Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खेत की जुताई के दौरान खूनी विवाद, पलामू में बैंककर्मी पर कुदाल से हमले का आरोप
- जमशेदपुर की 12 साल की बेटी का कमाल! ई-कचरा जुटाकर पहुंची देश के टॉप-50 में, अब UN में रखेगी भारत की बात
- JEE, NET और CUET PG की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर, सामने आया परीक्षा कैलेंडर
- अब शिक्षक भी जाएंगे दूसरे राज्यों के भ्रमण पर! झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना, जानिए चयन के नियम
- सांसद सुनील महतो हत्याकांड से जुड़े माओवादी दंपती का आत्मसमर्पण, 19 साल पुराने मामले पर फिर टिकी नजरें
- 12 घंटे लेट ट्रेन में यात्री की मौत, शव के साथ सफर करते रहे लोग; टाटानगर पहुंचने पर उतारा गया शव
- सरायकेला में बालू लदे भारी वाहनों का कहर! सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- शादी से इनकार पर BSNL टावर पर चढ़ी युवती, मनातू थाना प्रभारी ने समझाकर सुरक्षित उतारा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी के बीच सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाराती धूमधाम से आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी गाड़ी पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बारातियों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर और…
जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार भुजाली से हमला कर दिया। इस हमले में शेख खान (18), समीर खान (20), मोहम्मद शोएब (22) और पप्पू घायल हो…
अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 25 अप्रैल, शनिवार को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गएश्र। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने…
अक्षर संवाद पटमदा, जमशेदपुर क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा मैदान पर सचिन एकादश एवं मिताली राज एकादश के बीच मिक्स जेंडर मुकाबला खेला गया। सचिन एकादश की कप्तान पूजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सचिन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर कुल 53 रन बनाए। 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिताली राज एकादश की शुरुआत बेहद धीमी रही, मिताली एकादश 5 ओवर्स की समाप्ति पर एक विकेट खोकर कुल 27 रन ही बना सकी, और सचिन एकादश…
अक्षर संवाद रांची आज 24 अप्रैल, शुक्रवार को रांची में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह- सह- मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, आप सभी ऐसे लोग हैं जो ग्रामीणों के सबसे करीब रहते हैं। आप सभी लोग ग्राम-पंचायत व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। आपकी कार्य कुशलता से ही राज्य का सर्वांगीण विकास का रास्ता तय किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा जब गांव का विकास होगा। गांव राज्य के जड़ हैं, जब जड़…
जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो जेल में बंद था और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पहले भी जेल के अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन समय…
चाईबासा रिपोर्टर पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा पूर्वी पंचायत के सामुदायिक केंद्र में गुवा बाजार क्षेत्र के विस्थापितों ने जनप्रतिनिधियों एवं गांव के मुंडा के साथ एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की। ग्राम सभा की अध्यक्षता गुवासाई गांव के मुंडा मंगल पूर्ति ने की। बैठक में विस्थापन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से सेल की खदान के विस्तारीकरण को लेकर चिंता जताई गई। बताया गया कि सेल प्रबंधन गुवा बाजार के डिपासाई, जाटा हाटिंग, नानक नगर और पुट साइडिंग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एक नए प्रोजेक्ट…
जमशेदपुर: भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती इस बार जमशेदपुर में भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाई जाएगी। 25 अप्रैल को गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह विशाल समारोह समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह सिर्फ एक जयंती कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गंगा नारायण सिंह का इतिहास लंबे समय तक दबा रहा, लेकिन अब समाज जागरूक होकर अपने वीर सपूत को सम्मान देने के लिए एकजुट…










