Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पंचायत भवन तोड़कर बेच दी ईंट-छड़! सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासी महिला की जमीन पर भी बना लिया मकान
- आदिवासी समाज की जड़ मजबूत, लेकिन शाखाएं बंट गईं! मधुबन से हेमन्त सोरेन का बड़ा संदेश, बोले- अपनी पहचान और परंपरा को बचाने के लिए एकजुट हों
- झारखंड में अब बेकार नहीं रहेगी परती जमीन! खेत बचाओ अभियान से बढ़ेगा फसल का रकबा, रबी में उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
- जमशेदपुर से नाबालिग को प्रेम-जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले गए, बेचकर करा दी जबरन शादी; मानव तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
- ब्राह्मण समाज की एकजुटता का शंखनाद, राजा पाठक ने लेस्लीगंज से भरी हुंकार; अरविंद शुक्ला बने प्रखंड अध्यक्ष, 6 नवंबर को होगा अभिनंदन समारोह
- पिछले साल 5 क्विंटल, इस बार 30 क्विंटल लौकी बांटेगा फाउंडेशन; जमशेदपुर के 7 केंद्रों पर छठ व्रतियों को मिलेगी निःशुल्क सेवा
- पलामू में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड ऑफिस का मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने दबोचा
- ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार तो बहाना हैं’, जमशेदपुर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा; संजय सेठ बोले- देश मोदी के साथ खड़ा है
Author: ARVIND SINGH
उगडीह में 1992 में बने पुराने पंचायत भवन को ध्वस्त करने और देवबांध जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप, ग्रामीणों ने नीमडीह सीओ से की शिकायत। 20 डिसमिल जमीन के बजाय 23 डिसमिल का म्यूटेशन कराने का दावा, सरकारी संपत्ति बेचने और अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई की मांग। सरायकेला : सरकारी पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा, पुराने भवन को ध्वस्त कर उसकी ईंट-छड़ बेचने और गांव के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप सामने आया है। मामला नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत उगडीह गांव का है। ग्रामीणों ने प्रशांत महतो…
मरांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने संताली भाषा में किया संबोधित, कहा- आदिवासी समाज को संविधान से मिले हैं विशिष्ट सामाजिक अधिकार; नशाखोरी छोड़ शिक्षा, कृषि और पशुपालन की ओर लौटने की जरूरत गिरिडीह/पीरटांड़ : आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। समाज की जड़ मजबूत है, लेकिन उसकी शाखाएं अलग-अलग हो गई हैं। वर्तमान समय में कोई स्वयं को हिन्दू मानता है तो कोई सरना। ऐसे में समाज को अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, परंपरा और पूर्वजों की विरासत को समझने की जरूरत है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को…
रांची : झारखंड में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में इजाफा करने के लिए राज्य सरकार ने परती जमीन के अधिकतम उपयोग की रणनीति पर काम शुरू किया है। इसके तहत खेत बचाओ अभियान के माध्यम से ऐसी जमीन को खेती के दायरे में लाने पर जोर दिया जाएगा, जहां फिलहाल खेती नहीं हो रही है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरता बचाने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और सिंचाई संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में खेत बचाओ अभियान सह राज्य स्तरीय रबी…
बागबेड़ा की 16 वर्षीय किशोरी फरवरी से थी लापता, बड़ी बहन की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी; पुलिस ने बिट्टू शर्मा और नीलम देवी को गिरफ्तार कर भेजा जेल जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा इलाके से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी के मामले में मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को प्रेम-जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले जाया गया, जहां उसे बेच दिया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शादी करा दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों बिट्टू शर्मा और नीलम देवी…
पलामू : ब्राह्मण समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पलामू के लेस्लीगंज से संगठन विस्तार का शंखनाद किया है। बुधवार, 5 नवंबर को ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला को महासभा का लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, 6 नवंबर को ब्राह्मण बहुल गांव में नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता दीनानाथ तिवारी ने…
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सौरभ विष्णु फाउंडेशन ने बड़ा कदम उठाया है। इस वर्ष छठ व्रतियों के बीच 30 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पिछले साल फाउंडेशन की ओर से पांच क्विंटल लौकी बांटी गई थी। श्रद्धालुओं से मिले सहयोग और प्रोत्साहन के बाद इस बार वितरण का लक्ष्य छह गुना बढ़ा दिया गया है। 12 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के सात अलग-अलग केंद्रों पर यह सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में मानगो स्थित राजस्थान भवन में सौरभ…
भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम की कार्रवाई से सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी टीम। पलामू : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू होमगार्ड कार्यालय के मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते ही एसीबी ने दबोचा मिली जानकारी के अनुसार, पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय में…
जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा और विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर राजनीतिक हमले किए। नेताओं के भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां प्रमुख मुद्दे रहे। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री…
बहरागोड़ा : बिजली संकट से जूझ रहे धानघोरी गांव के ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई। पिछले पांच दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति ठप थी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत सांसद विद्युत वरण महतो तक पहुंची तो उनके निर्देश पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। महज 24 घंटे के भीतर गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई। पांच दिनों से बिजली के बिना परेशान थे ग्रामीण मामला बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र की कुमरूम बस्ती में पिछले सात दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी टंकी का मोटर 30 अक्टूबर को जल जाने के बाद से इलाके में जलापूर्ति ठप है। लगातार एक सप्ताह तक पानी के लिए परेशान रहने और नगर निगम की ओर से बार-बार मोटर ठीक करने का आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। आखिरकार बुधवार को स्थानीय महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और उनका गुस्सा फूट पड़ा। आज बनेगा, कल बनेगा के आश्वासन से परेशान हुईं महिलाएं स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मोटर खराब होने के बाद…










