉलर) का नया पूंजी निवेश किया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी सामने आई है। यूरोपीय कारोबार को मजबूत करने की रणनीति टाटा स्टील के अनुसार, यह निवेश उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संयंत्रों के वित्तीय पुनर्गठन, कर्ज प्रबंधन और प्रस्तावित ग्रीन स्टील ट्रांजिशन की दिशा में…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खुलेआम नशा करने वालों, बेवजह जमावड़ा लगाने वालों और संदिग्ध तरीके से घूम रहे युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई टीमों ने संभाला मोर्चा यह पूरी कार्रवाई सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी की अगुवाई में की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारे, सुनसान रास्तों और संवेदनशील…
नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारतीय कैप्टन स्मित मछ्छर पर को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कॉकपिट में अचानक शुरू हुई खूनी झड़प फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा…
नई दिल्ली : 1 अक्टूबर 2026 से देश में कई ऐसे नियम और व्यवस्थाएं लागू हुई हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, रिटायरमेंट प्लानिंग, यात्रा और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। इनमें कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, FD की ब्याज दरों की जानकारी, NPS में हेल्थ कवर, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और कुछ राज्यों में DA से जुड़े बदलाव शामिल हैं। LPG सिलेंडर हुआ महंगा 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा…
रांची : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बुधवार को रांची की विशेष PMLA अदालत ने आरोप तय कर दिए। हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट में बोले हेमंत सोरेन-मैं निर्दोष हूं अदालत ने अभियोजन की ओर से लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए। हेमंत सोरेन ने आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। आरोप तय होने के साथ ही मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 30 नवंबर से गवाह…
रांची : राजधानी के आसपास दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई की है। बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अनगड़ा–टाटीसिलवे क्षेत्र की सीमा पर स्थित चुरनी फॉल घूमने गई 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में उसके साथ गए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों घटनाओं की जांच जारी है। पानी मांगने के बहाने घर में आने का आरोप बुढ़मू क्षेत्र में नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक पानी पीने के बहाने उसके घर…
सरायकेला : चांडिल डैम में नौकाविहार करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF ने एक दिवसीय बोटमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सरायकेला-चांडिल और जमशेदपुर क्षेत्र के कुल 40 नाविक शामिल हुए। प्रशिक्षण में नाविकों को जल दुर्घटना के समय बचाव करने, पीड़ित को शुरुआती सहायता देने और मेडिकल टीम तक सुरक्षित पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। बिहटा, पटना स्थित NDRF की 9वीं बटालियन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कमांडेंट हितेंद्र पाल सिंह कंडारी के दिशा-निर्देशन में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य नाविकों…
जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची में नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों का डेटा साझा किया गया। अब घर-घर पहुंचेंगे BLO जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। उन्हें आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। राजनीतिक दलों से भी बीएलए के…
पटमदा/जमशेदपुर : खेल के मैदान से बेटा-बेटी में समानता का संदेश देने की अनूठी पहल को अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर नई पहचान मिली। एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जेंडर समानता जागरूकता कार्यशाला और मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसी दौरान मिक्स जेंडर क्रिकेट अभियान पर आधारित उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ के आमुख पृष्ठ का विमोचन नन्हें क्रिकेटरों ने किया। 2018 में झारखंड से शुरू हुआ था अभियान मिक्स जेंडर क्रिकेट अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में झारखंड की धरती से खेल के माध्यम से बालक-बालिका समानता का संदेश देने के उद्देश्य से…










