Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पर्यावरण की शर्तों पर टाटा स्टील से सवाल, एनजीटी पहुँचा जमशेदपुर संयंत्र का मामला
- 80 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन फंसा, विश्वविद्यालयों में अपार आइडी का संकट
- दिन की धूप दे रही राहत, सुबह-रात बढ़ी सिहरन, कोल्हान में और चढ़ेगा सर्दी का रंग
- झारखंड में 14 से 21 होंगी लोकसभा सीटें, विधानसभा की 81 से 122
- अब एमजीएम में ही होगा हार्ट का इलाज, छठे तल्ले पर खुलेगी कैथ लैब
- पहले कार, फिर बस… कोडरमा में 10 किलोमीटर तक बेकाबू ट्रेलर का कहर, बाल-बाल बचे लोग
- तूफान से बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा? कुणाल षाड़ंगी ने मंत्रियों से उठाए किसानों और पोस्टमार्टम हाउस के मुद्दे
- अब गांव के बच्चे भी VR से समझेंगे विज्ञान, पढ़ाई के लिए पहुंची AR/VR मोबाइल वैन
Author: ARVIND SINGH
पूर्वी सिंहभूम में सरकारी जमीन के लगान निर्धारण को लेकर गंभीर आरोप; तत्कालीन एडीसी सुनील कुमार और अंचल अधिकारी महेश्वर महतो की भूमिका पर उठे सवाल, हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच का भी शिकायत में जिक्र जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी जमीन के लगान निर्धारण को लेकर पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सरकारी आदेश के कार्यालयीय रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं होने के बावजूद उसके आधार पर राजस्व संबंधी कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में तत्कालीन अपर उपायुक्त (एडीसी) सुनील कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी महेश्वर महतो समेत संबंधित पदाधिकारियों और…
सीएफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद भी नहीं हुई एफआइआर, आरटीआइ में सरकारी जमीन वापस लेने की कार्रवाई का रिकॉर्ड नहीं मिला; शिकायतकर्ता की पहल पर लोकायुक्त पहुंचा मामला जमशेदपुर : सरकारी जमीन से जुड़े एक पुराने मामले में पांच साल तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? फर्जी हस्ताक्षर और संदिग्ध सरकारी पत्रांक की जांच सामने आने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर जमीन वापस लेने तक की प्रक्रिया आगे क्यों नहीं बढ़ सकी? कदमा के उलियान मौजा की करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन का मामला अब इन्हीं सवालों के बीच झारखंड लोकायुक्त तक पहुंच गया है। इस प्रकरण…
एग्रिको में आज बाबा रामदेव की पाठशाला! महिला सम्मेलन में योग, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवन पर होगा संबोधन
महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन, पतंजलि विश्वविद्यालय की डॉ. साध्वी देवप्रिया भी रहेंगी मौजूद जमशेदपुर : शहर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में रविवार को योग और स्वास्थ्य से जुड़ा विशेष आयोजन होगा। महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय महिला सम्मेलन में योगऋषि बाबा रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर उनके विचारों को लेकर विशेष उत्सुकता है। इस सम्मेलन में पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार की प्राच्य संकाय अध्यक्ष…
अक्वान चक्रवात के बाद खेतों में पानी जमा होने से किसानों की बढ़ी चिंता, कटाई के इंतजार में खड़ी फसल बर्बाद होने का डर; डैम का जलस्तर 180.60 मीटर आरएल, सभी गेट बंद होने के बावजूद खेतों में पानी भरने की शिकायत सरायकेला : किसान दिन-रात मेहनत करता है, कर्ज लेकर बीज, खाद और मजदूरी का इंतजाम करता है, ताकि फसल तैयार होने पर परिवार की जरूरतें पूरी कर सके। लेकिन जब महीनों की मेहनत से तैयार धान की फसल कटाई के इंतजार में खड़ी हो और उसी समय खेतों में पानी भरने लगे, तो किसान की बेबसी का अंदाजा…
रात दो बजे जंगल से निकलकर गांव में घुसा दांत टूटा विशाल हाथी, मशाल और पटाखों से भी नहीं डरा; ग्रामीणों ने रातभर जागकर किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा, वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने से नाराजगी सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के बाना गांव में शुक्रवार की आधी रात एक विशाल टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब दो बजे बाना जंगल से निकलकर गांव में पहुंचे हाथी ने सबसे पहले झंडू महतो की गल्ला दुकान को निशाना बनाया। दुकान का गेट तोड़कर अंदर रखा एक बोरा आलू खा गया और शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।…
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत दोनों प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों और लाभुकों को मिली वित्तीय सहायता, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिले के मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों एवं लाभुकों को कुल 2.47 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता…
मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नदी घाटों को अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का आग्रह विधायक पूर्णिमा साहू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव को लिखा पत्र, पुलों की नींव के तकनीकी सर्वे की भी मांग जमशेदपुर : नदी से बालू निकालने का अवैध कारोबार अब शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। खासकर मोहरदा जलापूर्ति योजना के प्रस्तावित इंटेकवेल के आसपास अनियंत्रित खनन होने से नदी के जलस्तर, जल प्रवाह और पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने…
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अंतर-विभागीय (इंटर-डिविजनल) बैडमिंटन प्रतियोगिता में NINL के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम और महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। मोहन आहूजा स्टेडियम, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में 36 यूनिट के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करीब 250 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में NINL का दबदबा महिला टीम स्पर्धा में NINL ने पहला स्थान हासिल किया। AEM की टीम उपविजेता रही, जबकि TSK को तीसरा स्थान मिला। महिला सिंगल्स में भी NINL की अनन्या टिग्गा ने…
20 दिसंबर को कोलकाता के रेड रोड से शुरू होगी दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, 11वें संस्करण में देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दम; 25K पूरी करने वालों को मिलेगा खास ‘मेडल ऑफ स्टील जमशेदपुर : दौड़ने का जुनून किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा टाटा स्टील वर्ल्ड 25K को लेकर मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से लगाया जा सकता है। इस प्रतिष्ठित दौड़ की 25 किलोमीटर कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज 14 घंटे के भीतर सभी सीटें भर गईं। आयोजकों के अनुसार यह अब तक का नया रिकॉर्ड है। दुनिया…
कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह-2026 में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा से लेकर एआइ के दौर में विश्वसनीयता तक हुई चर्चा, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई पत्रकार सम्मानित जमशेदपुर : पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युद्ध, प्राकृतिक आपदा और विषम परिस्थितियों में भी जोखिम उठाकर खबरें लोगों तक पहुंचाते हैं। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में पत्रकारों के सामने सामाजिक सुरक्षा एक गंभीर सवाल बना हुआ है। पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर पहल करनी चाहिए। यह मांग सांसद विद्युत वरण महतो…










