Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहल
- FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेज
- AI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावा
- मोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
- ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकार
- बाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावट
- ONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्ज
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, सिदगोड़ा इलाके के खालसा क्लब के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि…
जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नेचर पार्क के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पारडीह की ओर से आ रही एक कार, जिसे चालक सीख रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी अचानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित बच गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। घटना के…
चाईबासा रिपोर्टर पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा बाजार स्थित डिपासाईं बस्ती से विस्थापित किए गए कुछ परिवारों को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नुईया गांव स्थित रेलवे साइडिंग के समीप नए घर आवंटित किए गए हैं। एक ओर जहां इन परिवारों को सिर पर छत मिल गई है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने उनकी जिंदगी को और अधिक कठिन बना दिया है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है, जो आज के दौर में एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। विस्थापितों का कहना है कि नए आवंटित घरों में अब तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है।…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर एक बड़ी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित साईनाथ एंटरप्राइजेज में की गई, जहां अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नाम पर अवैध तरीके से सामान बेचे जाने का खुलासा हुआ है। कोर्ट द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर करीब पौने तीन बजे गोदाम और दुकानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ‘नेपाल यूनिलीवर’ ब्रांड के टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य सौंदर्य प्रसाधन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि…
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह डिमना रोड स्थित माउंट व्यू स्कूल के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़े अधिवक्ता शशि भूषण को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डिमना रोड, ओल्ड सुभाष कॉलोनी निवासी 38…
अक्षर संवाद जमशेदपुर 22 अप्रैल, 2026 को ‘‘पर्यावरण पहल’’ के तत्वावधान में स्वदेशी कार्यालय, बिष्टुपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख ने कहा कि ‘‘पृथ्वी-दिवस’’ को पूरे देशभर में पर्यावरण जागरूकता के रूप में मनाया जाना चाहिए। युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इसके लिये स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच जाकर कार्यशाला, गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि करना आवश्यक है। आज की भयावह प्रदूषण की स्थिति को देखते हुये भविष्य में पृथ्वी को बचाने के लिये हर संभव प्रयास करना चाहिए। भूमि…
जमशेदपुर में बुधवार रात टाइगर मोबाइल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार होने वाला है। सूचना के आधार पर उन्होंने वहां निगरानी शुरू की। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा…
पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद निर्दोष नागरिकों और वीर जवानों की याद में एक अनोखी पहल सामने आई है। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने रक्तदान के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 22 अप्रैल को ‘धरती का स्वर्ग’ कहे जाने वाले पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और भारतीय सेना के वीर जवानों की स्मृति में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने विशेष एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया।इस अभियान के तहत सात एसडीपी रक्तदान किए गए, जिसके साथ ही संस्था ने कुल 1818वां एसडीपी रक्तदान का महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर में सेंट जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल की दोनों शाखाओं में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर वी. निर्मला ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में…
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जहां जूडियो के पास दो कारों की जोरदार टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूडियो के सामने एक इनोवा कार बैक हो रही थी, तभी साकची की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई कार उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई कार में सवार संतोषी नामक महिला गाड़ी के अंदर ही फंस गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों…










