Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलक
- निखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिस
- पीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरी
- ICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर
- 21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायब
- सुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेज
- लद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?
Author: ARVIND SINGH
सूचना के अधिकार को आम जनता तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई छेड़ने के उद्देश्य से आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए दिल बहादुर ने कहा कि “सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य हर नागरिक तक पारदर्शिता पहुंचाना है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।”…
बढ़ती उम्र, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर नजर आता है। झुर्रियां और फाइन लाइन्स समय से पहले ही दिखने लगती हैं, जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। हालांकि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से जवान और ग्लोइंग बना सकते हैं। आजकल बाजार में मिलने वाले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बनकर सामने आते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के…
जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर में इस वर्ष 51वां विराट रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 23 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी, जबकि 24 मार्च को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम…
जमशेदपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ ने अपने 1801वें एसडीपी (SDP) रक्तदान का आंकड़ा पूरा कर इसे मां चंद्रघंटा को समर्पित किया। इस अवसर पर आस्था और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। टीम पीएसएफ, जो स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है, ने एक साथ सात एसडीपी रक्तदाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार—के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक…
जमशेदपुर में पद्मशाली समाज को एक मंच पर लाने और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस बार पूरे झारखंड से समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। झारखण्ड स्टेट पद्मशाली संगम के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के एग्रीको क्लब हाउस में संपन्न हुआ। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में जहां पहले केवल जमशेदपुर के लोग शामिल होते थे, वहीं इस बार यह आयोजन राज्यस्तरीय रूप में सामने आया।झारखण्ड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।…
जमशेदपुर में शहीदों की याद में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नमन संस्था द्वारा भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। 23 मार्च भारतीय इतिहास में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद दिलाता है। उनके अद्वितीय साहस और देशप्रेम की प्रेरणा आज भी युवाओं के दिलों में जोश भरती है। इसी कड़ी में शहीद दिवस के एक दिन पूर्व जमशेदपुर में नमन संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली…
देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 24 मार्च से नॉर्थ ईस्ट के लगभग सभी राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। अगले 48 घंटों के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे कई इलाकों में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा…
जमशेदपुर: प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल इस वर्ष भी जमशेदपुर में पूरे उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए और शहर सरहुल के रंग में रंग गया। इससे पूर्व सुबह सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुषों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान फल, फूल, दूध और धूप-धूवन अर्पित कर परिवार और समाज के कल्याण का आशीर्वाद मांगा गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा…










