Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव! ट्रेंट की कमान अब बहाराम वकील के हाथों में, नोएल टाटा की विदाई
- 110 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं गालूडीह के बाबाजी, जानिए लंबी उम्र का राज!
- झारखंड में पेयजल योजनाओं पर मंत्री सख्त, 15 दिन में जांच रिपोर्ट और 90 दिनों में काम पूरा करने का आदेश
- कर्नाटक में दूध 8 रुपये प्रति लीटर महंगा, क्या झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
- चांडिल डैम के पानी से बदलेगी किसानों की किस्मत, नीमडीह-कुकड़ू के लिए ₹607 करोड़ की योजना मंजूर
- चक्रवात ‘अर्णब’ का रेलवे पर बड़ा असर! टाटानगर से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट
- कैंसर से मधुमेह तक शोध की नई पहल, एमजीएम में 12 प्रस्तावों पर मंथन, सात को आगे बढ़ाने की सिफारिश
- बेटे की मौत के मामले में 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद घटी, हाई कोर्ट ने अचानक हुए विवाद को माना अहम
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : टाटा समूह की प्रमुख रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी ने बहाराम वकील को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह 12 नवंबर 2026 से पदभार संभालेंगे। वहीं, नोएल एन. टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन और निदेशक पद से हट जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी में उनका लगभग तीन दशक लंबा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। टाटा समूह में इस समय नेतृत्व और बोर्ड स्तर पर बदलावों को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में ट्रेंट के नए चेयरमैन के रूप में बहाराम वकील की नियुक्ति को कंपनी के भविष्य के लिहाज…
बांग्लादेश से झारखंड पहुंचे विनय दास बाबाजी ने रंकिणी मंदिर को बनाया अपना ठिकाना, सादा भोजन और नियमित दिनचर्या को बताते हैं लंबी उम्र का आधार; 30 नवंबर को मनाया जाएगा जन्मोत्सव। गालूडीह : उम्र के 110 पड़ाव पार करने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति सामान्य दिनचर्या में सक्रिय रहे, तो लोगों की जिज्ञासा बढ़ना स्वाभाविक है। गालूडीह स्थित प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है। 110 वर्ष की उम्र में उनकी जीवनशैली और मंदिर के प्रति समर्पण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाबाजी के जीवन…
बंद पड़ी योजनाओं और काम में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही गिरिडीह/रांची : झारखंड में पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह समाहरणालय में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों और संवेदकों को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सिंगल विलेज स्कीम (SVS) की सभी योजनाओं की जांच, 15 दिनों में रिपोर्ट और रॉ वाटर राइजिंग व क्लीन वाटर राइजिंग के कार्यों को…
कर्नाटक सरकार के फैसले से दूध की कीमतों पर चर्चा तेज, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त भुगतान; झारखंड के उपभोक्ताओं की नजर अब स्थानीय बाजार पर बेंगलुरु/जमशेदपुर : दूध की कीमतों को लेकर कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने दूध की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें 1 नवंबर से लागू करने की घोषणा की गई है। इस फैसले के बाद अब झारखंड के उपभोक्ताओं के बीच भी सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले दिनों में यहां भी दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं? कर्नाटक सरकार के…
झारखंड कैबिनेट की मंजूरी से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद, भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचेगा चांडिल जलाशय का पानी; धान के साथ रबी और दूसरी फसलों की खेती को मिलेगा बढ़ावा। चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल डैम के पानी से अब नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के किसानों के खेतों की प्यास बुझाने की उम्मीद जगी है। झारखंड सरकार ने दोनों प्रखंडों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नीमडीह-कुकड़ू मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 607.0332 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत…
जमशेदपुर : चक्रवात ‘अर्णब’ और भारी बारिश की आशंका के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) जोन में मौसम की स्थिति और रेल परिचालन पर संभावित असर को देखते हुए 29 और 30 अक्टूबर को 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसका असर टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ने वाला है। रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है, जिन्होंने इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाई है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के…
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अनुसंधान से जुड़े 12 प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इनमें कैंसर, मधुमेह, मोटापा, कुष्ठ रोग, सोरायसिस और आंखों के फंगल संक्रमण जैसे विषय शामिल रहे। बैठक में तीन प्रस्तावों को सीधे अनुशंसित किया गया, जबकि चार को आवश्यक सुधारों के साथ आगे बढ़ाने की सिफारिश की गई। पांच प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। समीक्षा के दौरान शोध के विषयों और उनकी अध्ययन पद्धति पर चर्चा हुई। अलग-अलग बीमारियों से जुड़े इन प्रस्तावों के जरिए जांच और उपचार से संबंधित सवालों का अध्ययन करने की तैयारी है। स्तन कैंसर के संकेतकों पर होगा अध्ययन…
रांची : बेटे की मौत से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने 88 वर्षीय गोमा गोप की आजीवन कारावास की सजा में बदलाव किया है। अदालत ने घटना की परिस्थितियों पर विचार करते हुए हत्या की दोषसिद्धि को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया। साथ ही, सजा को जेल में पहले से बिताई गई अवधि तक सीमित कर दिया है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गोमा गोप की अपील पर यह फैसला सुनाया। अदालत के सामने प्रमुख सवाल था कि अचानक हुए विवाद में चाकू से किया गया एक वार हत्या की श्रेणी…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सोपोडेरा निवासी मोंटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। त्योहार की छुट्टी में घर आए युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। बड़े वाहन की चपेट में आए दोनों दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, मोंटी अपने दोस्त राहुल के साथ टाटानगर स्टेशन के पास मौजूद था। इसी दौरान दोनों एक बड़े वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी…
पेयजल योजना के उपकरणों की खरीद और गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद संयुक्त जांच टीम पहुंची प्लांट; निष्पक्ष जांच नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में यांत्रिक उपकरणों की आपूर्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 22 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए उपकरणों में अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत के बाद बुधवार को संयुक्त जांच टीम ने प्लांट पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जांच में अब क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।…










