Author: ARVIND SINGH

पलामू :  नावा जयपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे में कार्रवाई की है। वहां से किशोरी को सकुशल बरामद करने के साथ मुख्य आरोपी सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी की नीयत से नाबालिग को अपने साथ ले जाने और पुणे में छिपाकर रखने का आरोप है। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े इस मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शेखर गुप्ता ने घटना और आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी…

Read More

जमशेदपुर : मां दुर्गा के दर्शन, पुष्पांजलि और भोग प्रसाद के साथ शहर में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। विभिन्न पूजा समितियों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की है। कहीं धुनुची नृत्य आकर्षण बनेगा, तो कहीं गरबा, शास्त्रीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। परिवार के साथ पंडाल घूमने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण और पूजा का समय जानना उपयोगी होगा। नॉर्थ टाउन में दोपहर एक बजे भोग नॉर्थ टाउन एवं सर्किट हाउस एरिया दुर्गापूजा कमेटी में 17 से 20 अक्टूबर तक भोग वितरण का समय दोपहर एक बजे दिया…

Read More

धनबाद :  अवैध कोयला खनन रोकने के दावों के बीच बीसीसीएल के एक पत्र ने कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। बाघमारा क्षेत्र के रामकनाली ओपी अंतर्गत अवैध उत्खनन जारी रहने की जानकारी देते हुए कंपनी ने स्थानीय पुलिस से इसे तत्काल बंद कराने का आग्रह किया है। पत्र में घनी आबादी वाले इलाके में खनन से भू-धंसान और जान-माल के नुकसान की आशंका भी जताई गई है। मामला केवल कोयले की चोरी तक सीमित नहीं है। रिहायशी क्षेत्र के आसपास जमीन के भीतर हो रही गतिविधियां लोगों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बताई गई…

Read More

रांची :  धुर्वा थाना क्षेत्र में योगदा सत्संग कॉलेज के सामने स्थित एक झोपड़ी से 28 वर्षीय पवन सिंह का शव मिलने के बाद उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक की बहन प्रीति कुमारी ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए उसकी कथित प्रेमिका सीमा देवी और अन्य लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है। बहन के अनुसार, पवन की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाए जाने जैसे निशान थे। हालांकि, मौत का कारण और आरोपों की सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच से स्पष्ट होगी। दो दिन से बंद था मोबाइल, फिर…

Read More

चक्रधरपुर : मुंबई–शालीमार समरसता एक्सप्रेस में शनिवार सुबह एक यात्री का शव मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। ट्रेन के स्लीपर कोच एस–7 के शौचालय में यात्री का शव मिला। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के साथ मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। काफी देर से बंद था शौचालय का दरवाजा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12151 के एस–7 कोच में शौचालय का दरवाजा काफी समय से…

Read More

ई-विद्यावाहिनी के आंकड़ों ने खोली पोल, प्रिंसिपल और सचिव से जवाब तलब; अक्टूबर का वेतन रोकने की चेतावनी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सितंबर और अक्टूबर 2026 की समीक्षा में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने 10 स्कूलों के प्रिंसिपल और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले स्कूलों…

Read More

कुमारडुंगी :  पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में बालू की आपूर्ति को लेकर कारोबारियों के बीच चल रही खींचतान शुक्रवार रात सड़क पर दिखाई दी। मंझारी की ओर से बालू लेकर पहुंचे ट्रैक्टरों को कुदाहातु चौक पर रोके जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव बढ़ने की सूचना पर कुमारडुंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और वहां से घर भेज दिया। इस घटना ने क्षेत्र में कथित अवैध बालू उठाव, रात में होने वाली ढुलाई और आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाहरी ट्रैक्टरों से आपूर्ति पर…

Read More

सात दोस्तों के साथ चार बाइकों से पहुंचा था कोलाबाड़िया, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई मौत जमशेदपुर : दोस्तों के साथ खरकई नदी में नहाने गए बागबेड़ा के 17 वर्षीय अमन कांडीर की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाड़िया गांव के पास यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी, घाघीडीह निवासी पोल कांडीर के पुत्र अमन कांडीर (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन शुक्रवार की सुबह…

Read More

रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाने की शिकायत, टेल्को राम मंदिर के पास छोड़कर भागने का आरोप पिता की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा को कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत के अनुसार, चार युवकों ने उसे रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाया और शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए हाईवे की ओर ले गये। आरोप है कि करीब चार घंटे तक…

Read More

कदमा के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को अंतिम दो वनडे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, घरेलू क्रिकेट और आइपीएल में प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान जमशेदपुर : जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। कदमा के रहने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने के साथ ही कुशाग्र के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आइपीएल तक अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले कुशाग्र के…

Read More