Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील की कैंटीन में परोसा गया संदिग्ध अंडा, कर्मचारियों ने किया हंगामा
- टाटा स्टील के 2800 कर्मचारियों की बदलेगी दिनचर्या, आज से सभी की जनरल शिफ्ट एक समय पर
- दीपावली से छठ तक सुरक्षा का पहरा, खतरनाक घाटों पर लाल झंडे और बाजारों में होगी जांच
- नौ साल का इंतजार खत्म, आज 5.65 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा
- 5 नवंबर को जमशेदपुर की सड़कों पर उतरेगी भाजपा, आमबागान से निकलेगी विशाल पदयात्रा
- जिस थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची महिला, वहीं सिपाही ने किया दुष्कर्म! गम्हरिया थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- दो किलोमीटर की सड़क पर 20 साल का इंतजार, दो हजार ग्रामीणों की राह मुश्किल
- हर बच्चे की स्कूल वापसी पर जोर, चौरा में ‘पलामू परवाज’ से नियमित पढ़ाई का संदेश
Author: ARVIND SINGH
गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उपायुक्त ने अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नए घर की चाबी मिल चुकी है, उन्हें अपने पुराने घर खाली करना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन्हें अब तक चाबी नहीं मिली है, उन्हें फिलहाल घर खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बताया गया कि सेल प्रबंधन ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केवल 184 नए घर बनाए हैं, जबकि लगभग 500 परिवारों…
मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,018 अंक टूटकर 72,565 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 269 अंक गिरकर 22,549 के स्तर पर आ गया। लगातार गिरते बाजार ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। इस बीच आरबीआई के सख्त कदम का असर रुपये पर देखने को मिला है। बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3 फीसदी मजबूत होकर…
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रांची के रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध जारी है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल समेत कई सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि झारखंड में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइफेंड मिलता है, जो लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने कई बार राज्य के स्वास्थ्य…
जमशेदपुर के मानगो इलाके में राशन वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आजाद नगर रोड नंबर-1 स्थित राशन दुकान पर सोमवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां भारी अव्यवस्था के बीच जमकर हंगामा हुआ। सोमवार सुबह जैसे ही लोग राशन लेने के लिए केंद्र पहुंचे, वहां भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि भीड़ बढ़ने के बावजूद दुकानदार और कर्मचारी व्यवस्था संभालने में नाकाम रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) मनोहरपुर के कोयल नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू माफियाओं द्वारा चोरी छिपे ट्रैक्टरों से बालू की अवैध सप्लाई मनोहरपुर के साथ सारंडा के विभिन्न गांवों में की जा रही है जिसे रोक पाना संभव नहीं दिख रहा है। खबर है कि घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ और खुलेआम बालू का उठाव किया जाता है जैसे उन्हें किसी का डर नहीं है। विश्वत सूत्रों के अनुसार बालू के उठाव के पीछे सत्ताधारी नेताओं, स्थानीय पुलिस और जिले के कुछ अधिकारियों का मौन समर्थन प्राप्त है जिसके चलते ही घाटों से अवैध…
जमशेदपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जुबली पार्क के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक 3651 नंबर की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं और इस बार पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। सबसे चर्चित फैसला भवानीपुर सीट को लेकर सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुद बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसे कांग्रेस की…
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। बीते कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1.75 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 23 से 27 मार्च के बीच शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा। Nifty 50 1.28 प्रतिशत यानी 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 पर बंद हुआ, वहीं BSE Sensex 1.27 प्रतिशत यानी 949.74 अंक लुढ़ककर 73,583.22 पर बंद हुआ। गिरावट झेलने वाली कंपनियों में Reliance Industries सबसे ज्यादा प्रभावित रही। कंपनी का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए…
बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल 81.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। 29 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की…










