
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब आलम की कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आफताब की मौत की खबर जैसे ही जमशेदपुर पहुंची, मुस्लिम बस्ती समेत आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने सड़क को जाम किया और टायर जलाकर विरोध जताया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर थाना परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
जानकारी हो 2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास अपराधियों ने आफताब आलम को गोली मार दी थी। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। अब उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Trending
- निशाने से नई ऊंचाइयों तक: टाटा स्टील की पहल से विश्व मंच पर चमक रहीं खेल प्रतिभाएं
- मानगो में घर के भीतर मृत मिले अनिल गुप्ता, आवाज देने पर नहीं खुला दरवाजा; मौत का कारण स्पष्ट नहीं
- दलमा पहुंचा सात महीने का शेखर, पहले दिन अपनी चंचलता से वनकर्मियों को खूब दौड़ाया
- मोबाइल से बनाइए 5 मिनट का वीडियो, झारखंड में जीत सकते हैं 10 हजार रुपये; 10 नवंबर आखिरी तारीख
- जमशेदपुर में अमीरों का राशन कार्ड से कटा पत्ता, 50,331 गरीब परिवारों की खुलेगी किस्मत! आवेदन का मौका
- दिवाली की मिठास पर मिलावट का साया! झरिया में छापा, 360 किलो खाद्य सामग्री जब्त
- दो साल बाद नए एमजीएम को मिला पानी! 11 करोड़ की योजना सफल, अब रोज आएगा 30 लाख लीटर पानी
- झुंड से बिछड़ा नन्हा शेखर पहुंचा दलमा, रजनी और बादल के साथ मिला नया परिवार!












