Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा की कमान एसएसपी के हाथों में, बाइक से शहर में निकले; ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा
- चांडिल में हाट से लौट रहे दो युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर; दोनों एमजीएम रेफर
- 10 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के पटाखे, जमशेदपुर के बाजार में दिवाली की रौनक; अनार-चकरी के साथ फैंसी फाउंटेन और कमल लोटस का क्रेज
- दूसरी शादी का बदला लेने के लिए पत्नी ने रची खूनी साजिश! डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या
- पंचायत भवन तोड़कर बेच दी ईंट-छड़! सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासी महिला की जमीन पर भी बना लिया मकान
- आदिवासी समाज की जड़ मजबूत, लेकिन शाखाएं बंट गईं! मधुबन से हेमन्त सोरेन का बड़ा संदेश, बोले- अपनी पहचान और परंपरा को बचाने के लिए एकजुट हों
- झारखंड में अब बेकार नहीं रहेगी परती जमीन! खेत बचाओ अभियान से बढ़ेगा फसल का रकबा, रबी में उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
- जमशेदपुर से नाबालिग को प्रेम-जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले गए, बेचकर करा दी जबरन शादी; मानव तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
बाजारों में बढ़ती भीड़ और कीमती सामान के कारोबार को देखते हुए पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्ती और निगरानी बढ़ाने का निर्देश। जमशेदपुर : धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब खुद सड़क पर उतरे और बाइक से पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, ज्वेलरी दुकानों, बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ज्वेलरी दुकानों और बैंकों पर विशेष नजर धनतेरस के…
भालुककोचा के पास NH-18 न्यू बायपास पर हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया चांडिल सीएचसी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 के न्यू बायपास पर भालुककोचा के समीप एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे दोनों युवक मिली जानकारी के अनुसार, महादेव महतो और…
रंग-बिरंगी रोशनी और नए डिजाइन वाली आतिशबाजी बनी आकर्षण, 240 रुपये का फैंसी हेलीकॉप्टर से लेकर 1650 रुपये का फाइव कलर फाउंटेन तक बाजार में उपलब्ध हैं कई विकल्प जमशेदपुर : दीपावली को लेकर शहर के पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में पारंपरिक आतिशबाजी के साथ इस बार कई तरह के फैंसी पटाखे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अनार, चकरी, रॉकेट और बम के साथ फैंसी फाउंटेन, मल्टी शॉट, हेलीकॉप्टर और कमल के आकार में रोशनी बिखेरने वाले पटाखों की भी मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि बाजार में 10 रुपये…
तरहसी में टुलेश्वर महतो हत्याकांड का खुलासा, भांजे समेत चार गिरफ्तार; देशी कट्टा, गोली और दो बाइक बरामद पलामू : दूसरी शादी से उपजी नाराजगी ने एक परिवार को खूनी साजिश तक पहुंचा दिया। पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानीखुर्द गांव में टुलेश्वर महतो (45) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहली पत्नी उर्मिला देवी ने कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी। इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। घर से बुलाकर…
उगडीह में 1992 में बने पुराने पंचायत भवन को ध्वस्त करने और देवबांध जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप, ग्रामीणों ने नीमडीह सीओ से की शिकायत। 20 डिसमिल जमीन के बजाय 23 डिसमिल का म्यूटेशन कराने का दावा, सरकारी संपत्ति बेचने और अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई की मांग। सरायकेला : सरकारी पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा, पुराने भवन को ध्वस्त कर उसकी ईंट-छड़ बेचने और गांव के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप सामने आया है। मामला नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत उगडीह गांव का है। ग्रामीणों ने प्रशांत महतो…
मरांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने संताली भाषा में किया संबोधित, कहा- आदिवासी समाज को संविधान से मिले हैं विशिष्ट सामाजिक अधिकार; नशाखोरी छोड़ शिक्षा, कृषि और पशुपालन की ओर लौटने की जरूरत गिरिडीह/पीरटांड़ : आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। समाज की जड़ मजबूत है, लेकिन उसकी शाखाएं अलग-अलग हो गई हैं। वर्तमान समय में कोई स्वयं को हिन्दू मानता है तो कोई सरना। ऐसे में समाज को अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, परंपरा और पूर्वजों की विरासत को समझने की जरूरत है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को…
रांची : झारखंड में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में इजाफा करने के लिए राज्य सरकार ने परती जमीन के अधिकतम उपयोग की रणनीति पर काम शुरू किया है। इसके तहत खेत बचाओ अभियान के माध्यम से ऐसी जमीन को खेती के दायरे में लाने पर जोर दिया जाएगा, जहां फिलहाल खेती नहीं हो रही है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरता बचाने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और सिंचाई संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में खेत बचाओ अभियान सह राज्य स्तरीय रबी…
बागबेड़ा की 16 वर्षीय किशोरी फरवरी से थी लापता, बड़ी बहन की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी; पुलिस ने बिट्टू शर्मा और नीलम देवी को गिरफ्तार कर भेजा जेल जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा इलाके से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी के मामले में मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को प्रेम-जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले जाया गया, जहां उसे बेच दिया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शादी करा दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों बिट्टू शर्मा और नीलम देवी…
पलामू : ब्राह्मण समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पलामू के लेस्लीगंज से संगठन विस्तार का शंखनाद किया है। बुधवार, 5 नवंबर को ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला को महासभा का लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, 6 नवंबर को ब्राह्मण बहुल गांव में नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता दीनानाथ तिवारी ने…
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सौरभ विष्णु फाउंडेशन ने बड़ा कदम उठाया है। इस वर्ष छठ व्रतियों के बीच 30 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पिछले साल फाउंडेशन की ओर से पांच क्विंटल लौकी बांटी गई थी। श्रद्धालुओं से मिले सहयोग और प्रोत्साहन के बाद इस बार वितरण का लक्ष्य छह गुना बढ़ा दिया गया है। 12 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के सात अलग-अलग केंद्रों पर यह सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में मानगो स्थित राजस्थान भवन में सौरभ…










