Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
- ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकार
- बाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावट
- ONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्ज
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ता
- टाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांग
- TRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
Author: ARVIND SINGH
बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल 81.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। 29 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की…
मध्य-पूर्व में जारी तनाव और ईरान युद्ध के बाद पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद कर दोस्ती का फर्ज निभाया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत का आभार जताया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भारत द्वारा भेजी गई 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम सप्लाई के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस मदद से श्रीलंका को ईंधन संकट से उबरने में बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रपति दिसानायके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
जमशेदपुर: शहर के डिमना लेक में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा गया। यह मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का…
आज आदित्यपुर स्थित Aphrodite 4 Wheeler Pvt Ltd के Renault शोरूम में नई Renault Duster कार का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर State Bank of India (एसबीआई) एसएमई ब्रांच आदित्यपुर के हेड श्री रितेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी, बैंक के ग्राहक तथा ऑटोमोबाइल प्रेमी शामिल हुए। लॉन्चिंग के दौरान नई डस्टर के आधुनिक फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि रितेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि…
जमशेदपुर में इन दिनों गर्मी लगातार अपना तेवर दिखा रही है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को शहर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। गर्मी से राहत पाने के लिए अब शहरवासी प्राकृतिक साधनों का सहारा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर पहुंच रहे हैं, जहां ठंडे पानी में नहाकर लोग सुकून के पल बिता रहे हैं। रविवार होने के कारण घाटों पर भीड़ और ज्यादा देखने को मिली। छोटे बच्चों से लेकर युवा और…
जमशेदपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां जन्मदिन की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। तेज रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए देवरी मंदिर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कैप्टन शर्मा चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी…
जमशेदपुर/सुंदरनगर: रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा जुलूस भव्य और श्रद्धा के साथ निकाला गया। पूरे शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुंदरनगर, साकची, सोनारी, मानगो, टेलको, सिदगोड़ा, परसुडीह, कदमा और जुगस्लाई सहित कई इलाकों से निकले जुलूस में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जुलूस के दौरान रामभक्तों ने हाथों में डंडे और तलवार लेकर पारंपरिक अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर…
जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर झंडा विसर्जन के दौरान साकची क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश संघ के तत्वावधान में, संघ के सदस्यों एवं मोतीलाल नेहरू विद्यालय के स्टॉफ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चना, गुड़ और पानी का वितरण किया गया। भीषण भीड़ और गर्मी के बीच यह सेवा शिविर लोगों के लिए काफी राहत भरा साबित हुआ। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सचिव डॉ. डीपी शुक्ला सहित प्रबंधन के सभी…
रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस का सराहनीय योगदान, जिलेभर में फर्स्ट ऐड कैंप और गोताखोर तैनात
जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की ओर से जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को राहत और सुरक्षा प्रदान की गई। यह व्यवस्था उप नियंत्रक सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के निर्देश पर 28 मार्च 2026 को की गई। नागरिक सुरक्षा के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साकची गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर, रंकिणी मंदिर कदमा, मानगो गांधी मैदान तथा हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप स्थापित किए गए थे। इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी (मानगो) एवं खरकई नदी के दोमुहानी घाट, सोनारी…










