Author: ARVIND SINGH

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री पवन साय ने बनाई रणनीति, कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ चलेगा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान जमशेदपुर : झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा अब जमशेदपुर की सड़कों पर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से आगामी 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आमबागान) से शुरू होगी। इसमें प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र पदयात्रा की तैयारियों…

Read More

घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, रात में थाने में ही रुकने के दौरान हुई वारदात। आरोपी सिपाही गिरफ्तार, एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित, घटनास्थल का कमरा सील। सरायकेला-खरसावां : जिस पुलिस थाने में एक महिला अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी, उसी थाने में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया…

Read More

चक्रधरपुर :  करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाली आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गई है। पदमपुर पंचायत में सौंगरा रोड से सानीपदमपुर गांव तक जाने वाले इस मार्ग को बनवाने की मांग ग्रामीण लगभग 20 वर्षों से कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है। करीब दो हजार लोग खराब सड़क और जर्जर पुलियों के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। गड्ढों के बीच गुजर रही ग्रामीणों की जिंदगी ग्रामीणों के अनुसार, सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलना भी कठिन हो गया…

Read More

नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू) :  बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अपग्रेडेड हाई स्कूल चौरा में ‘पलामू परवाज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से साझा जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बच्चों की उपस्थिति के साथ विद्यालय की व्यवस्था और पहुंच पथ की समस्या पर भी चर्चा हुई। अनियमित बच्चों को चिह्नित कर स्कूल से जोड़ने की पहल कार्यक्रम में बीडीओ जागो महतो ने कहा कि पलामू परवाज का मुख्य उद्देश्य अनियमित…

Read More

बेगूसराय :  आमतौर पर नेताओं के नाम पर सड़कें और चौक मिलते हैं, लेकिन वीरपुर प्रखंड की पर्रा पंचायत में ग्रामीणों ने इस परंपरा को नया मोड़ दे दिया। पर्रा–सरौंजा सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने पानी भरे गड्ढों का नाम ही जनप्रतिनिधियों के नाम पर रख दिया। सड़क की सूरत कब बदलेगी, यह तो पता नहीं, लेकिन उसके गड्ढों को पहचान जरूर मिल गई है। शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर यह अनोखा प्रदर्शन किया। गड्ढों के पास तस्वीरों वाली तख्तियां लगाकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। विरोध का तरीका व्यंग्य से भरा था, मगर…

Read More

बंदवान : उम्र के जिस पड़ाव पर आराम और अपनों के सहारे की जरूरत होती है, उस समय करीब 70 वर्षीय कलावती सिंह रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कुचिया पंचायत के राजग्राम स्थित चिटलापाड़ा में रहने वाली इस बुजुर्ग के पास न राशन कार्ड है, न आधार कार्ड और न ही मतदाता पहचान पत्र। सबाई घास की रस्सियां बनाकर और उन्हें बेचकर वह खाने का इंतजाम करती हैं। लगातार बारिश में झोपड़ी का एक हिस्सा गिरने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पहचान के दस्तावेज नहीं, सुविधाओं से दूरी उपलब्ध जानकारी के अनुसार,…

Read More

जमशेदपुर : मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का डर दिखाकर लोगों की निजी जानकारी हासिल करने और साइबर ठगी की आशंका को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। ई-मेल, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल माध्यमों पर ऐसे भ्रामक संदेश प्रसारित होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दावा किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति का नाम प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से ऐसे संदेशों के साथ आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है। निर्वाचन कार्यालय ने नहीं भेजे ऐसे संदेश जिला जनसंपर्क कार्यालय…

Read More

जमशेदपुर :  दीपावली की तैयारियों के बीच पूर्वी सिंहभूम में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 24 खुले मैदानों को अस्थायी पटाखा बाजार के लिए चिह्नित किया है। इन स्थानों पर करीब 537 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। पांच नवंबर से बाजारों में बिक्री शुरू होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य खरीदारी को व्यवस्थित करना और घनी आबादी वाले इलाकों में आग लगने जैसी घटनाओं का जोखिम कम करना है। शहर में 15 और ग्रामीण क्षेत्रों में नौ स्थान पटाखा बाजारों…

Read More

जमशेदपुर : बिजली कटौती और बढ़ते बिल की परेशानी अब सास-बहू की कहानी के जरिए लोगों तक पहुंचेगी। टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर ‘तेरी छत, मेरी छत!’ नाम से छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज लॉन्च की है। खास बात यह है कि इस सीरीज में सोलर एनर्जी जैसे तकनीकी विषय को पारिवारिक रिश्तों, घरेलू नोकझोंक और हास्य के माध्यम से समझाने की कोशिश की गई है। वर्क फ्रॉम होम की नौकरी बनी कहानी की वजह कहानी सिंह परिवार के बेटे राघव से शुरू होती है, जिसे हाल ही में वर्क फ्रॉम होम की नौकरी मिली है। लेकिन…

Read More

निर्माण कार्य में देरी से रेलवे फाटक पर रोज लग रही वाहनों की लंबी कतार, शनिवार सुबह से महाजाम ने बढ़ाई परेशानी। अधूरा जामडीह ROB बना जी का जंजाल, NH-18 पर घंटों फंसे वाहन; मरीजों और छात्रों की बढ़ी मुसीबत निर्माण कार्य में देरी से रेलवे फाटक पर रोज लग रही वाहनों की लंबी कतार, शनिवार सुबह से महाजाम ने बढ़ाई परेशानी। नीमडीह : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सफर करने वालों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित जामडीह रेलवे फाटक पर अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के कारण एक बार फिर…

Read More