Author: ARVIND SINGH

पलामू: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। सोमवार को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार में एक साथ छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। जब्त सामग्री की जांच के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को पलामू पुलिस के सहयोग से कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने शिक्षक संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर विभाग ने एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 88 लीटर नकली विदेशी शराब के साथ बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा…

Read More

जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। वह कई संगीन मामलों में आरोपी था और उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद मंडल कारा स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल लेकर जा रही थी। जामताड़ा जिले…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मुस्लिम बस्ती के पास स्थित कंटेनर यार्ड के समीप अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कथित तौर पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें आफताब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक के साथियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आफताब खान एक दिन पहले…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से लदे दो वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि वाहन मालिकों और संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के इलाकों में बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या शादी के दबाव के कारण की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी दासमत बास्के (निवासी छोटा बांदुआ, थाना पोटका) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मकुलाकोचा स्थित आधुनिक इको रेस्ट हाउस का रविवार को राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना और गुब्बारे उड़ाकर रेस्ट हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मंत्री ने दलमा के डीएफओ को तत्काल बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पर्यटक दलमा वाइल्डलाइफ और…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार देर शाम बागबेड़ा और जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं। उत्पाद विभाग को वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद निरीक्षक उत्पाद, धालभूम प्रक्षेत्र कुमार सत्येंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह अभियान चलाया। सबसे पहले बागबेड़ा थाना क्षेत्र के…

Read More

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी की प्राचार्या शशिकला उपस्थित रहीं, जबकि मेजबान विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिता का नेतृत्व और मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पदक…

Read More

रांची: एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप 2026-27 के तहत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तरीय फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पोषण संबंधी जागरूकता और पाक-कला कौशल को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए सलाद, सैंडविच और कैनापे (Canapés) तैयार किए। प्रतिभागियों ने अपने व्यंजनों में कल्पनाशीलता, पौष्टिकता, स्वच्छता, आकर्षक प्रस्तुति और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता स्वस्थ खानपान की आदतों और पाक-कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस…

Read More