Author: ARVIND SINGH

सात माह के हाथी को गुमला वन प्रमंडल से लाया गया दलमा, अब तीन हाथियों के साथ बिताएगा जिंदगी वनकर्मियों की देखरेख में नए माहौल में ढल रहा शेखर, हथिनी रजनी ने अपने हाथों से खिलाया खाना जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अब पर्यटकों को रजनी हथिनी और बादल हाथी के साथ एक और नन्हे मेहमान शेखर का दीदार होगा। सात माह का हाथी शेखर सोमवार को गुमला वन प्रमंडल से दलमा लाया गया। झुंड से बिछड़ने के बाद अब उसे दलमा में नया परिवार और नया ठिकाना मिला है। यहां वह रजनी और बादल के साथ रहेगा। शेखर…

Read More

11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CID की पूरक चार्जशीट में कई खुलासे रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ से लेकर इंटरव्यू के अंकों में हेरफेर कर मनचाहा पद दिलाने तक का खुलासा हुआ है। सीआईडी ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। सभी आरोपियों को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया है कि भर्ती प्रक्रिया में कथित सेंधमारी कर 11 अभ्यर्थियों से कुल 1.10 करोड़ रुपये वसूले गए। सीडीपीओ…

Read More

एमजीएम अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखकर किया जा रहा था इलाज, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान 25 अक्टूबर को पहली बार पहुंची थी अस्पताल, अगले दिन हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोबारा कराया था भर्ती जमशेदपुर : जन्मजात हृदय रोग से जूझ रही दो माह की मासूम जिंदगी की जंग हार गई। एमजीएम अस्पताल में सोमवार देर शाम इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृत बच्ची की पहचान आदित्यपुर निवासी आशुतोष…

Read More

सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक की पीठ में लगी गोली, गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती भाई पर गोली मारने का आरोप, घटना के बाद मौके से फरार होने की चर्चा; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सोमवार को गोली चलने की घटना में चर्चित चिकित्सक डॉ. ओपी आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ. आनंद को पीठ में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में…

Read More

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों से किया संवाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के साथ फेलोशिप का हुआ समापन सांसद के साथ किया नीतिगत शोध, विकसित भारत के विजन को समझने का मिला अवसर जमशेदपुर : लौह नगरी जमशेदपुर की बेटी उत्कर्षा सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से प्रेरित फेलोशिप कार्यक्रम में देशभर से आए 5000 से अधिक आवेदनों में से केवल 40 युवाओं का चयन किया गया, जिसमें उत्कर्षा ने भी अपनी जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित फेलोशिप का गौरवपूर्ण…

Read More

 टीकर मौजा की सार्वजनिक जमीन को लेकर ईचागढ़ में बढ़ा विवाद, युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव के नेतृत्व में सीओ को सौंपा ज्ञापन।  फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जे का आरोप, पेड़ काटने और आश्रम तोड़ने की कोशिश की भी शिकायत। सरायकेला : श्मशान घाट, सरकारी तालाब और गौचारण की जमीन पर कब्जे के कथित प्रयास को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को टीकर मौजा की 24.80 एकड़ सार्वजनिक जमीन को लेकर सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। राजबाड़ी ईचागढ़ के युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद को…

Read More

गर्भवती महिलाओं, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर गांवों तक मजबूत होगी व्यवस्था, मलेरिया-टीबी और एनीमिया नियंत्रण भी अभियान में शामिल रांची : झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड ने बड़ी पहल की है। दोनों संस्थाओं के बीच तीन साल का समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और स्वास्थ्य प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस…

Read More

जामाडोबा :  सुरक्षित खनन और बेहतर परिचालन के क्षेत्र में टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डिवीजन की भेलाटांड़ अमलगैमेटेड कोलियरी और सिजुआ कोलियरीज़ को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। रायपुर में सोमवार को कोयला मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस’ समारोह में दोनों को भूमिगत खदान श्रेणी में सम्मानित किया गया। देश की चुनिंदा खदानों में बनाई जगह कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष ओपनकास्ट, भूमिगत और मिश्रित श्रेणियों की कुल 382 खदानों ने मूल्यांकन…

Read More

गुमला : काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाई गई गुमला जिले की एक नाबालिग को राजस्थान में कथित तौर पर बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। शिकायत सामने आने के बाद बिशुनपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मामले में आरोपित महिला फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रोजगार के भरोसे भेजा था दिल्ली पीड़िता की मां के अनुसार, इसी वर्ष जुलाई में गांव की एक महिला उनकी बेटी को काम…

Read More

जमशेदपुर : श्रमिक संगठन इंटक में पुराने साथियों की वापसी के साथ मजदूर हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया गया। अनुभवी नेता अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह अपनी टीम के साथ दोबारा संगठन से जुड़ गए हैं। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें सम्मान दिलाने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। पुराने साथियों के अनुभव से मिलेगी मजबूती इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दोनों नेताओं का…

Read More