Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां के संस्कार भोज में खुद कमान संभाल रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में हजारों मेहमानों के लिए खास इंतजाम
- टाटा ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 गैर-लाभकारी अस्पताल; परोपकार पर खर्च किए ₹1,556 करोड़
- परिचितों का नाम लेकर जीता भरोसा, मंदिर के पास महिला से ठग लिए सोने के जेवर
- टाटा स्टील को बड़ा झटका, 11.82 करोड़ रुपये जमा करने होंगे; नियामक आयोग ने खारिज की याचिका
- छह महीने पहले हुई थी शादी, अब कमरे में मिले दंपती के शव, साहिबगंज में जांच शुरू
- भुवनेश्वर के बिल्डर की 40 लाख में हत्या की सुपारी, जुगसलाई में फायरिंग-डकैती की थी तैयारी; पुलिस ने दबोचे चार आरोपी
- कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, पूजा कमेटी के पदाधिकारी समेत सात गिरफ्तार
- बेकार बैटरियों से बढ़ते खतरे का समाधान, जमशेदपुर की शोधार्थी ने खोजी नई राह
Author: ARVIND SINGH
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में योगदा सत्संग कॉलेज के सामने स्थित एक झोपड़ी से 28 वर्षीय पवन सिंह का शव मिलने के बाद उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक की बहन प्रीति कुमारी ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए उसकी कथित प्रेमिका सीमा देवी और अन्य लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है। बहन के अनुसार, पवन की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाए जाने जैसे निशान थे। हालांकि, मौत का कारण और आरोपों की सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच से स्पष्ट होगी। दो दिन से बंद था मोबाइल, फिर…
चक्रधरपुर : मुंबई–शालीमार समरसता एक्सप्रेस में शनिवार सुबह एक यात्री का शव मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। ट्रेन के स्लीपर कोच एस–7 के शौचालय में यात्री का शव मिला। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के साथ मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। काफी देर से बंद था शौचालय का दरवाजा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12151 के एस–7 कोच में शौचालय का दरवाजा काफी समय से…
ई-विद्यावाहिनी के आंकड़ों ने खोली पोल, प्रिंसिपल और सचिव से जवाब तलब; अक्टूबर का वेतन रोकने की चेतावनी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सितंबर और अक्टूबर 2026 की समीक्षा में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने 10 स्कूलों के प्रिंसिपल और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले स्कूलों…
कुमारडुंगी : पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में बालू की आपूर्ति को लेकर कारोबारियों के बीच चल रही खींचतान शुक्रवार रात सड़क पर दिखाई दी। मंझारी की ओर से बालू लेकर पहुंचे ट्रैक्टरों को कुदाहातु चौक पर रोके जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव बढ़ने की सूचना पर कुमारडुंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और वहां से घर भेज दिया। इस घटना ने क्षेत्र में कथित अवैध बालू उठाव, रात में होने वाली ढुलाई और आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाहरी ट्रैक्टरों से आपूर्ति पर…
सात दोस्तों के साथ चार बाइकों से पहुंचा था कोलाबाड़िया, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई मौत जमशेदपुर : दोस्तों के साथ खरकई नदी में नहाने गए बागबेड़ा के 17 वर्षीय अमन कांडीर की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाड़िया गांव के पास यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी, घाघीडीह निवासी पोल कांडीर के पुत्र अमन कांडीर (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन शुक्रवार की सुबह…
रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाने की शिकायत, टेल्को राम मंदिर के पास छोड़कर भागने का आरोप पिता की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा को कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत के अनुसार, चार युवकों ने उसे रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाया और शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए हाईवे की ओर ले गये। आरोप है कि करीब चार घंटे तक…
कदमा के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को अंतिम दो वनडे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, घरेलू क्रिकेट और आइपीएल में प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान जमशेदपुर : जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। कदमा के रहने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने के साथ ही कुशाग्र के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आइपीएल तक अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले कुशाग्र के…
जमशेदपुर : खबरों के जरिए समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने शुक्रवार को रक्तदान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन दोपहर एक बजे तक चला। शिविर के साथ पत्रकारों के लिए जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने की सहयोगी संस्था पीएसएफ की घोषणा भी महत्वपूर्ण रही। रक्तदान के साथ जरूरतमंदों की मदद का संकल्प इस आयोजन ने पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच…
तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से सरकारी एंबुलेंस नहीं होने का दावा, गंभीर हालत में निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाने की नौबत; 18 साल से अधूरे और खंडहरनुमा भवन में संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक गंभीर मामला सामने आया है। तांतनगर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यालय में काम करने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोप है…
2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र
लखपति दीदी से आगे बढ़कर अब करोड़पति दीदी बनाने पर जोर, स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत। विजयवाड़ा : भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल कर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की बढ़ती भूमिका को इसका महत्वपूर्ण आधार बताया है। गुरुवार को विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश को अब लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनाने की दिशा में काम करना…










