Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील मैराथन में पहली बार टॉयलेट, महिला-पुरुष धावकों के लिए होगी अलग व्यवस्था; प्लास्टिक बोतलें भी होंगी बंद
- झारखंड में अब शिक्षकों के मूल्यांकन पर सख्त पहरा, हर पांच मिनट में अपलोड होगी केंद्र की तस्वीर
- दुमका में बंद कमरे में बेसुध मिली मां और तीन बेटियां, एक बच्ची की मौत; अंगीठी के धुएं से हादसे की आशंका
- निशाने से नई ऊंचाइयों तक: टाटा स्टील की पहल से विश्व मंच पर चमक रहीं खेल प्रतिभाएं
- मानगो में घर के भीतर मृत मिले अनिल गुप्ता, आवाज देने पर नहीं खुला दरवाजा; मौत का कारण स्पष्ट नहीं
- दलमा पहुंचा सात महीने का शेखर, पहले दिन अपनी चंचलता से वनकर्मियों को खूब दौड़ाया
- मोबाइल से बनाइए 5 मिनट का वीडियो, झारखंड में जीत सकते हैं 10 हजार रुपये; 10 नवंबर आखिरी तारीख
- जमशेदपुर में अमीरों का राशन कार्ड से कटा पत्ता, 50,331 गरीब परिवारों की खुलेगी किस्मत! आवेदन का मौका
Author: ARVIND SINGH
29 नवंबर को होगा 11वां रन फॉर ग्रीन, धावकों को मिलेंगे बायोडिग्रेडेबल ग्लास; एमडी ऑनलाइन में कर्मचारियों ने उठाई सुविधाओं की कमी का मुद्दा जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से आयोजित होने वाली मैराथन में इस बार धावकों को दो बड़ी राहत मिलने जा रही हैं। 29 नवंबर को प्रस्तावित 11वें रन फॉर ग्रीन के दौरान पहली बार मैराथन रूट पर महिला और पुरुष धावकों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दौड़ के दौरान पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलों को भी हटाया जाएगा। उनकी जगह बायोडिग्रेडेबल ग्लास उपलब्ध कराए…
रांची : कक्षा में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब अपनी प्रशिक्षण जरूरतों के आकलन के लिए मूल्यांकन में शामिल होंगे। झारखंड में चौथे दौर का टीचर नीड असेसमेंट यानी टीएनए 25 से 27 नवंबर तक प्रस्तावित है। इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहचान सत्यापन, निर्धारित दूरी पर बैठने और परीक्षा केंद्रों की नियमित तस्वीरें अपलोड करने जैसे प्रबंध किए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला पदाधिकारियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन के दौरान अधिकृत पदाधिकारी प्रत्येक पांच मिनट पर इनविजिलेशन पोर्टल पर केंद्र की तस्वीरें अपलोड करेंगे। तस्वीरों…
दुमका : सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में मां और उसकी तीन बेटियां बेहोश पड़ी थीं। सभी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निक्की कुमारी को मृत घोषित कर दिया। मां और दो अन्य बेटियों का उपचार जारी है। इनमें 11 दिन की नवजात भी शामिल है। घटना मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक गांव में हुई। शुरुआती जानकारी में बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी के धुएं से दम घुटने की आशंका जताई गई…
जमशेदपुर : किसी के हाथ में धनुष है तो कोई चढ़ाई की दीवार पर सेकंडों से मुकाबला कर रहा है। खेल अलग हैं, लेकिन सपना एक है—भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करना। इन सपनों को प्रशिक्षण, सुविधाओं और लगातार सहयोग से आगे बढ़ाने में टाटा स्टील के खेल कार्यक्रम भूमिका निभा रहे हैं। तीरंदाजी से लेकर स्पोर्ट क्लाइंबिंग तक युवाओं को ऐसा मंच मिल रहा है, जहां शुरुआती प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय पहचान का रास्ता तय कर सके। तीरंदाजी की पाठशाला से निकले नौ ओलंपियन वर्ष 1996 में जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुई टाटा आर्चरी अकादमी इस सफर…
जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र की आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में सोमवार को अनिल कुमार गुप्ता की मौत की खबर से आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। घर पहुंचे रिश्तेदार ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। बाद में छत के रास्ते अंदर जाने पर अनिल कमरे में अचेत मिले। उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दरवाजे पर दी आवाज, भीतर से नहीं मिली प्रतिक्रिया घटना के संबंध में रिश्तेदार प्रदीप…
जमशेदपुर : उम्र महज सात महीने, कदम छोटे-छोटे और चंचलता ऐसी कि संभालने वालों को भी खूब मेहनत करनी पड़ जाए। दलमा वन्यजीव अभयारण्य में आए नन्हे हाथी शेखर ने पहले ही दिन कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया। गुमला से लाए गए इस नए मेहमान के पहुंचने से दलमा में देखरेख में रहने वाले हाथियों का कुनबा बढ़ गया है। यहां पहले से मौजूद रजनी हथिनी और बादल हाथी के साथ अब शेखर की जिंदगी का नया सफर शुरू होगा। झुंड से बिछड़ा, अब मिला नया ठिकाना शेखर के दलमा पहुंचने के पीछे अपने झुंड से अलग होने की कहानी…
आवाज झारखंड 2026 में स्कूली विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय के युवाओं तक को मौका, हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी प्रतियोगिता रांची : झारखंड के युवाओं के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ 10 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का मौका है। निर्वाचन विभाग की ओर से ‘आवाज झारखंड 2026’ के तहत राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने भाषण का वीडियो बनाकर 10 नवंबर तक जमा करना होगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े कैमरे…
जमशेदपुर में अमीरों का राशन कार्ड से कटा पत्ता, 50,331 गरीब परिवारों की खुलेगी किस्मत! आवेदन का मौका
इनकम टैक्स भरने वाले 13,244 और चारपहिया वाहन रखने वाले 3,756 लोगों के नाम सूची से हटे, जरूरतमंद परिवारों के लिए खाली हुई जगह जमशेदपुर : अगर आप जरूरतमंद हैं और अब तक आपका राशन कार्ड नहीं बन पाया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब 50,331 नये परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने के लिए रिक्तियां उपलब्ध हुई हैं। प्रशासन की ओर से अपात्र और संपन्न लोगों के नाम राशन कार्ड की सूची से हटाये जाने के बाद यह जगह खाली हुई है। ऐसे में वर्षों से राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे…
झरिया (धनबाद) : दिवाली के लिए बाजार में पहुंचने से पहले ही रंगीन बताशों और सेवई की बड़ी खेप खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के घेरे में आ गई है। झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोड स्थित एक कारखाने में सोमवार को हुई छापेमारी में कुल 360 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसमें 210 किलो रंगीन बताशे और 150 किलो सेवई शामिल हैं। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल और बिना वैध लाइसेंस कारखाना चलाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर अचानक पहुंची टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में…
दोनों टंकियां पूरी भरीं, मंगलवार से नगर निगम बंद करेगा टैंकरों से पानी की सप्लाई 11 से अधिक टैंकरों पर निर्भर था अस्पताल, दो महीने में प्रबंधन को सौंपी जाएगी व्यवस्था जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित नए एमजीएम अस्पताल का दो साल से चला आ रहा जल संकट अब खत्म होने की उम्मीद है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डेडिकेटेड जलापूर्ति योजना का ट्रायल सफल हो गया है। सोमवार से अस्पताल को प्रतिदिन तीन एमएलडी यानी 30 लाख लीटर पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को अस्पताल परिसर में बनी दोनों पानी की टंकियों…










