Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर को महानगरपालिका बनाने की मांग तेज, सरयू राय ने हेमंत सोरेन को दी डेडलाइन
- टाटानगर से जयपुर जाना हुआ आसान, नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू; झारखंड को मिलेगी राजस्थान और यूपी के बड़े शहरों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी
- सेल की कमाई में बोकारो का दबदबा, ₹1,500 करोड़ मुनाफे का अनुमान
- जमशेदपुर में डेंगू पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन, 4.89 लाख घरों की जांच में मिले मच्छरों के 26 हजार से अधिक ठिकाने
- ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, 18 गांवों के ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए CM हेमंत सोरेन से गुहार
- टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; 1 नवंबर से लागू होंगे बदलाव
- बिहार में भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ईंट-पत्थर से भी हमला
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का भरोसा और दुष्कर्म का आरोप; जमशेदपुर में कोर्ट के आदेश पर FIR
Author: ARVIND SINGH
विजयादशमी विशेष : विजयादशमी का पर्व केवल भगवान श्रीराम की ओर से रावण पर विजय प्राप्त करने का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के भीतर मौजूद अहंकार, घृणा, हिंसा, लोभ और संवेदनहीनता को पराजित करने का संदेश भी देता है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए वरुण प्रभात ने विजयादशमी के अवसर पर समाज और राष्ट्र के लिए मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता, विश्व शांति और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी हमें विवेक, प्रेम, करुणा और मानवीयता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। आज के दौर में इस…
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में रहते थे। मंगलवार सुबह वह फ्लैट की छत पर टहल रहे थे। इसी…
दीपावली के लिए रखे पटाखों से आग भड़कने की आशंका, दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी पुल के बगल स्थित एक चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पति-पत्नी चलाते थे चाय स्टॉल, दुकान में ही था रहने का ठिकाना जानकारी के मुताबिक, चाय स्टॉल का संचालन पति-पत्नी मिलकर करते थे। दुकान में ही…
फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं का किया जिक्र, बोले- सत्ता बदलने से समस्याओं का समाधान नहीं होता नागपुर में RSS के विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक आंदोलनों और विदेशी प्रभाव को लेकर रखे विचार नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर सत्ता परिवर्तन और दुनिया के विभिन्न देशों में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को नागपुर में आयोजित संघ के विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने फ्रांस, बांग्लादेश, नेपाल और अल्बानिया की घटनाओं का उल्लेख किया। भागवत ने कहा कि दुनिया…
प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने बुलाई 108 एंबुलेंस, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण गांव तक नहीं पहुंच सका वाहन। ग्रामीणों ने खाट पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया दूसरे गांव, फिर टोटो से अस्पताल ले जाने की हुई व्यवस्था। साहिबगंज: झारखंड में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती है। कहीं सड़क नहीं होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है, तो कहीं एंबुलेंस गांव तक पहुंचने से पहले ही रुक जाती है। साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में एक गर्भवती महिला…
धनबाद : कोयला चोरी, अवैध खनन और गैरकानूनी ढुलाई रोकने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बीसीसीएल इकाई ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार, 19 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान में जिले के 14 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी और तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला तथा लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई भी कराई गई। सीआईएसएफ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से चलाया गया। जमीनी तलाशी के साथ ड्रोन निगरानी, गश्त और वाहनों…
रांची : झारखंड का अपना डेयरी ब्रांड ‘मेधा’ बड़े बाजार तक पहुंच बनाने की संभावनाएं रखता है, लेकिन इस संभावना को मजबूत कारोबार में बदलने के लिए दूध संग्रह से लेकर बिक्री तक कई मोर्चों पर काम करने की जरूरत है। पड़ोसी बिहार के स्थापित ब्रांड ‘सुधा’ से तुलना में अनुभव, वितरण नेटवर्क और उपभोक्ताओं तक पहुंच का अंतर सामने आता है। मेधा के विस्तार का सवाल किसानों की आय और स्थानीय डेयरी अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है। पुराने भरोसे के सामने नई पहचान की चुनौती सुधा के पीछे चार दशक से अधिक का अनुभव है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव…
जमशेदपुर : हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक के लिए यात्रा उस समय दर्दनाक हो गई, जब बाहर से फेंका गया पत्थर उनके सिर में आ लगा। घायल की पहचान जमशेदपुर के मानगो स्थित कुंवर बस्ती निवासी 28 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चलती ट्रेन में हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पत्थर फेंकने वाले की पहचान और घटना की परिस्थितियों के बारे…
घाघीडीह जेल में अपराधियों से हुई थी राहुल महतो की मुलाकात, लूटे गए 24 लाख के गहने बरामद; खरीदार समेत दो गिरफ्तार चांडिल : चांडिल बाजार बस स्टैंड के समीप पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कंपनी में घर-घर कूरियर पहुंचाने का काम करने वाले स्थानीय युवक राहुल कुमार महतो ने ही उमंग चौधरी के घर को चिन्हित कर डकैतों को बुलाया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल महतो और लूटे गए गहनों के कथित खरीदार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार को गिरफ्तार किया…
रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की अस्थियों का रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी नदी के पवित्र संगम तट पर विसर्जन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संताल रीति-रिवाजों और विधि-विधानों का पालन करते हुए अपनी मां को अंतिम विदाई दी। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के बीच वस्त्र भी वितरित किए। मां को अंतिम विदाई देने रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां स्वर्गीय रूपी सोरेन की अस्थियों का कलश लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। यहां प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप दामोदर-भैरवी नदी के संगम तट…










