Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दीपावली पर पटाखों के लिए सिर्फ दो घंटे, जमशेदपुर में 10 जगह होगी प्रदूषण की निगरानी
- जेटेट के लिए चाईबासा तैयार, 29 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18,839 अभ्यर्थी
- अक्षर संवाद के पाठकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दुनिया के डिजिटल न्यूज़स्टैंड Magzter पर भी पढ़ें अपना पसंदीदा अखबार
- स्वर्णरेखा से बालू का खेल! नीमडीह CO की रेड में 6 हाइवा जब्त, 300 CFT के चालान पर 700-800 CFT लोडिंग का आरोप
- एमजीएम में छह साल की बच्ची की मौत, मलेरिया के पांच गंभीर मरीज भर्ती
- अखिलेश सिंह को हाईकोर्ट से राहत, 2004 के आर्म्स एक्ट केस में बरी का फैसला बरकरार
- हाथी की पीठ पर मां लक्ष्मी, फसलों की रक्षा की कामना से जुड़ी सौ साल पुरानी परंपरा
- गौ सेवा आयोग की मांग पर हस्ताक्षर अभियान तेज, जमशेदपुर से 10 लाख समर्थन जुटाने का लक्ष्य
Author: ARVIND SINGH
बिष्टुपुर के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे से सजेगी हास्य नाटक की महफिल आदिवासी एवं ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की पहल, शैलेश लोढ़ा की टीम करेगी प्रस्तुति जमशेदपुर : शहरवासियों को शनिवार को हास्य नाटक के जरिए मनोरंजन का मौका मिलेगा। प्रसिद्ध कलाकार शैलेश लोढ़ा अपनी टीम के साथ 24 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम स्कूल में नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ प्रस्तुत करेंगे। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना और एकल विद्यालयों…
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड से मिला सुराग, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म जमशेदपुर/पुरी : ओडिशा के पुरी में अपनी मां की हत्या कर शव को घर की रसोई में दफनाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे 40 वर्षीय आरोपी मदन गजानन दलई को 57 दिनों की तलाश के बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास एक नाश्ते की दुकान पर मजदूरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म…
रामगढ़ के उरीमारी थाना क्षेत्र की घटना, कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सहकर्मी हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा, फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य; आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं रामगढ़/हजारीबाग : झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को पुलिस महकमे में उस समय हलचल मच गई, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड और पुलिस जवान निरंजन महतो ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना उरीमारी थाना क्षेत्र की बताई गई है। गोली लगने से जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना…
रघुवर दास पर टिप्पणी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, कहा- श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक, उन्हें राजनीति का विषय न बनाएं जमशेदपुर : झारखंड में भगवान श्रीराम, मर्यादा और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की टिप्पणी पर विधायक पूर्णिमा साहू दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंत्री को दूसरों को अहंकार और मर्यादा का पाठ पढ़ाने से पहले अपने बयानों और राजनीतिक आचरण पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी है। पूर्णिमा साहू दास ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, मर्यादा और आदर्श के प्रतीक हैं।…
जमशेदपुर से जगन्नाथ पुरी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा, रायंगपुर और बादामपहाड़ में नए अमृत भारत स्टेशनों का भी होगा उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 अक्टूबर को नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगी रवाना, टाटानगर से चाईबासा होते हुए पुरी जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा जमशेदपुर : टाटानगर से ओडिशा के धार्मिक नगरी पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से अच्छी खबर है। रायंगपुर-बादामपहाड़-पुरी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 अक्टूबर को ओडिशा दौरे के दौरान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन और जमशेदपुर पुलिस ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रशासन ने पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, मीडिया कर्मियों और आम जनता के सहयोग को आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण बताया है। उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सहयोग, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी का धन्यवाद किया। प्रशासन ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला…
जमशेदपुर में दौड़ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, टाटा स्टील हाफ मैराथन के 11वें संस्करण का ऐलान जमशेदपुर: जमशेदपुर में खेल, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने की तैयारी है। टाटा स्टील ने गुरुवार को टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण की घोषणा की। इस बार आयोजन की थीम ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ यानी ‘हरित भविष्य के लिए दौड़’ रखी गई है। इसकी सबसे खास पहल यह है कि मैराथन के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल ₹9.18 लाख की पुरस्कार राशि भी…
दशहरा आयोजन से जुड़ा मामला सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री से मांगी माफी की मांग जमशेदपुर/रांची : दशहरा के अवसर पर हनुमान के रूप में मौजूद कलाकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के पैर छूने का मामला विवादों में आ गया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना को लेकर रघुवर दास पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट जारी कर इस व्यवहार पर सवाल उठाए और पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप…
रेल जन संवाद में डीआरएम तरुण भूरिया ने दी जानकारी, झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे शुरू जमशेदपुर : जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों के लिए राजस्थान की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में रेलवे नई पहल करने जा रहा है। टाटानगर होकर जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक नई ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, 26 अक्टूबर को इस ट्रेन का उद्घाटन हो सकता है। इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन की तारीख और…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के टेंसरा गांव में 26 वर्षीय जोएल हेम्ब्रम की हत्या के मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। युवक की भाभी पर हमले का आरोप है, जबकि महिला की ओर से आत्मरक्षा में कदम उठाने का दावा किया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की परिस्थितियों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस उपलब्ध विवरण…










