Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शहरों की सूरत बदलने का मास्टर प्लान: CM ने अधिकारियों को दिए 5 बड़े निर्देश
- चुनाव से जीते शिक्षक बाहर, 14 विधायक और सांसद सीनेट में-कोल्हान विवि की नई व्यवस्था पर उठे सवाल
- चेन्नई में ग्लोबल ऑटो यूनियनों का महामंथन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने उठाए जमशेदपुर के श्रमिकों के मुद्दे
- टाटा वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! वेतन समझौते में ₹7060 तक की मासिक बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से मिलेगा एरियर
- 15 लाख की सुपारी, दुमका जेल में साजिश और UP का शूटर… निखार हत्याकांड का पूरा खेल आया सामने
- निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 15 लाख की सुपारी और जमीन विवाद का कनेक्शन; छह गिरफ्तार
- राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO! रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका
- झारखंड में पुलिस का बड़ा आंदोलन! विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर 80 हजार पुलिसकर्मी होंगे आंदोलन में शामिल
Author: ARVIND SINGH
मेदिनीनगर : जन वितरण प्रणाली से जुड़े दुकानदारों ने अपनी लंबित समस्याओं और आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की पलामू जिला इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को पीडीएस विक्रेताओं ने मेदिनीनगर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बकाया कमीशन का शीघ्र भुगतान करने और दुकानों के संचालन से जुड़ी परेशानियां दूर करने की मांग उठाई। 25 हजार विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति का उठाया मुद्दा फेडरेशन के प्रदेश सचिव एवं पलामू जिला अध्यक्ष रविंद्र पांडेय ने कहा कि झारखंड के लगभग 25 हजार पीडीएस विक्रेता…
पलामू/लातेहार : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पलामू और लातेहार जिले के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर छतरपुर-पंडू मुख्य मार्ग पर चतरधारी नदी का जर्जर पुल हादसे को न्योता दे रहा है, तो दूसरी ओर बरवाडीह में भारी बारिश के कारण गरीब परिवार का मिट्टी-खपरैल मकान भरभराकर गिर गया। दोनों घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और आपदा के दौरान प्रशासनिक राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चतरधारी नदी का पुल जर्जर, आवागमन पर संकट छतरपुर से पंडू जाने वाली मुख्य सड़क पर खजुरी गांव के पास…
धनबाद : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े नए नियमों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को धनबाद में बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया गया। सवर्ण समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र-युवा समूहों के आह्वान पर निकाले गए दो अलग-अलग जुलूस रणधीर वर्मा चौक पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने सभा कर अपनी मांगें उठाईं। आंदोलन से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपे जाने की बात भी कही गई। दो स्थानों से निकले विरोध मार्च पहला जुलूस जिला परिषद मैदान से प्रारंभ हुआ। राजपूत विचार मंच, ब्राह्मण समाज और कायस्थ समाज के…
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 23,610 पदों पर नियुक्ति का रास्ता सा रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार नियमों और परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक बदलाव की तैयारी में है। परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों को रोकने, प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और पेपर लीक जैसी आशंकाओं पर अंकुश लगाने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के दूसरे तल के कमरे में मिला शव पुलिस के मुताबिक बृष्टि मुखर्जी का शव रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से बरामद किया गया। शुरुआती जांच…
नई दिल्ली : ग्लोबल वार्मिंग का असर अब हिमालय के ग्लेशियरों पर साफ दिखाई दे रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं और उनके पीछे हटने से कई नई झीलें बन रही हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्बन उत्सर्जन की मौजूदा स्थिति जारी रही तो वर्ष 2100 तक हिमालय, काराकोरम, पामीर, हिंदू कुश और तियान शान जैसे ऊंचे एशियाई पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद बचे हुए ग्लेशियरों का करीब तीन-चौथाई हिस्सा खत्म हो सकता है। ग्लेशियरों के पिघलने से बन रही हैं खतरनाक झीलें ग्लेशियर जब पीछे हटते हैं तो उनके…
मुंबई : बिना बड़े सितारों और व्यापक प्रचार के सिनेमाघरों में पहुंची धार्मिक-बायोग्राफिकल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। शुरुआती दिनों में कमजोर कमाई के कारण फिल्म को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी ने तीसरे सप्ताह से इसका पूरा खेल बदल दिया। फिल्म अब वर्ष 2026 की प्रमुख स्लीपर हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमित बजट में बनी यह फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और विचारों से प्रेरित है। इसका लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।…
नई दिल्ली : विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट में नए उत्साह के साथ उतरने के लिए तैयार हैं। भारत की चुनौती का नेतृत्व स्टार शटलर लक्ष्य सेन करेंगे। उनके अतिरिक्त अनुभवी किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी की जोड़ी और युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा सहित कई भारतीय कोर्ट पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।टूर्नामेंट का ड्रॉ आसान नहीं है और भारतीय खिलाड़ियों को शुरुआती मुकाबलों से ही कड़ी चुनौती मिल सकती है। पुरुष एकल के पहले दौर में लक्ष्य सेन का सामना फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर से प्रस्तावित…
खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के एक होनहार छात्र की जापान में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय श्याम संतोष अग्रवाल के रूप में हुई है। वह हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप कर रहे थे। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी खड़गपुर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक, सहपाठी और संस्थान के अधिकारी श्याम को एक प्रतिभाशाली तथा मेहनती विद्यार्थी के रूप में याद कर रहे हैं। आर्किटेक्चर में कर रहे थे उच्च शिक्षा महाराष्ट्र के रहने वाले श्याम संतोष अग्रवाल आईआईटी खड़गपुर के आर्किटेक्चर एंड रीजनल प्लानिंग…
रांची : झारखंड की बेटियां अब सिर्फ स्कूल-कॉलेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उच्च शिक्षा में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अखिल भारतीय सर्वेक्षण–2023-24 की रिपोर्ट में झारखंड को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए नामांकित छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। यही वजह है कि छात्राओं के नामांकन के मामले में झारखंड देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हो गया है। उच्च शिक्षा में बेटियों का बढ़ा दबदबा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में सर्वेक्षण अवधि के दौरान उच्च शिक्षा में करीब 4.5…
