Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चक्रवात ‘अर्णब’ का रेलवे पर बड़ा असर! टाटानगर से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट
- कैंसर से मधुमेह तक शोध की नई पहल, एमजीएम में 12 प्रस्तावों पर मंथन, सात को आगे बढ़ाने की सिफारिश
- बेटे की मौत के मामले में 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद घटी, हाई कोर्ट ने अचानक हुए विवाद को माना अहम
- टाटानगर स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत; दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल
- जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ₹22 लाख की गड़बड़ी का आरोप! तांबे की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर से तेल गायब
- जिससे प्यार किया, उसी से की शादी; कुछ महीने बाद पिंकी की संदिग्ध मौत, आदित्यपुर में चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में घर-जमीन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज
- बीमार पिता का इलाज कराकर लौट रहे थे घर, रास्ते में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
Author: ARVIND SINGH
व्यवसायी शेख नुमान ने एसएसपी से की शिकायत, रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप जमशेदपुर : गोलमुरी थाना प्रभारी और सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित टाइगर जवान शम्स तबरेज पर अवैध रूप से रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। गोलमुरी वर्कर्स फ्लैट, क्वार्टर नंबर एफ9-2 निवासी व्यवसायी शेख नुमान ने इस संबंध में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से लिखित शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और…
धनबाद : झारखंड में सरकारी नियुक्तियों से जुड़े विवाद पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जांच की प्रक्रिया और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों का भरोसा लौटाने के लिए निष्पक्ष जांच और स्पष्ट कार्रवाई जरूरी है। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि जांच की धीमी गति से सवाल बढ़ रहे हैं, जबकि नौकरी की उम्मीद लगाए युवा अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार…
70 साल की उम्र पूरी होने पर हटेंगे टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन पद से भी, टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे जमशेदपुर : टाटा समूह में 12 नवंबर को बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 70 वर्ष की उम्र पूरी करते ही समूह की छह प्रमुख कंपनियों के निदेशक मंडल से हट जाएंगे। इनमें जमशेदपुर की औद्योगिक पहचान टाटा स्टील भी शामिल है। हालांकि, इस बदलाव का मतलब टाटा समूह से उनकी पूरी विदाई नहीं है। नोएल टाटा टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशक बने रहेंगे।…
आरटीआइ से हुआ खुलासा: अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस, जनरेटर से निकलने वाले जहरीले धुएं पर शिकंजा जमशेदपुर : शहर की हवा को जहरीला बनाने वाले डीजल जनरेटरों के धुएं पर अब झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने सख्ती दिखाई है। टाटा स्टील समेत जमशेदपुर के 12 प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस मिलने की तारीख से छह महीने यानी 180 दिनों के भीतर उत्सर्जन नियंत्रण के उपाय करने होंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर जनरेटर की…
रांची : सांकेतिक भाषा के जरिए संवाद को सहज बनाने और श्रवण बाधित लोगों की बराबर भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशन ने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) और समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), रांची के साथ ‘सबल-संकेत’ पहल के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण, जागरूकता और कार्यस्थलों पर समावेशी व्यवहार को बढ़ावा दिया जाएगा। संवाद आसान बनाने पर रहेगा जोर श्रवण बाधित और कम सुनने वाले लोगों को रोजमर्रा के जीवन तथा कार्यस्थलों पर संवाद से जुड़ी कई…
जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक नवंबर, रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की आपूर्ति और अभ्यर्थियों के आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रविन्द्र भवन में आयोजित ब्रीफिंग में उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को जिम्मेदारियां समझाईं। दो पालियों में होगी परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ के लिए प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर…
रांची : गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों के बीच झारखंड सरकार ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट ने लगभग 114 करोड़ रुपये की तीन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। चुनावी हलचल के बीच इन फैसलों को विकास के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। दो सड़कों की जिम्मेदारी अब पथ निर्माण विभाग को मंत्रिपरिषद के निर्णय के तहत ग्रामीण कार्य विभाग की दो सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित की…
उपायुक्त राजीव रंजन ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी होने के बाद दत्तक मां को सौंपा बच्चा पूर्वी सिंहभूम में 1 अप्रैल से अब तक आठ अनाथ बच्चों को मिला दत्तक परिवार जमशेदपुर : मां का स्नेह, परिवार का संरक्षण और बेहतर भविष्य की उम्मीद। जमशेदपुर के एक अनाथ बच्चे को अब नया परिवार मिल गया है। न्यूजीलैंड की रहने वाली एक महिला ने बच्चे को गोद लिया है। वह एकल अभिभावक के रूप में बच्चे का पालन-पोषण करेंगी। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने दत्तक ग्रहण की विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी होने के बाद…
जेएलआर से भी बड़ा सौदा, वैश्विक कमर्शियल व्हीकल बाजार में टाटा की बादशाहत मजबूत करने की तैयारी इवेको की यूरोपीय तकनीक से जमशेदपुर में बनेंगे और आधुनिक भारी वाहन, 5.9 लाख वाहनों की सालाना बिक्री का लक्ष्य जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने इटली की दिग्गज कमर्शियल व्हीकल निर्माता इवेको ग्रुप के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 37 हजार करोड़ रुपये के इस सौदे से टाटा मोटर्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। इस समझौते का असर जमशेदपुर पर…
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा का बुधवार को अचानक निधन हो गया। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, वे भालुबासा के इंदिरानगर स्थित अपने आवास से छायानगर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए निकल रहे थे। घर के बाहर वाहन में बैठते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के राजनीतिक हलकों में शोक है। वाहन में बैठते समय बिगड़ी तबीयत चंद्रशेखर मिश्रा सांसद-विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम…










