Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्रपति भवन तक पहुंची जमशेदपुर की बेटी, 5000 में से चुने गए 40 युवाओं में उत्कर्षा सिन्हा
- 24.80 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश! श्मशान, तालाब और आश्रम पर भी खतरा, सैकड़ों ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
- झारखंड के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदलेगी तस्वीर, टाटा स्टील फाउंडेशन और NHM के बीच 3 साल का करार
- खनन में उत्कृष्टता का सम्मान: टाटा स्टील की दो कोलियरियों को मिली फाइव स्टार रेटिंग
- नौकरी का सपना दिखाकर ले गए दिल्ली, राजस्थान में जबरन शादी का आरोप; बचकर घर लौटी नाबालिग
- इंटक में अनुभवी नेताओं की घर वापसी, मजदूरों की आवाज मजबूत करने का संकल्प
- रैंप पर सपनों की उड़ान से पहले विवाद, होटल का भुगतान अटका तो बीच में बंद हुआ फैशन शो
- जैक बोर्ड परीक्षा 2027: 12 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, पंजीयन संख्या की गलती पड़ सकती है भारी
Author: ARVIND SINGH
विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों से किया संवाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के साथ फेलोशिप का हुआ समापन सांसद के साथ किया नीतिगत शोध, विकसित भारत के विजन को समझने का मिला अवसर जमशेदपुर : लौह नगरी जमशेदपुर की बेटी उत्कर्षा सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से प्रेरित फेलोशिप कार्यक्रम में देशभर से आए 5000 से अधिक आवेदनों में से केवल 40 युवाओं का चयन किया गया, जिसमें उत्कर्षा ने भी अपनी जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित फेलोशिप का गौरवपूर्ण…
टीकर मौजा की सार्वजनिक जमीन को लेकर ईचागढ़ में बढ़ा विवाद, युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव के नेतृत्व में सीओ को सौंपा ज्ञापन। फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जे का आरोप, पेड़ काटने और आश्रम तोड़ने की कोशिश की भी शिकायत। सरायकेला : श्मशान घाट, सरकारी तालाब और गौचारण की जमीन पर कब्जे के कथित प्रयास को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को टीकर मौजा की 24.80 एकड़ सार्वजनिक जमीन को लेकर सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। राजबाड़ी ईचागढ़ के युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद को…
गर्भवती महिलाओं, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर गांवों तक मजबूत होगी व्यवस्था, मलेरिया-टीबी और एनीमिया नियंत्रण भी अभियान में शामिल रांची : झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड ने बड़ी पहल की है। दोनों संस्थाओं के बीच तीन साल का समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और स्वास्थ्य प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस…
जामाडोबा : सुरक्षित खनन और बेहतर परिचालन के क्षेत्र में टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डिवीजन की भेलाटांड़ अमलगैमेटेड कोलियरी और सिजुआ कोलियरीज़ को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। रायपुर में सोमवार को कोयला मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस’ समारोह में दोनों को भूमिगत खदान श्रेणी में सम्मानित किया गया। देश की चुनिंदा खदानों में बनाई जगह कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष ओपनकास्ट, भूमिगत और मिश्रित श्रेणियों की कुल 382 खदानों ने मूल्यांकन…
गुमला : काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाई गई गुमला जिले की एक नाबालिग को राजस्थान में कथित तौर पर बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। शिकायत सामने आने के बाद बिशुनपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मामले में आरोपित महिला फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रोजगार के भरोसे भेजा था दिल्ली पीड़िता की मां के अनुसार, इसी वर्ष जुलाई में गांव की एक महिला उनकी बेटी को काम…
जमशेदपुर : श्रमिक संगठन इंटक में पुराने साथियों की वापसी के साथ मजदूर हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया गया। अनुभवी नेता अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह अपनी टीम के साथ दोबारा संगठन से जुड़ गए हैं। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें सम्मान दिलाने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। पुराने साथियों के अनुभव से मिलेगी मजबूती इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दोनों नेताओं का…
जमशेदपुर : फैशन जगत में पहचान बनाने की उम्मीद लेकर रैंप वॉक कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिभागियों को निराश होकर लौटना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित होटल वेव इंटरनेशनल में रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम होटल के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद बीच में रोक दिया गया। प्रतिभागियों से तीन-तीन हजार रुपये लेने और सुविधाओं के वादे पूरे नहीं होने के आरोप सामने आए हैं। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आयोजन समिति के प्रमुख से पूछताछ की। करियर के अवसर और आकर्षक सुविधाओं का था वादा सना डिजाइन की ओर से ‘डिवा एंड डिवो एनवे सीजन-3’ नाम से…
धनबाद : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी के साथ बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की जानकारी सावधानी से दर्ज करने का निर्देश दिया है। विशेष रूप से पंजीयन संख्या का सही मिलान करने पर जोर दिया गया है, ताकि किसी गलती के कारण विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रह जाएं। पहले से उपलब्ध फॉर्म, जल्द पूरी करें तैयारी विद्यार्थियों और संस्थानों की सुविधा के लिए परीक्षा आवेदन पत्र का प्रारूप पोर्टल…
धनबाद : बारामुड़ी में खटाल हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बीच संचालकों को फिलहाल राहत मिली है। छठ पूजा तक मोहलत देने की मांग लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों की अपील के बाद मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर तय की गई है। संबंधित लोगों को उस दिन जमीन से जुड़े दस्तावेज लेकर उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंचल कार्यालय पहुंचकर लोगों ने रखी मांग सोमवार को बारामुड़ी के सैकड़ों लोग धनबाद अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अंचलाधिकारी राम प्रवेश…
रांची : शिक्षक बनने का सपना उम्र की सीमाओं से आगे निकलता दिखा। करीब दस वर्ष बाद आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को युवाओं के साथ ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हुए, जो लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। परीक्षा केंद्रों पर कहीं पिता-पुत्र साथ पहुंचे, तो कहीं भाई-बहन और भाभी-देवर ने एक ही दिन अपनी तैयारी की परीक्षा दी। परिवार के सदस्यों की इस भागीदारी ने परीक्षा के माहौल को खास बना दिया। 55–56 वर्ष की उम्र में भी कायम उम्मीद रांची के सेंट्रल एकेडमी बरियातू, संत माइकल स्कूल इटकी और सर्कुलर रोड स्थित…










